• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Deepotsav 2026: इस बार दीपोत्सव पर सिनेमैटिक रामायण, महसूस भी कीजिए

Writer D by Writer D
02/11/2026
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। दीपोत्सव-2026 में इस बार श्रद्धालुओं को रामायण की गाथा केवल देखने को ही नहीं, बल्कि उसे महसूस करने का भी अनूठा अनुभव मिलेगा। अयोध्या में दसवें दीपोत्सव के अवसर पर राम की पैड़ी पर सरयू नदी के मध्य 300 फीट लंबा और 50 फीट ऊंचा भव्य सिनेमैटिक फसाड तैयार किया जा रहा है। इस पर अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से करीब 22 मिनट की विशेष सिनेमैटिक रामायण प्रस्तुत की जाएगी।

इस विशेष प्रस्तुति में एलईडी वॉल, हाई-एंड प्रोजेक्टर, प्रोजेक्शन मैपिंग, लेजर लाइटिंग और इमर्सिव साउंड इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया जाएगा। तकनीक और कला के तालमेल से रामायण के प्रमुख प्रसंगों को भव्य दृश्यात्मक स्वरूप में दर्शाया जाएगा। सरयू तट पर तैयार हो रहा यह सिनेमैटिक फसाड इस वर्ष दीपोत्सव के प्रमुख आकर्षणों में शामिल होगा।

300 फीट लंबे फसाड पर जीवंत होगी रामायण की गाथा

आयोजन से जुड़ी दिल्ली की कंपनी मॉडर्न स्टेज सर्विस के प्रतिनिधि के अनुसार, विशाल एलईडी वॉल पर हाई-रिजॉल्यूशन विजुअल्स और फसाड पर प्रोजेक्शन मैपिंग का समन्वय किया जाएगा। इसके साथ लेजर, डायनेमिक लाइटिंग और इमर्सिव साउंड इफेक्ट्स के जरिए रामायण के प्रसंगों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया जाएगा। करीब 22 मिनट के इस शो में दर्शकों को एक सिनेमैटिक अनुभव देने की तैयारी है।

150 कलाकार करेंगे रामायण के पात्रों का सजीव मंचन

सिनेमैटिक शो के साथ दिल्ली, मुंबई समेत देश के विभिन्न हिस्सों से आए करीब 150 कलाकार रामायण के अलग-अलग पात्रों का मंच पर सजीव अभिनय करेंगे। लाइव परफॉर्मेंस और डिजिटल विजुअल्स के बीच तालमेल से रामकथा को मंच पर जीवंत रूप दिया जाएगा। एलईडी स्क्रीन, प्रोजेक्टर, लेजर और विशेष प्रकाश व्यवस्था इस प्रस्तुति को और आकर्षक बनाएगी।

आस्था के साथ आधुनिक तकनीक का संगम

दीपोत्सव का दसवां संस्करण पारंपरिक धार्मिक आयोजनों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में एक नया प्रयोग होगा। इस बार सिनेमैटिक फसाड के जरिए विशेष रूप से युवा पीढ़ी को रामायण की कथा और भारतीय सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

अयोध्या में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के बाद धार्मिक पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए लगातार आयोजन किए जा रहे हैं। दीपोत्सव में इस तरह की आधुनिक प्रस्तुतियां अयोध्या को धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों के केंद्र के रूप में प्रस्तुत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं।

Tags: deepotsavdeepotsav 2026
Previous Post

खटीमा में शिक्षा को नई उड़ान, सीएम धामी ने किया आधुनिक मॉडल स्कूल का लोकार्पण

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दीपोत्सव पर सरयू तट बनेगा आस्था का केंद्र, 2147 अर्चक एक साथ करेंगे महाआरती

02/11/2026
Main Slider

हर परिवार को मिलेगी यूनिक ID, CM धामी ने शुरू किया देवभूमि परिवार पोर्टल

02/11/2026
Main Slider

राष्ट्रीय सर्वे में फिर शीर्ष पर CM योगी, 1000 में से मिले 897 अंक

02/11/2026
Main Slider

अयोध्या दीपोत्सव पर सुरक्षा का कड़ा पहरा, ATS और ड्रोन टीम संभालेंगी मोर्चा

02/11/2026
Main Slider

खेल महाकुंभ ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का सशक्त मंच बना : धामी

01/11/2026

यह भी पढ़ें

malai mirch

सर्दियों में बनाइये चटपटी मलाई मिर्च, देखें इसको बनाने की झटपट रेसिपी

14/11/2021
KAFEEL KHAN

सीएए मामले में भड़काऊ भाषण देने के आरोप में कफ़ील ख़ान को मिली ज़मानत

01/09/2020
Shamshera

फिल्म ‘शमशेरा’ में रणबीर कपूर का लुक आउट

18/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version