• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मिल्कीपुर में वोटर्स के आईडी कार्ड चेक कर रही पुलिस…, अखिलेश का बड़ा आरोप

Writer D by Writer D
05/02/2025
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर मतदान जारी है। इस सीट पर समाजवादी पार्टी और बीजेपी के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई है। यहां सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू हो गई थी, जो शाम 6 बजे तक चलेगी। नतीजे 8 फरवरी को जारी होंगे।

इस बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा,’चुनाव आयोग तुरंत इस पर संज्ञान ले कि अयोध्या की पुलिस मिल्कीपुर में मतदाताओं के आईडी कार्ड चेक कर रही है, जिसमें पुलिस के बड़े अधिकारी भी शामिल हैं। ये अप्रत्यक्ष रूप से मतदाताओं में भय उत्पन्न करके मतदान को प्रभावित करने का लोकतांत्रिक अपराध है। ऐसे लोगों को तुंरत हटाया जाए और दंडात्मक कार्रवाई की जाए।’

चुनाव आयोग तुरंत इस समाचार से जुड़ी तस्वीरों का संज्ञान ले कि अयोध्या की पुलिस मिल्कीपुर में मतदाताओं के आईडी कार्ड चेक कर रही है, जिसमें पुलिस के बड़े अधिकारी भी शामिल हैं। ये अप्रत्यक्ष रूप से मतदाताओं में भय उत्पन्न करके मतदान को प्रभावित करने का लोकतांत्रिक अपराध है। ऐसे… pic.twitter.com/dLlLXal24h

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 5, 2025

मतदान समाजवादी पार्टी के पक्ष में: अजीत प्रसाद

मिल्कीपुर के सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद ने कहा, ‘मतदान समाजवादी पार्टी के पक्ष में है, लेकिन कुछ शरारती तत्व मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। यहां की पुलिस भी मतदाताओं पर समाजवादी पार्टी को वोट न देने का दबाव बना रही है, लेकिन मिल्कीपुर की जनता हमें ही वोट दे रही है। मुझे शिकायतें मिल रही हैं कि हमारे एजेंटों को मतदान केंद्रों में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है।’

मुख्य रूप से इस उपचुनाव में मुकाबला समाजवादी पार्टी के अजीत प्रसाद और भाजपा के चंद्रभानु पासवान के बीच होने की उम्मीद है। बीएसपी उपचुनाव नहीं लड़ रही है। कांग्रेस इस सीट पर अपने गठबंधन सहयोगी समाजवादी पार्टी उम्मीदवार का समर्थन कर रही है। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने भी इस सीट से उम्मीदवार को मैदान में उतारा है। अनुसूचित जाति (एससी) आरक्षित इस सीट पर 3,70,829 वोटर्स 10 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

‘वो स्वार्थी है…’, दिल्ली में वोटिंग के बीच केजरीवाल पर आया अन्ना हजारे का बयान

उपचुनाव के लिए कुल 1,92,984 पुरुष मतदाता, 1,77,838 महिला मतदाता और सात थर्ड जेंडर मतदाता पंजीकृत हैं। विधानसभा क्षेत्र में 4,811 पहली बार मतदान करने वाले मतदाता हैं। चुनाव के लिए 255 पोलिंग सेंटर और 414 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। 210 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग और 25 केंद्रों पर वीडियोग्राफी की जाएगी। मतदान सिविल पुलिस, पीएसी और अर्धसैनिक बलों की सहायता से कराया जाएगा।

बता दें कि मिल्कीपुर विधानसभा में 3 लाख 70 हजार 829 मतदाता हैं। मतदान के दौरान विधानसभा क्षेत्र की सभी सीमाएं सील हैं। तमिलनाडु की इरोड पूर्व सीट पर भी उपचुनाव जारी है। यहां सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू हो गई है।

Tags: ayodhya newselections Newselections updatesMilkipur By-Electionsup news
Previous Post

‘वो स्वार्थी है…’, दिल्ली में वोटिंग के बीच केजरीवाल पर आया अन्ना हजारे का बयान

Next Post

कुर्सी पर बैठकर सुन रहे थे स्पीच, तभी… कानपुर यूनिवर्सिटी के सम्मेलन में आए प्रोफेसर की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Attempted self-immolation outside Lok Bhawan
Main Slider

लोकभवन के बाहर दो लोगों ने किया आत्मदाह की कोशिश, सुरक्षाकर्मियों ने मौके पर रोका

24/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मत करें चिंता, सबकी समस्या पर होगी प्रभावी कार्रवाई : CM योगी

24/07/2026
Free computer training scheme receives an overwhelming response.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स

23/07/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी 25,26 जुलाई को आगरा में,421 करोड़ की विकास योजनाओ का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास –

23/07/2026
The Yogi government has formulated an action plan worth ₹9.85 crore.
उत्तर प्रदेश

दिव्यांग विद्यार्थियों तक पहुंचेंगे सहायक उपकरण, योगी सरकार ने 9.85 करोड़ रुपये की बनाई कार्ययोजना

23/07/2026
Next Post
V.N. Mishra

कुर्सी पर बैठकर सुन रहे थे स्पीच, तभी... कानपुर यूनिवर्सिटी के सम्मेलन में आए प्रोफेसर की मौत

यह भी पढ़ें

us hong kong trade

अमेरिका ने हांगकांग के साथ किए गए तीन द्विपक्षीय समझौतों को किया खत्म

20/08/2020
Horoscope

फरवरी में बन रहा है पंचग्रही योग, इन राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

28/01/2026
Dead Body

नहर में मिला अज्ञात युवक का शव बरामद

29/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version