• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पेंशनधारकों को बड़ा तोहफा, अब साल 2031 तक मिलते रहेंगे पैसे

Writer D by Writer D
21/01/2026
in Business
0
Atal Pension Yojana
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

केंद्र सरकार ने सरकार की पॉपुलर पेंशन स्कीम अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) की अवधि बढ़ाने का ऐलान किया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सरकार की प्रमुख अटल पेंशन योजना (एपीवाई) को वित्त वर्ष 2030-31 तक जारी रखने को बुधवार को मंजूरी दे दी। इसके साथ ही प्रचार, विकासात्मक गतिविधियों और गैप फंडिंग के लिए वित्तीय सहायता के विस्तार को भी स्वीकृति दी गई है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक के बाद इसको लेकर बकायदा सूचना जारी की गई, जिसमें बताया गया कि सरकार ने इस पेंशन स्कीम (Atal Pension Yojana) की अवधि को बढ़ा दिया है और यह आगे 2030-31 तक चलेगी। इससे असंगठित क्षेत्र के कामगारों के बीच पहुंच बढ़ाने के लिए जागरूकता एवं क्षमता निर्माण जैसी गतिविधियों को सरकारी समर्थन मिलता रहेगा।

कब हुई थी अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) की शुरुआत

अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) की शुरुआत नौ मई 2015 को की गई थी जिसका मकसद असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को वृद्धावस्था में आय सुरक्षा प्रदान करना है। सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 19 जनवरी 2026 तक एपीवाई के तहत 8।66 करोड़ से अधिक सदस्य पंजीकृत हो चुके हैं। योजना के तहत योगदान के आधार पर 60 वर्ष की आयु के बाद 1,000 रुपये से 5,000 रुपये प्रति माह तक की न्यूनतम पेंशन की गारंटी का प्रावधान है।

स्कीम के फायदे

यह योजना (Atal Pension Yojana) बुढ़ापे में नियमित आय की सुरक्षा सुनिश्चित करती है और खास तौर पर गांवों व छोटे शहरों में रहने वाले मजदूरों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाती है। कैबिनेट बैठक में तय किया गया कि सरकार इस योजना को लेकर लोगों में लगातार जागरूकता फैलाएगी, इसके लाभों की जानकारी देगी और इसे अधिक प्रभावी बनाने के लिए जरूरी कदम उठाती रहेगी। इसके साथ ही, योजना की निरंतरता और दीर्घकालिक स्थायित्व बनाए रखने के लिए आवश्यक वित्तीय सहायता भी सरकार की ओर से लगातार प्रदान की जाती रहेगी।

Tags: Atal Pension Yojana
Previous Post

जनभागीदारी से और भव्य होगा उत्तर प्रदेश दिवस- 2026: मुख्यमंत्री योगी

Next Post

कब है बसंत पंचमी? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Writer D

Writer D

Related Posts

Gold
Business

सोना-चांदी हुआ सस्ता, देखें ताजा रेट

20/07/2026
Share Market
Business

ग्रीन जोन में शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी ने भरी उड़ान

17/07/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी ने पकड़ी रफ़्तार

16/07/2026
Business

सोना लुढ़का, चांदी के भाव जस के तस

15/07/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 480 अंक टूटा; निफ्टी भी फिसला

14/07/2026
Next Post
Basant Panchami

कब है बसंत पंचमी? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

यह भी पढ़ें

Dimple Yadav

डिंपल यादव ने ली संसद सदस्य की शपथ, सोनिया गांधी के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

12/12/2022
PM Modi flagged off 5 Vande Bharat trains

देश को मिली 5 और वंदे भारत ट्रेन की सौगात, पीएम ने भोपाल से दिखाई हरी झंडी

27/06/2023
sushmita sen

सुष्मिता सेन को आया था हार्ट अटैक, एक्ट्रेस ने दिया हेल्थ अपडेट

02/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version