• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बाबा रामदेव ने लॉंच की कोरोना की नई दवा, हर्षवर्धन-नितिन गडकरी भी मौजूद

Writer D by Writer D
19/02/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Baba Ramdev launches new drug of Corona

Baba Ramdev launches new drug of Corona

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

योगगुरू बाबा रामदेव कोरोना की नई दवा लॉन्च कर रहे हैं। पतंजलि का दावा है कि नई दवा साक्ष्यों पर आधारित है। नई दवा के लॉन्च के मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मौजूद हैं।

आयुष मंत्रालय ने कोरोनिल टैबलेट को कोरोना की दवा के तौर पर स्वीकार कर लिया है। पतंजलि का कहना है कि नई कोरोनिल दवा CoPP-WHO GMP सर्टिफाइड है। दवा लांच करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि योग आयुर्वेद को रिसर्च बेस्ड ट्रीटमेंट के तौर पर चिकित्सा पद्धति के रूप में अपनाया जा रहा है।

इस दौरान बाबा रामदेव ने कहा कि हेल्थ के क्षेत्र में भारत आत्मनिर्भर और ग्लोबल लीडर बन रहा है, योग और आर्युवेद को हम वैज्ञानिक प्रमाणिकता के साथ स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं, पतंजलि ने सैकड़ों रिसर्च पेपर अब तक पब्लिश किए हैं, हमने योग क्रियाओं को वैज्ञानिक तथ्यों के साथ दुनिया के सामने रखा है।

#Patanjalis_EvidenceBased_Medicine4Corona #PatanjaliCoronil https://t.co/NNzY6vTkoM

— Patanjali Ayurved (@PypAyurved) February 19, 2021

बाबा रामदेव ने कहा, ‘जब हमने कोरोनिल के जरिए लाखों लोगों को जीवनदान देने का काम किया तो कई लोगों ने सवाल उठाए, कुछ लोगों के मन में रहता है कि रिसर्च तो केवल विदेश में हो सकता है, खासतौर पर आर्युवेद के रिसर्च को लेकर कई तरह के शक किए जाते हैं, अब हमने शक के सारे बादल छांट दिए हैं, कोरोनिल से लेकर अलग-अलग बीमारी पर हमने रिसर्च किया है।’

पेट्रोल के बाद अब डीजल ने पकड़ी रफ्तार, जानिए आज की ताजा कीमतें

वहीं, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, ‘पतंजलि के अनुसंधान का देश को फायदा तो होगा ही, पर वैज्ञानिक रूप से यह काम करने के लिए बाबा रामदेव और आचार्च बालकृष्ण का धन्यवाद करता हूं, जो अब वैज्ञानिक आधार लेकर फिर से जनता के सामने आए हैं, तो निश्चित तौर पर लोगों का विश्वास और इस पर बढ़ेगा।’

इससे पहले पतंजलि ने 23 जून 2020 को कोरोना के लिए कोरोनिल लॉन्च की थी, जिसमें 7 दिन में कोरोना के इलाज का दावा किया गया था। हालांकि लॉन्च होते ही ये दवा विवादों में आ गई थी।

Tags: Baba RamdevBaba Ramdev launches new drug of CoronaCoronil patanjali medicineDr. Harshvardhan SinghMinister Nitin GadkariNational news
Previous Post

पेट्रोल के बाद अब डीजल ने पकड़ी रफ्तार, जानिए आज की ताजा कीमतें

Next Post

बुलंदशहर : कटीले तार लगाकर अगड़ी-पिछली जातियों में बांट दिया श्मशान घाट, जांच के आदेश

Writer D

Writer D

Related Posts

Dhanteras
Main Slider

धनतेरस पर कब करें पूजा और खरीदारी? जानें शुभ समय और सही तारीख

22/10/2026
उत्तराखंड

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

21/10/2026
Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
Main Slider

‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’, भाजपा का सपा प्रमुख पर तीखा हमला

21/10/2026
उत्तराखंड

नवोदय विद्यालयों में शिक्षा से सुविधाओं तक होगा सुधार, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

21/10/2026
Next Post
Cremation ghat divided into two parts

बुलंदशहर : कटीले तार लगाकर अगड़ी-पिछली जातियों में बांट दिया श्मशान घाट, जांच के आदेश

यह भी पढ़ें

Mokshada Ekadashi

परिवर्तनी एकादशी पर बन रहे हैं 3 शुभ संयोग, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

13/09/2024
Vidyut Jammwal

विद्युत जामवाल की एक्शन-थ्रिलर आईबी71 के टीजर ने मचाया धमाल

15/04/2023
चीन की जीडीपी"

कोरोना संकट के बीच चीन की अर्थव्यवस्था में उछाल

16/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version