• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’, भाजपा का सपा प्रमुख पर तीखा हमला

Writer D by Writer D
21/10/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर भाजपा ने तीखा हमला बोला है। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव को मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना बंद कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा 2017 से ही सपा का साथ छोड़ चुका है और 2027 के विधानसभा चुनाव में भी पार्टी को सबक सिखाएगा। वहीं, प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने सपा पर हिंदू आस्था को ठेस पहुंचाने और समाज को जातियों में बांटने की राजनीति करने का आरोप लगाया।

दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि 2017 से पहले जनता सपा सरकार से नाराज थी और उसने चुनाव में अपना जवाब दिया था। सपा शासनकाल में नौकरी मांगने वाले युवाओं पर लाठियां बरसाई गईं और उन्हें पर्याप्त रोजगार नहीं मिला। प्रदेश का युवा उस दौर को भूला नहीं है और आगामी विधानसभा चुनाव में सपा को फिर जवाब देगा।

आजम खान और राजकुमार भाटी पर अखिलेश से सवाल

आजम खान से अखिलेश यादव की प्रस्तावित मुलाकात पर दिनेश प्रताप सिंह ने सवाल उठाया कि सपा प्रमुख को अब उनकी याद क्यों आई? उन्होंने आरोप लगाया कि मुश्किल वक्त में पार्टी ने आजम खान को अलग-थलग छोड़ दिया और अब चुनावी समीकरणों के चलते उनसे संपर्क बढ़ाया जा रहा है। असदुद्दीन ओवैसी का जिक्र करते हुए उन्होंने दावा किया कि सपा को डर है कि आजम खान किसी दूसरे राजनीतिक विकल्प की ओर जा सकते हैं।

दिनेश प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने सार्वजनिक कार्यक्रम में भगवान राम, कृष्ण और अन्य हिंदू देवी-देवताओं को न मानने की बात कही है। उन्होंने अखिलेश यादव से इस बयान पर सपा का रुख स्पष्ट करने को कहा।

‘हिंदू आस्था पर चोट करना सपा की रणनीति’

भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि सपा हिंदू समाज को जातियों में बांटने और मुस्लिम मतदाताओं के तुष्टीकरण की राजनीति करती है। उन्होंने रामभक्तों पर गोली चलाने, रामचरितमानस विवाद और विधायकों को रामलला के दर्शन से रोकने जैसे प्रकरणों का उल्लेख कर अखिलेश यादव पर निशाना साधा।

भर्ती और शिक्षा व्यवस्था पर भी सपा को घेरा

त्रिपाठी ने सपा सरकार के दौरान भर्तियों में भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद तथा शिक्षा व्यवस्था में नकल माफिया के प्रभाव का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि योगी सरकार में योग्यता और पारदर्शिता के आधार पर भर्तियां हो रही हैं तथा शिक्षा में सुधार और रोजगार के नए अवसरों से युवाओं का भरोसा बढ़ा है।

Tags: Lucknow News
Previous Post

भारतीय वायु सेना की 94वीं वर्षगांठ के पर वाराणसी में ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो

Next Post

यूपी पुलिस को बड़ी सौगात, वर्दी भत्ता ₹15 हजार और सिम भत्ता ₹2,500 होगा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

जेलों की सुरक्षा को मिलेगी इंसास की ताकत, योगी सरकार खरीदेगी 676 राइफल

02/11/2026
Main Slider

दीपोत्सव में श्रद्धालुओं को न हो परेशानी, व्यवस्थाएं समय से पूरी करें अधिकारी: मुख्यमंत्री

02/11/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग

02/11/2026
Main Slider

Deepotsav 2026: इस बार दीपोत्सव पर सिनेमैटिक रामायण, महसूस भी कीजिए

02/11/2026
Main Slider

दीपोत्सव पर सरयू तट बनेगा आस्था का केंद्र, 2147 अर्चक एक साथ करेंगे महाआरती

02/11/2026
Next Post

यूपी पुलिस को बड़ी सौगात, वर्दी भत्ता ₹15 हजार और सिम भत्ता ₹2,500 होगा

यह भी पढ़ें

Baba Ramdev launches new drug of Corona

बाबा रामदेव ने लॉंच की कोरोना की नई दवा, हर्षवर्धन-नितिन गडकरी भी मौजूद

19/02/2021
NIA

NIA अदालत ने ISIS आतंकी मोईद्दीन को सुनाई उम्र कैद की सजा

28/09/2020
Joshimath crisis

जोशीमठ संकट: सभी मंत्री एक महीने का वेतन सीएम राहत कोष में दान करेंगे

13/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version