• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स-निफ्टी ने लगाई जोरदार छलांग

Writer D by Writer D
03/09/2026
in Business
0
Stock Market

Stock Market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

घरेलू शेयर बाजार (Stock Market) में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मजबूती का रुख नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई थी। हालांकि बाजार खुलते ही बिकवाली के दबाव की वजह से पहले 10 मिनट के कारोबार में मामूली गिरावट का रुख भी बना, लेकिन इसके बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया। लिवाली के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में तेजी आ गई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.39 प्रतिशत और निफ्टी 0.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 154.60 अंक यानी 0.20 प्रतिशत की मजबूती के साथ 76,724.95 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली का दबाव बनने के कारण कुछ ही देर में यह सूचकांक फिसल कर 76,705.02 अंक के स्तर पर आ गया। इसके बाद खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिससे इस सूचकांक की चाल में दोबारा तेजी आ गई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 296.05 अंक यानी 0.39 प्रतिशत उछल कर 76,866.40 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 83.50 अंक यानी 0.35 प्रतिशत की छलांग लगा कर 23,997.95 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से यह सूचकांक लुढ़क कर 23,955.35 अंक के स्तर पर आ गया। इसके बाद खरीदारों ने एक्टिव होकर लिवाली शुरू कर दी। खरीदारी के सपोर्ट से पहले आधे घंटे के कारोबार में ही निफ्टी तेजी दिखाते हुए 24,025.40 अंक के स्तर तक आ गया। हालांकि इसके बाद इस सूचकांक की चाल में मामूली गिरावट भी आई। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 77.85 अंक यानी 0.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,992.30 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,955 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 2,265 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 690 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 14 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 16 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 27 शेयर हरे निशान में और 23 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट की दिग्गज कंपनियों में से अदानी पोर्ट्स, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और कोल इंडिया के शेयर 1.63 प्रतिशत से लेकर 1.23 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, एचसीएल टेक्नोलॉजी, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, इंटरग्लोब एविएशन और आयशर मोटर्स के शेयर 1.33 प्रतिशत से लेकर 0.96 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स 373.93 अंक यानी 0.49 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 76,570.35 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 141.35 अंक यानी 0.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,914.45 अंक के स्तर पर बुधवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: Business Latest NewsBusiness Newsstock market
Previous Post

गर्दन का कालापन इन तरीकों से करें दूर

Next Post

CCTV पर पेंट स्प्रे… फिर मंदिर में सेंध! पलानी मुरुगन मंदिर से करोड़ों की पन्ना मूर्ति गायब

Writer D

Writer D

Related Posts

Business

11 से 13 सितंबर तक बैंक बंद, जरूरी काम अभी निपटा लें

10/09/2026
Gold
Business

सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में बदलाव नहीं

10/09/2026
Gold
Business

सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी के भाव स्थिर

09/09/2026
Stock Market
Business

शेयर बाजार की बिगड़ी चाल, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के

09/09/2026
Swiggy Instamart store sealed.
Business

इस शहर में Swiggy Instamart स्टोर हुआ सील, जानें क्यों हुई कार्रवाई

08/09/2026
Next Post
Lord Murugan

CCTV पर पेंट स्प्रे... फिर मंदिर में सेंध! पलानी मुरुगन मंदिर से करोड़ों की पन्ना मूर्ति गायब

यह भी पढ़ें

Imran Khan

इमरान खान की आजादी मार्च में बड़ा हादसा, रैली कवर करने आई रिपोर्टर की मौके पर मौत

30/10/2022
CBI

सौ करोड़ की वसूली: देशमुख के मददगार दरोगा के ठिकानों पर CBI का छापा

03/09/2021
Samajwadi Party

अखिलेश को सताया क्रॉस वोटिंग डर, MLC चुनाव में नहीं उतारेंगे चौथा उम्मीदवार

09/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version