• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रज्वल रेवन्ना की मां अपहरण पीड़ितों की मास्टरमाइंड है, एसआईटी ने हाईकोर्ट में बताया

Writer D by Writer D
18/06/2024
in क्राइम, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Prajwal Revanna

Prajwal Revanna, Mother Bhavani

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बेंगलुरु। कई महिलाओं संग यौन उत्पीड़न के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना (Prajwal Revanna) की मां भवानी को लेकर संगीन खुलासे हुए हैं। मामले में जांच कर रही कर्नाटक पुलिस की विशेष टीम एसआईटी ने हाई कोर्ट को बताया है कि रेवन्ना (Prajwal Revanna) की मां ही यौन उत्पीड़न की शिकार महिलाओं के अपहरण की मास्टर माइंड है। एसआईटी के मुताबिक, भवानी ने सात पीड़िताओं का अपहरण किया ताकि उन्हें प्रज्वल के खिलाफ शिकायत दर्ज करने से रोका जा सके।

एसआईटी ने 14 जून को हाई कोर्ट में भवानी की ओर से दायर अग्रिम जमानत याचिका पर बहस के दौरान यौन उत्पीड़न की पीड़िता के अपहरण में 55 साल भवानी की पहचान मास्टरमाइंड और सरगना के रूप में की। फिलहाल हाई कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है, लेकिन 7 जून को गिरफ्तारी के खिलाफ दी गई अंतरिम सुरक्षा को एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया, साथ ही भवानी को एसआईटी के समक्ष पेश होकर जांच में सहयोग करने को कहा है।

बेटे (Prajwal Revanna) के खिलाफ शिकायत से रोकने की कोशिश

विशेष लोक अभियोजक (एसपीपी) रविवर्मा कुमार ने जस्टिस कृष्ण एस दीक्षित की बेंच के समक्ष यह तर्क दिया, “जांच से पता चला है कि यह महिला सरगना है, जिसने पीड़िता को अपने बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज करने से रोकने के लिए अपहरण की साजिश रची। यह अब तक एकत्र किए गए साक्ष्यों में देखा गया है।”

एसआईटी की ओर से कुमार ने यह भी दलील दी, “जांच से पता चलता है कि याचिकाकर्ता अपने बेटे के खिलाफ आरोपों को छिपाने के लिए लगातार पीड़ितों पर नजर रख रही थी, जिस पर सीरियल रेपिस्ट होने का आरोप है और उसे उसके द्वारा किए गए यौन उत्पीड़न के लिए केस चलाने से बचाने को कोशिश में जुटी रही।”

भवानी और उनके पति पर अपहरण के आरोप

भवानी और उनके पति एचडी रेवन्ना समेत 7 अन्य आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 364 ए के तहत गंभीर अपहरण के आरोप में जांच की जा रही है। उन पर आरोप है कि उन्होंने अप्रैल में सांसद प्रज्वल रेवन्ना द्वारा यौन उत्पीड़न का वीडियो सामने आने के बाद कथित यौन उत्पीड़न की पीड़िता को अपना घर छोड़ने और छिपने के लिए मजबूर किया था।

रेप का आरोपी प्रज्वल रेवन्ना, 26 अप्रैल को कर्नाटक के हसन क्षेत्र में चुनाव के दौरान अपना सेक्स वीडियो पब्लिक होने के बाद अचानक देश छोड़कर विदेश भाग गया। फिर 31 मई को भारत लौटने पर उसे बेंगलुरु एयरपोर्ट पर एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया। एसआईटी ने कथित सेक्स वीडियो में मिले सबूतों और वीडियो में पाई गई पीड़िताओं का पता लगाने के बाद प्रज्वल के खिलाफ यौन उत्पीड़न को लेकर 3 केस दर्ज किए हैं।

Sex Scandal: भारत आते फंसे प्रज्वल रेवन्ना अरेस्ट

इनमें से एक केस में प्रज्वल पर एक घरेलू नौकरानी के साथ रेप करने का आरोप है, जो कुछ साल पहले उनके घर में नौकरी करती थी। आरोप है कि प्रज्वल के सेक्स वीडियो सामने आने के बाद, उसके परिवार के सदस्यों और सहयोगियों की ओर से कथित तौर पर सांसद के खिलाफ कानूनी कार्यवाही को रोकने के लिए पीड़िता को छिपाने की कोशिश की गई थी।

Tags: karnataka newsNational newsPrajwal Revannasex tape scamsex tape scandal
Previous Post

द लॉर्ड ऑफ रिंग्स के एक्टर अचानक स्टेज पर गिरे, किया गया अस्पताल में भर्ती

Next Post

बिजली कंपनियों में 2600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, अब 20 जून से करें आवेदन

Writer D

Writer D

Related Posts

Chhattisgarh gets five new government medical colleges
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ को मिले पांच नए शासकीय मेडिकल कॉलेज, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रीका जताया आभार

13/07/2026
Mayur Dixit
Main Slider

युवाओं को इंटर्नशिप, नेतृत्व और कौशल विकास से जोड़ने पर जोर, मयूर दीक्षित ने दिए निर्देश

13/07/2026
CM Dhami inspected the construction work of Dehradun Science City
Main Slider

देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र: मुख्यमंत्री धामी

13/07/2026
CM Vishnudev Sai paid tribute to Teejan Bai in the Assembly.
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को विधानसभा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि

13/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ‘सुप्रीम’ एक्शन! कोर्ट ने केंद्र और यूपी सरकार को भेजा नोटिस

13/07/2026
Next Post
Electricity Company

बिजली कंपनियों में 2600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, अब 20 जून से करें आवेदन

यह भी पढ़ें

AK Sharma

नगरीय व्यवस्था में बेहतर सुधार कर आगरा को बनाए वैश्विक नगर: एके शर्मा

06/02/2023
suhana khan

22 की हुई शाहरुख खान की ‘परी’, गौरी ने अनसीन तस्वीर शेयर कर दी बधाई

22/05/2022
murder

छात्रा के अपहरण व हत्या का खुलासा, तीन गिरफ्तार, डीएनए जांच कराएगी पुलिस

29/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version