• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कमला हैरिस ने रद्द की स्पीच, ट्रंप के समर्थकों का जश्न शुरू

Writer D by Writer D
06/11/2024
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Kamala Harris

Kamala Harris

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव की तस्वीर अब साफ होती दिख रही है। अब तक के रूझानों में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप जीत की ओर बढ़ते दिख रहे हैं। जबकि, डेमोक्रेट कमला हैरिस (Kamala Harris) पिछड़ती जा रहीं हैं। चुनाव नतीजों के रूझानों का असर अब ट्रंप और हैरिस पर दिखने लगा है। एक ओर विजयी मुस्कान लिए ट्रंप पाम बीच की ओर जा रहे हैं, तो दूसरी ओर हैरिस के मायूस समर्थक अब लौटने लगे हैं। कमला हैरिस ने हॉवर्ड यूनिवर्सिटी में भाषण भी नहीं दिया।

अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के लिए 538 इलेक्टोरल कॉलेज वोटों में से 270 की जरूरत पड़ती है। ट्रंप अभी 247 पर तो हैरिस 210 पर आगे हैं। सात में से पांच स्विंग स्टेट्स में भी ट्रंप आगे चल रहे हैं।

ट्रंप की लीड के बीच अब जश्न की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। फ्लोरिडा के पाम बीच में स्थित कन्वेंशन सेंटर पर जीत का जश्न मनाया जाएगा। ट्रंप कभी भी यहां पहुंच सकते हैं। उनके आने से पहले ही हजारों समर्थक यहां पहुंच गए हैं।

ऐसा बताया जा रहा है कि कन्वेंशन सेंटर के बाद ट्रंप के मेंशन मार-ए-लागो में भी एक पार्टी होगी। इस पार्टी में एलन मस्क और रॉबर्ट कैनेडी भी मौजूद रहेंगे।

कमला हैरिस (Kamala Harris) ने भाषण किया रद्द

दूसरी ओर, कमला हैरिस (Kamala Harris) के समर्थकों में मायूसी छा गई है। वॉशिंगटन की हॉवर्ड यूनिवर्सिटी में कमला हैरिस की स्पीच होनी थी। लेकिन हैरिस बिना कुछ बोले ही यहां से लौट गईं।

कमला हैरिस के साथी सेड्रिक रिचमंड ने हॉवर्ड में समर्थकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अभी बहुत से वोटों की गिनती बाकी है। इसलिए आज कमला हैरिस स्पीच नहीं देंगी। उन्होंने बताया कि गुरुवार को कमला हैरिस (Kamala Harris) यहां स्पीच देंगी।

राष्ट्रपति चुनाव में चला ‘ट्रंप’ कार्ड, कमला हैरिस का जादू हुआ फेल

डेमोक्रेट उम्मीदवार और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस शुरुआत से ही ट्रंप से पिछड़ती दिख रही थीं। हालांकि, बीच में एक वक्त ऐसा भी आया जब उन्होंने ट्रंप को कड़ी टक्कर दी। हालांकि, अब फिर रूझानों में हैरिस पिछड़ती दिख रहीं हैं।

Tags: international NewsKamala harrisus president election 2024
Previous Post

सेव टमाटर की सब्जी में निकली हड्डी, शिकायत पर होटल सील, लाइसेंस भी रद्द

Next Post

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में 370 की बहाली का प्रस्ताव पारित, BJP ने जमकर काटा बवाल

Writer D

Writer D

Related Posts

Balochistan-army-vehicles-Firing
अंतर्राष्ट्रीय

बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सैन्य काफिले पर हमला, बड़ी संख्या में जवानों के मारे जाने का दावा

09/09/2026
Earthquake
अंतर्राष्ट्रीय

सुबह-सुबह हिली इस देश की धरती, लगे इतने तीव्रता के झटके

07/09/2026
Massive explosion at a military base in Bolivia.
अंतर्राष्ट्रीय

सैन्य बेस में भीषण धमाका, 10 लोगों की मौत; 62 घायल

05/09/2026
Tariq Rahman-Sheikh Hasina
अंतर्राष्ट्रीय

जन्माष्टमी पर तारिक रहमान का शेख हसीना पर हमला, बोले- ‘कंस जैसे शासन’ को जनता ने उखाड़ फेंका

04/09/2026
14 vehicles blown up in Balochistan.
अंतर्राष्ट्रीय

बलूचिस्तान में 14 वाहनों को विस्फोट से उड़ाया, सेना पर हमले के बाद बढ़ा तनाव

04/09/2026
Next Post
Article 370

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में 370 की बहाली का प्रस्ताव पारित, BJP ने जमकर काटा बवाल

यह भी पढ़ें

Dawood

NIA ने दाऊद पर rakha 25 लाख का इनाम, ‘D’ कंपनी के इन मेबर्स पर भी कसा शिकंजा

01/09/2022
Imran Khan

आमिर खान के भांजे को फिर हुआ प्यार, मिस्ट्री गर्ल के साथ आए नजर

06/02/2023

आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश निर्माण के सपने को धरातल पर उतारना पहली प्राथमिकता : शिवराज

05/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version