• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पत्रकार राजीव शर्मा ने चीन को सौंपे देश के गोपनीय दस्तावेज, पूछताछ में खुलासा

Desk by Desk
19/09/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Journalist Rajiv Sharma

पत्रकार राजीव शर्मा

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। चीन-भारत के बीच सीमा पर चल रहे तनाव के बीच दिल्ली के एक स्वतंत्र पत्रकार की शर्मसार करने वाली करतूत का खुलासा हुआ है। दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में रहने वाले स्वतंत्र पत्रकार राजीव शर्मा के पास से पुलिस को देश की रक्षा से जुड़े कई गोपनीय दस्तावेज बरामद हुए हैं।

इसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजीव को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है। वहीं, इस बीच देश की रक्षा से जुड़े गोपनीय दस्तावेज के साथ गिरफ्तार स्वतंत्र पत्रकार राजीव शर्मा को लेकर दिल्ली पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पूछताछ और जांच के आधार पर दिल्ली पुलिस का कहना है कि पत्रकार राजीव शर्मा ने चीनी खुफिया को संवेदशील जानकारी मुहैया कराई है।

इस मामले में एक चीनी महिला और उसके नेपाली सहयोगी को भी कंपनियों के माध्यम से बड़ी मात्रा में पैसे देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। बता दें कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने देश की रक्षा से जुड़े गोपनीय दस्तावेज के साथ राजीव शर्मा को गिरफ्तार किया है।

आरोपित के खिलाफ ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर पुलिस लंबे समय से राजीव के फोन की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) जुटा रही थी। 14 सितंबर को गिरफ्तार राजीव को 15 सितंबर को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, जहां उसे छह दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

सिविल सर्विसेज और बीएड की परीक्षा में मास्क पहनकर छात्र देंगे एक्जाम

स्पेशल सेल और अन्य सुरक्षा व खुफिया एजेंसियां उससे पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि देश की रक्षा से जुड़े गोपनीय दस्तावेज जुटाने की उसकी मंशा क्या थी? उक्त दस्तावेज उसे किसने मुहैया कराया और उन दस्तावेजों को किसे सौंपा जाना था? खैर, अब खुलासा हो गया है कि इन दस्तावेजों को चीनी खुफिया को मुहैया कराया गया।

पुलिस ने बताया कि दिल्ली के पीतमपुरा निवासी स्वतंत्र पत्रकार राजीव शर्मा कई समाचार पत्रों, न्यूज एजेंसी और प्रेस जर्नल में काम कर चुका है। पुलिस पूरे मामले की तह तक जाने के लिए राजीव के करीबियों पर भी नजर रख रही है। उसके नेटवर्क से जुड़े कई लोग शक के दायरे में हैं। ऐसे कुछ लोगों से पूछताछ भी की गई है। इस मामले में जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। आरोपित राजीव ने बेल की अर्जी दाखिल की है। जिस पर 22 सितंबर को सुनवाई होने की उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश विधान परिषद सचिवालय में 73 पदों पर भर्तियां प्रक्रिया शुरू

पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) संजीव कुमार यादव ने बताया कि आरोपित राजीव शर्मा पास से रक्षा संबंधी कुछ गोपनीय दस्तावेज मिले हैं। इस मामले की जांच जारी है और आगे चलकर विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। यह इस तरह का अलग मामला है, जिसमें एक पत्रकार की गिरफ्तारी हुई है।

वहीं, पूरा मामला सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस के साथ अन्य खुफिया एजेंसियां भी सकते में हैं। बता दें कि इसी साल दिल्ली में स्थित पाकिस्तान दूतावास के कुछ कर्मचारी जासूसी के आरोप में पकड़े गए थे।

Tags: delhi crimedelhi generaldelhi newsDelhi TopFreelance Journalist Rajiv SharmaJournalist Rajiv SharmaNational newsNEWSstateUnder Government Secrecy Lawपत्रकार राजीव शर्मास्वतंत्र पत्रकार राजीव शर्मा
Previous Post

सिविल सर्विसेज और बीएड की परीक्षा में मास्क पहनकर छात्र देंगे एक्जाम

Next Post

सीएम योगी का ऐलान- यूपी में बनेगी देश की सबसे खूबसूरत फ़िल्म सिटी

Desk

Desk

Related Posts

cm yogi
Main Slider

योगी सरकार प्रदेशभर में चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से महानगर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

03/09/2026
CM Dhami released the book ‘Uttarakhand at 25’
Main Slider

नीति निर्माण में शोध और नवाचार को मिले प्राथमिकता, योजनाओं के प्रभाव का नियमित मूल्यांकन हो: सीएम धामी

03/09/2026
cm yogi
Main Slider

विदेशी आक्रांताओं ने मंदिरों को तोड़ा, लेकिन भक्ति नहीं डिगा पाएः मुख्यमंत्री योगी

03/09/2026
Will provide permanent solution to flood problem: CM Yogi
Main Slider

बाढ़ की समस्या का कराएंगे स्थायी समाधान: सीएम योगी

03/09/2026
Rajnath Singh-CM Dhami
Main Slider

चम्पावत में पूर्व सैनिकों के लिए खुलेगा ECHS पॉलीक्लिनिक, रक्षा मंत्री ने दिया उचित विचार का भरोसा

03/09/2026
Next Post
सीएम योगी CM Yogi

सीएम योगी का ऐलान- यूपी में बनेगी देश की सबसे खूबसूरत फ़िल्म सिटी

यह भी पढ़ें

AK Sharma

एके शर्मा ने 18 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास व लोकार्पण

04/01/2024
Raghu Rai

नहीं रहा कैमरे का जादूगर, फेमस फोटोग्राफर रघु राय ने दुनिया को कहा अलविदा

26/04/2026
blessing

खो गई है घर की बरकत, तो करें ये आसान उपाय

08/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version