• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

Writer D by Writer D
04/08/2025
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Gemstones

Gemstones

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ज्योतिषशास्त्र में व्यक्ति के जीवन को संवारने से जुड़े कई उपाय बताए गए हैं जो किस्मत को चमकाने का काम करते हैं। ऐसा ही कुछ रत्नों (Gemstones) के बारे में भी बताया गया हैं जिनका संबंध ग्रहों से होता हैं और इन्हें धारण करने से कुंडली में शुभ योग बनते हैं। राशिनुसार रत्नों को धारण किया जाए तो यह आपके जीवन में सौभाग्य लाने का काम करते हैं। लेकिन यह जानना भी जरूरी हैं कि आपके लिए कौनसा रत्न धारण करना शुभ रहेगा। आज इस कड़ी में हम आपको राशिनुसार कौनसा रत्न (Gemstones) धारण करना चाहिए जो आपके लिए भाग्यशाली रहे इसकी जानकारी लेकर आए हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में…

मेष राशि

मेष लग्न में लग्नेश मंगल, पंचमेश सूर्य और भाग्येश गुरु होता है। इसलिए इस मेष लग्न वाले लोगों को मूंगा, माणिक्य और पुखराज धारण करने चाहिए। मेष लग्न में भाग्येश गुरु होता है इसलिए अगर एक रत्न (Gemstones) ही धारण करना चाहें तो पुखराज धारण कर सकते हैं। मूंगा इन्हें बल, ऊर्जा और बेहतर स्वास्थ्य देने का काम करता है।

वृषभ राशि

वृषभ लग्न वालों के शनि भाग्य से स्वामी ग्रह होते हैं। शनि को कर्म का कारक ग्रह माना जााता है। यदि इस लग्न के लोग शनि के रत्न (Gemstones) नीलम धारण करते हैं तो उनकी किस्मत का सितारा शनि देव चमका देते हैं। इसके अलावा हीरा जिसे शुक्र रत्न कहा जाता है वह भी वृष राशि के लिए शुभ होता है क्योंकि यह इनके लग्नेश शुक्र का रत्न है।

मिथुन राशि

मिथुन लग्न राशि वालों को बुध का रत्न पन्ना, शुक्र का रत्न हीरा और ओपल धारण करना चाहिए। इनके अलावा शनि का रत्न नीलम भी धारण किया जा सकता है लेकिन कुछ ही परिस्थितियों में। यदि आपकी कुंडली में शनि का संबंध शुक्र या बुध से बन रहा हो तो नीलम धारण किया जा सकता है। यदि शनि कुंडली के नवम भाव में स्थित हो या फिर उसकी दृष्टि नवम भाव में हो ऐसे में भी नीलम पहन सकते हैं। इसके अलावा यदि शनि क संबंध बृहस्पति से केंद्र या त्रिकोण भाव में बन रहा हो तो आप नीलम रत्न धारण कर सकते हैं। ध्यान रखें कि इन स्थितियों के अलावा नीलम रत्न धारण नहीं करना आपके लिए अनुकूल नहीं होगा। इसलिए नीलम धारण करने का विचार हो तो योग्य ज्योतिषी से कुंडली की जांच करवाकर ही धारण करें।

कर्क राशि

कर्क लग्न के लिए भाग्य के स्वामी ग्रह गुरु होते हैं। इसलिए चंद्रमा की राशि कर्क वालों को गुरु का रत्न भाग्य को जगाने के लिए धारण करना चाहिए। कर्क राशि के लोग पुखराज और टोपाज धारण कर सकते हैं। इनके अलावा चंद्रमा के रत्न मोती और मंगल के रत्न मूंगा को धारण करना भी आपके लिए शुभ फलदायी होगा। मोती आपके मन को संयमित और सेहत को संतुलित रखेगा।

सिंह राशि

सिंह लग्न वालों का स्वामी मंगल है ऐसी स्थिति में मंगल रत्न मूंगा अधिक शुभफलदायक होता है। जैसे ही आप मूंगा धारण करेंगे वैसे ही आपको अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव नजर आने लगेंगे। मूंगा के अलावा इस लग्न के लोगों के लिए माणिक्य और पुखराज हैं। बता दें कि पुखराज को बृहस्पति ग्रह का रत्न कहा जाता है, इसलिए इसे धारण करने से धन-समृद्धि में वृद्धि होती है।

कन्या राशि

कन्या लग्न के लोगों के लिए शुक्र भाग्य स्थान के स्वामी ग्रह होते हैं। इसलिए इस लग्न राशि के लोगों को शुक्र का रत्न हीरा या ओपल धारण करना बेहद शुभ रहता है। इससे इनका सोया भाग्य भी जग जाता है। इसके अलावा इस राशि के लोग अपनी लग्न राशि के स्वामी बुध का रत्न मूंगा भी धारण कर सकते हैं।

