• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इन चीजों के बिना अधूरी है सकट चौथ की पूजा, नोट करें पूरी सामग्री की लिस्ट

Writer D by Writer D
08/01/2025
in धर्म, फैशन/शैली
0
Sakat Chauth

Sakat Chauth

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अंग्रेजी कैलेंडर के पहले महीने यानी जनवरी में लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल और उत्तरायण जैसे खास व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे। इस दौरान सकट चौथ (Sakat Chauth) व्रत भी रखा जाएगा, जो भगवान गणेश को समर्पित होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को सकट चौथ का व्रत रखा जाता है। इस साल सकट चौथ 17 जनवरी 2025 को मनाई जाएगी। भारत में इसे तिलकुटा चौथ, वक्र-तुण्डि चतुर्थी और माघी चौथ भी कहा जाता है।

सकट चौथ (Sakat Chauth) का व्रत मुख्य रूप से संतान की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और तरक्की के लिए रखा जाता है। सकट चौथ के दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर सकट माता और भगवान गणेश की पूजा करती हैं। इसके बाद शाम के समय चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत खोलती हैं। इस दौरान पूजा विधि से लेकर उसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्रियों का खास ध्यान रखा जाता है।

धार्मिक मान्यता है कि सकट पर भगवान गणेश की पूजा संपूर्ण विधि-विधान से करने पर सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही, संतान के भाग्य में भी वृद्धि होने के योग बनते हैं। ऐसे में अगर आप भी सकट चौथ का व्रत रखने वाले हैं, तो आइए जानते हैं कि सकट चौथ की पूजा में आपको किस-किस सामान की जरूरत पड़ेगी।

सकट (Sakat Chauth) की पूजा के लिए जरूरी सामग्री

सकट चौथ (Sakat Chauth) की पूजा के लिए जरूरी सामग्री नीचे दी गई है। इन सामग्री के बिना सकट चौथ की पूजा अधूरी मानी जाती है।

गणेश जी की मूर्ति
लकड़ी की चौकी
पीला या लाल कपड़ा
जनेऊ
सुपारी
पान का पत्ता
लौंग
तिल
पान
गाय का घी
फूल माला
इलायची
गंगाजल
लाल फूल
आरती किताब
21 गांठ दूर्वा
रोली
मेहंदी
सिंदूर
अक्षत
हल्दी
मौली
इत्र
अबीर
गुलाल

सकट चौथ (Sakat Chauth) की पूजा में ये भी जरूरी होता है:-

– गणेश जी को भोग लगाने के लिए तिल के लड्डू, मोदक, तिल या खीर
– चंद्रमा को अर्घ्य देने के लिए दूध, गंगाजल, कलश और चीनी
– चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद चंद्र दर्शन करना और व्रत का पारण करना

Tags: Sakat Chauthsakat chauth ke niyamsakat chauth ki puja
Previous Post

पहली बार रख रही हैं सकट चौथ का व्रत, तो इन बातों का रखें ध्यान

Next Post

मासिक दुर्गाष्टमी के दिन करें इन मंत्रो का जाप, मां दुर्गा का मिलेगा आशीर्वाद!

Writer D

Writer D

Related Posts

Kerala Paratha
Main Slider

आज बनाए ये डिश, डिनर को मिलेगा शाही अंदाज

21/06/2026
Veg Maggi Omelette
खाना-खजाना

ब्रेकफास्ट में बनाएं वेज ऑमलेट, फटाफट हो जाएगा तैयार

21/06/2026
Bread Cutlet
खाना-खजाना

स्नैक्स में बनाए ब्रेड कटलेट, बढ़ेगा मौसम का मजा

21/06/2026
Apple Shake
खाना-खजाना

दिन की शुरुआत करें Shake के साथ, स्वाद ऐसा जो बच्चों को भी पसंद आए

21/06/2026
coffee scrub
फैशन/शैली

कॉफी स्क्रब के आगे फेल हैं सभी फेसपैक्स

21/06/2026
Next Post

मासिक दुर्गाष्टमी के दिन करें इन मंत्रो का जाप, मां दुर्गा का मिलेगा आशीर्वाद!

यह भी पढ़ें

UP Board

गुरुजी पास कर देना वरना शादी टूट जाएगी

29/04/2022
राजस्थान में विडियो का तहलका

राजस्थान सियासत में ऑडियो के बाद वीडियो का भूचाल, बीजेपी ने की स्पीकर के इस्तीफे की मांग

30/07/2020
Rhea Chakraborty

सुशांत केस में रिया चक्रवर्ती के किन दो सवालों के जवाब से संतुष्ट नहीं है CBI

31/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version