• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पंजाब में AAP सरकार पर मंडराए संकट के बादल, केजरीवाल ने बुलाई मीटिंग

Writer D by Writer D
10/02/2025
in नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
AAP

Arvind Kejriwal , Bhagwant Mann

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद अब पंजाब में आप (AAP) की सरकार पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। कांग्रेस ने दावा किया है कि आप के ज्यादातर विधायक दूसरे दलों में जाने की तैयारी में है। इस बीच आप राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने दिल्ली में पंजाब आप इकाई के नेताओं की एक बैठक बुलाई है। हालांकि, पार्टी की ओर से आधिकारिक तौर पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, केजरीवाल ने पंजाब AAP के विधायकों और मंत्रियों को बैठक के लिए दिल्ली बुलाया है। यह बैठक 11 फरवरी को होने वाली है। पंजाब आप के सभी विधायकों से मंगलवार को अपने कार्यक्रम रद्द करके कपूरथला हाउस में होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए कहा गया है। इस बीच पंजाब कैबिनेट बैठक की तारीख को 10 फरवरी से 13 फरवरी कर दिया गया है। इससे पहले यह बैठक 6 फरवरी को होने वाली थी। हालांकि, आप की बैठक के एजेंडे को लेकर कोई जानकारी नहीं मिल पायी है। माना जा रहा है कि केजरीवाल विधायकों से वोटरों से जुड़ने जैसी बात कर सकते हैं।

कांग्रेस सांसद ने किया सनसनीखेज दावा

दिल्ली चुनाव के नतीजों के बाद गुरदासपुर से कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पंजाब में मध्यावधि चुनाव की संभावनाएं जताई हैं। रंधावा ने कहा, ‘पंजाब को मध्यावधि चुनाव के लिए तैयार रहना चाहिए। पंजाब में आप विधायकों का झुंड बिखर जाएगा। उनकी पार्टी के कम से कम 35 विधायक दल बदल के लिए तैयार हैं।’

रंधावा ने कहा, ‘दिल्ली के नतीजे पंजाब में AAP की तरफ से किए गए भ्रष्टाचार के बारे में भी खुलासा करेंगे, जो शराब घोटाले और धान खरीदी में इस साल न्यूनतम समर्थन मूल्य के रूप में सामने आया है। अब सब खुलकर सामने आएगा।’

Tags: aap government in punjabdelhi newsPunjab News
Previous Post

घर की इस दिशा में कराएं मंदिर का निर्माण, होगी बरकत

Next Post

वेलजन ग्रुप के सीएमडी की हत्या, 70 बार चाकू मारकर पोते ने उतरा मौत के घाट

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री का 18वां हरियाणा दौरा: 12,470 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

16/07/2026
CM Dhami strict on Silkyara tunnel accident
उत्तराखंड

सिलक्यारा टनल हादसे पर मुख्यमंत्री धामी सख्त, श्रमिकों की सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

16/07/2026
cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

16/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

हरेला केवल पर्व नहीं, प्रकृति संरक्षण का जनआंदोलन है: मुख्यमंत्री धामी

16/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

श्रावणी मेले का शुभारंभ, जागेश्वर धाम में मुख्यमंत्री धामी ने की पूजा

16/07/2026
Next Post
Murder

वेलजन ग्रुप के सीएमडी की हत्या, 70 बार चाकू मारकर पोते ने उतरा मौत के घाट

यह भी पढ़ें

Vijay Mishra

जेल में बंद विधायक विजय मिश्रा के भतीजे के खिलाफ दर्ज हुआ एक और मुकदमा

24/04/2021

बिकरू कांड: हमले में इस्तेमाल सेमी ऑटोमेटिक राइफल की सूचना देने पर 25 हजार का इनाम

17/01/2021

सरदार पटेल की धरती से आ रहा हूं, मुझसे बेहतर वहां के बारे में कोई नहीं जानता : हार्दिक

22/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version