तुला राशि

तुला लग्न राशि के लोगों के पन्ना धारण करना बेहद शुभ होता है। तुला लग्न में मिथुन भाग्य स्थान का स्वामी होता है जिससे बुध का रत्न पन्ना इनके लिए बेहद लाभकारी रहता है। पन्ना अलावा तुला राशि के लिए हीरा, ओपन और नीलम रत्न भी लाभकारी रहता है। हीरा इनकी सेहत पर अनुकूल प्रभाव डालता है। जबकि सुख समृद्धि के मामले में नीलम इनके लिए फायदेमंद रहता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक लग्न के लोगों के लिए मोती भाग्योदय कारक होता है। वृश्चिक लग्न के लोग चंद्रमा के रत्न मोती को धारण करते हैं तो इनको भाग्य का भरपूर साथ मिलता है। मोती इनके मन को संयमित करने और क्रोध पर काबू रखने में सहायक होता है। मोती के अलावा मूंगा और पुखराज भी वृश्चिक राशि के लिए फायदेमंद रहता है।

धनु राशि

धनु लग्न राशि के जातकों के लिए भाग्य उदय करना वाला रत्न माणिक्य है। दरअसल धनु लग्न में सूर्य भाग्य स्थान के स्वामी होते हैं। माणिक्य सूर्य का रत्न है। इसके अलावा धनु राशि के लोग पुखराज और मूंगा भी धारण कर सकते हैं। मूंगा पहनने से इनका आत्मविश्वास बढ़ता है और मानसिक अवसाद से भी इन्हें राहत मिलती है।

मकर राशि

मकर लग्न के लोगों के लिए सबसे अधिक फलदायक ग्रह शुक्र होता है। इसलिए आप शुक्र ग्रह का रत्न हीरा धारण कर सकते हैं। हीरा पहनने से शुक्र ग्रह का आपके जीवन में अच्छा प्रभाव होने लगता है। साथ ही आप शनि का रत्न नीलम और बुध का रत्न पन्ना भी धारण कर सकते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ लग्न के लोगों को ओपल रत्न धारण करना चाहिए। दरअसल कुंभ लग्न के लोगों के लिए शुक्र योगकरक ग्रह है। इसके अलावा शनि का रत्न नीलम और बुध का रत्न पन्ना भी कुंभ राशि के लिए बेहद शुभ और भाग्योदय कारक होता है।

मीन राशि

मीन लग्न राशि वालों को बृहस्पति का रत्न पुखराज धारण करना चाहिए। इसके अलावा मूंगा और माणिक्य भी धारण किया जा सकता है। पुखराज धारण करने से बृहस्पति की प्रतिकूल स्थिति के कारण जिन लोगों के विवाह में दिक्कत आ रही हो वह दूर हो जाती है। साथ ही इस रत्न को धारण करने से इनकी सेहत पर भी अनुकूल प्रभाव होता है। भाग्य को जगाने के लिए इन्हें मूंगा धारण करना चाहिए।

Tags: AstrologyAstrology tipsgemstones
Previous Post

गृह कलेश से है न परेशान, तो करें बारिश के पानी से चमत्कारी उपाय

Next Post

मौत आने से पहले मिलते हैं ये संकेत, ऐसे लक्षण दिखें तो समझिए काल करीब है

Writer D

Writer D

Related Posts

Coffee Scrub
फैशन/शैली

फेस पर निखार के लिए ट्राई करें ये स्क्रब

08/07/2026
Skin Tanning
फैशन/शैली

फेस की टैनिंग से निजात दिलाएंगे ये फेस पैक

08/07/2026
Delhi Rain
Main Slider

काले बादलों से घिरी दिल्ली, कई इलाकों में बारिश शुरू

07/07/2026
Ahmedabad Serial Blast Case
Main Slider

अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: 38 आतंकियों को राहत नहीं, फांसी की सजा बरकरार

07/07/2026
Charanjeet Singh Channi
Main Slider

भूपेश बघेल के पंजाब दौरे से पहले कांग्रेस में सियासी घमासान, चन्नी गुट ने दिखाई ताकत

06/07/2026
Next Post
Death

मौत आने से पहले मिलते हैं ये संकेत, ऐसे लक्षण दिखें तो समझिए काल करीब है

यह भी पढ़ें

Ganesha

इस विधि से करें भगवान गणेश की पूजा, पूरी होगी सभी मनोकामना

12/05/2021
accident

तेज रफ्तार प्राइवेट बस असंतुलित होकर पलटी, 16 यात्री घायल

29/06/2021
mukhtar ambulance case

पुलिस के हत्थे चढ़ा मुख्तार अंसारी का इनामी गुर्गा, एम्बुलेंस प्रकरण में था फरार

16/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version