• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब खालिदा जिया ने भी छोड़ा बांग्लादेश, क्या यूनुस सरकार करने वाली बड़ा खेला?

Writer D by Writer D
08/01/2025
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
Khaleda Zia

Khaleda Zia

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ढाका। पूर्व पीएम शेख हसीना (Sheikh Hasina) की सत्ता से बेदखली के बाद बांग्लादेश में राजनीतिक उथल पुथल के दौर जारी है। इस बीच पाकिस्तान की समर्थक रहीं बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया (Khaleda Zia) ने भी मंगलवार को बांग्लादेश छोड़ दिया है। खालिदा जिया की विदेश यात्रा कई सवाल खड़े कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बांग्लादेश की तीन बार प्रधानमंत्री रह चुकी खालिदा जिया (Khaleda Zia) मंगलवार को लंदन के लिए रवाना हुईं हैं। देश की सत्ता पर हावी रही दो नेताओं के बांग्लादेश छोड़ने के बाद मोहम्मद यूनुस (Muhammad Yunus) के नेतृत्व वाली सरकार के इरादों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मोहम्मद यूनुस इस साल के अंत या अगले साल की शुरुआत में चुनाव करवाने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि, खालिदा जिया की पार्टी (बीएनपी) का कहना है कि उनकी नेता की यात्रा मेडिकल कारणों से हो रही है और इसके राजनीतिक मायने नहीं निकाले जाए।

बताया जा रहा है कि खालिदा जिया के लिए मंगलवार को कतर के आमीर शेख तमीम बिन हमद बिन खलीफा अल थानी ने विशेष एयर एंबुलेंस भेजी थी। जिया के गुलशन इलाके स्थित आवास के बाहर हजारों की संख्या में समर्थक पहुंचे थे। जिया के काफिले को एयरपोर्ट तक 10 किलोमीटर का सफर तय करने में 3 घंटे से ज्यादा का वक्त लग गया था।

भारत में ही रहेंगी शेख हसीना, प्रत्यर्पण की मांग के बीच बांग्लादेश को करारा जवाब

बता दें कि शेख हसीना के कार्यकाल में खालिदा जिया को भ्रष्टाचार के दो मामलों में 17 साल जेल की सजा सुनाई गई थी। उनके समर्थक इस केस को राजनीति से प्रेरित बताते हैं। लेकिन, छात्रों के विद्रोह के बाद शेख हसीना के देश छोड़ने बाद मोहम्मद यूनुस ने सत्ता संभालते ही एक मामले में उन्हें बरी कर दिया गया, जबकि दूसरे केस की सुनवाई मंगलवार को हुई।

खालिदा जिया इस वक्त लिवर सिरोसिस, दिल की बीमारी और किडनी की समस्या से ग्रसित हैं। शेख हसीना के कार्यकाल के दौरान ही खालिदा जिया को जमानत मिल गई थी और बांग्लादेश में उनका इलाज चल रहा था। इस दौरान खालिदा जिया की ओर से उन्हें विदेश में इलाज करवाने के लिए कई बार अनुमति मांगी थी, लेकिन शेख हसीना सरकार ने उन्हें विदेश जाने की अनुमति नहीं दी थी।

Tags: bangladesh newsKhaleda Zia
Previous Post

महाकुम्भ के प्राग ज्योतिषपुर में दिख रही पूर्वोत्तर की सांस्कृतिक झलक

Next Post

महाकुंभ: आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए अखाड़ा क्षेत्र में मॉक ड्रिल

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

वर्ष 2017 में जनता दर्शन में 1000 में से 300 शिकायतें राशन से जुड़ी आती थीं, अब एक भी नहीं आतीः मुख्यमंत्री

17/08/2026
Prashant Kishore
Main Slider

PK ने ली विधायक की शपथ, अब लखीसराय के लिए रवाना

17/08/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी के जनता दर्शन में सीतापुर की रोली के जीवन में खुशियों की ‘बारिश’

17/08/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, बताई ये वजह

17/08/2026
8 dead in stampede at Ashokdham Temple
Main Slider

सावन के तीसरे सोमवार पर लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत

17/08/2026
Next Post
Maha Kumbh

महाकुंभ: आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए अखाड़ा क्षेत्र में मॉक ड्रिल

यह भी पढ़ें

Mandal chief of BJP gang raped

BJP के मण्डल चीफ समेत चार लोगों ने किया युवती के साथ गैंगरेप, पार्टी ने किया बाहर

22/02/2021
shot

पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया रास्ता जाम

01/06/2021
बारिश rain

दिल्ली-एनसीआर, यूपी और राजस्थान में 24 से 36 घंटों में होगी बारिश

29/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version