• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CCTV पर पेंट स्प्रे… फिर मंदिर में सेंध! पलानी मुरुगन मंदिर से करोड़ों की पन्ना मूर्ति गायब

Writer D by Writer D
03/09/2026
in Main Slider, क्राइम, राष्ट्रीय
0
Lord Murugan

Lord Murugan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

तमिलनाडु: चेंगलपट्टू जिले के मदुरंतकम के पास स्थित प्रसिद्ध श्री मरगथा बाला दंडायुधपाणि मुरुगन मंदिर में चोरों ने बेहद शातिर तरीके से भगवान मुरुगन ( Lord Murugan) की बेशकीमती पन्ना मूर्ति चोरी कर ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस मूर्ति की कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, चोरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह निष्क्रिय किया। गर्भगृह के तीन लोहे के दरवाजों के ताले कटर से काटे गए। इसके बाद सीसीटीवी कैमरों के लेंस पर रंगीन पेंट स्प्रे कर दिया गया, ताकि पूरी घटना कैमरे में कैद न हो सके।

चोरों ने मंदिर के सुरक्षा सायरन और अलार्म सिस्टम के तार भी काट दिए। पुलिस को आशंका है कि वारदात को पूरी तैयारी के साथ अंजाम दिया गया।

2.25 फीट ऊंची पन्ना मूर्ति पर थी नजर

चोरी हुई भगवान मुरुगन की मूर्ति करीब 2.25 फीट ऊंची है और पूरी तरह कीमती पन्ने से बनी बताई गई है। इसे वर्ष 2008 में कर्नाटक के मैसूर से लाकर मंदिर के गर्भगृह में स्थापित किया गया था।

बुधवार सुबह मंदिर के पुजारी कपाट खोलने पहुंचे तो चोरी का पता चला। पुलिस को संदेह है कि आरोपियों ने पहले आम श्रद्धालुओं के रूप में मंदिर की रेकी की और सुरक्षा व्यवस्था की कमजोर कड़ियों को समझा।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, चोर मंदिर के पिछले हिस्से में बनी एक विशाल मूर्ति के सहारे ऊपर चढ़कर परिसर में दाखिल हुए थे।

अंतरराज्यीय या अंतरराष्ट्रीय गिरोह की भी जांच

वारदात के बाद चित्तामुर पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वॉड और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की मदद से सुराग जुटाए जा रहे हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो विशेष पुलिस टीमों का गठन किया है। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि क्या चोरी के पीछे प्राचीन और बेशकीमती मूर्तियों की तस्करी करने वाला कोई अंतरराज्यीय या अंतरराष्ट्रीय गिरोह शामिल है।

Tags: ChennaiLord Murugan
Previous Post

शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स-निफ्टी ने लगाई जोरदार छलांग

Next Post

बांग्लादेश में बारिश का कहर, रंगामती में पानी में डूबा मशहूर हैंगिंग ब्रिज

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें: धामी

14/09/2026
Main Slider

504 रोवर से बदल रहा जमीन की पैमाइश का तरीका, योगी सरकार ने राजस्व सर्वेक्षण को बनाया हाईटेक

14/09/2026
Main Slider

प्रदेश की सभी सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त किया जाए: मुख्यमंत्री

14/09/2026
उत्तराखंड

हिमालय भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का आधार: सीएम धामी

14/09/2026
Main Slider

लखनऊ में नाबालिग को शराब बेचने पर सख्ती, सेल्समैन हटाया; दुकान पर 30 हजार जुर्माना

14/09/2026
Next Post
Hanging Bridge

बांग्लादेश में बारिश का कहर, रंगामती में पानी में डूबा मशहूर हैंगिंग ब्रिज

यह भी पढ़ें

CM Yogi

आज आधी आबादी को केंद्र में रखकर बनाई जा रही योजना: सीएम योगी

02/11/2023
Mi 11 Lite

शाओमी का Mi 11 Lite होगा उसका अब तक का सबसे दमदार फोन

06/06/2021
accused of killing BSP leader arrested

बसपा नेता कलामुद्दीन की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, दुबई में रची गई थी साजिश

19/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version