• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वेलजन ग्रुप के सीएमडी की हत्या, 70 बार चाकू मारकर पोते ने उतरा मौत के घाट

Writer D by Writer D
10/02/2025
in Main Slider, क्राइम, राष्ट्रीय
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

तेलंगाना के हैदराबाद शहर में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक पोते ने दादा की प्रॉपर्टी विवाद में बेरहमी से हत्या कर दी है। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने अपने दादा पर एक दो नहीं बल्कि 70 से ज्यादा बार चाकू से वार किया था। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में पुलिस ने बताया कि जब आरोपी की मां ने हमले के दौरान बीच-बचाव की कोशिश की, तो उसने अपनी मां पर भी हमला कर दिया था।

हैदराबाद पंजागुट्टा थाने में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर वेलजन ग्रुप (Veljan Group) के सीएमडी की पोते ने चाकू से गोद-गोदकर हत्या कर दी। 86 वर्षीय उद्योगपति वीसीजनार्दन राव सोमाजीगुडा इलाके में रहते थे। उनका अपने पोते कीर्ति तेजा के साथ प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। दुसरे इलाके में रहने वाला पोता और उसकी मां गुरुवार को सोमाजीगुडा में राव के घर पहुंचे थे। तेजा की मां किचन में कॉफी लाने गईं थी। इसी दौरान तेजा और उसके दादा राव के बीच प्रॉपर्टी को लेकर बहस शुरु हो गई थी।

देखते ही देखते तेजा का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और फिर उसने दादा राव पर 70 से ज्यादा बार चाकू से हमला कर दिया। घटना को लेकर आरोपी तेजा का आरोप है कि उसके दादा का बचपन से उसके प्रति व्यवहार ठीक नहीं था। वह प्रॉपर्टी बांटने से भी इंकार कर रहे थे। इसलिए उनकी हत्या कर दी। घटना के बाद राव को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई थी।

पंजाब में AAP सरकार पर मंडराए संकट के बादल, केजरीवाल ने बुलाई मीटिंग

घटना को लेकर पुलिस अधिकारी का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चाकू मारने की सटकी संख्या का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल जाएगा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी हाल ही में मास्टर्स की पढ़ाई पूरी करने के बाद अमेरिका से हैदराबाद लौटा था। हत्या के दौरान आरोपी की मां ससुर राव को बचाने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान तेजा ने मां पर भी चाकू से हमला कर दिया था।

पुलिस का कहना है कि उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार करके मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Tags: crime newshyderabad NewsVeljan Group
Previous Post

पंजाब में AAP सरकार पर मंडराए संकट के बादल, केजरीवाल ने बुलाई मीटिंग

Next Post

Pariksha Pe Charcha: पीएम मोदी छात्रों से बोले- रोबोट की तरह नहीं जीना, पढ़ाई के साथ रिलैक्स होने की भी जरूरत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती: मुख्यमंत्री

16/10/2026
Main Slider

योगी सरकार में आरटीई के अंतर्गत बच्चों की शिक्षा के लिए ₹698.27 करोड़ आवंटित

15/10/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से की मुलाकात

15/10/2026
Main Slider

उत्तराखंड के हर जिले में बनेगा कंप्यूटर आधारित परीक्षा केंद्र, मुख्य सचिव ने निर्माण कार्यों में देरी पर जताई नाराजगी

15/10/2026
उत्तराखंड

ईको-सेंसेटिव जोन के प्रस्ताव पारिस्थितिकी संरक्षण एवं स्थानीय जनभावनाओं के बीच संतुलन बनाकर तैयार किये जाएं: प्रमुख सचिव

15/10/2026
Next Post
Pariksha pe Charcha

Pariksha Pe Charcha: पीएम मोदी छात्रों से बोले- रोबोट की तरह नहीं जीना, पढ़ाई के साथ रिलैक्स होने की भी जरूरत

यह भी पढ़ें

Rajkumar Pandey breaks his silence regarding Khesari Lal Yadav

खेसारी लाल यादव को लेकर राजकुमार पांडे ने तोड़ी अपनी चुप्पी

13/06/2021
Property Seized

गैंगेस्टर की 64 लाख की अचल सम्पत्ति जब्त

07/05/2022
11 players from Pakistan participating in PSL did not get flight

पीएसएल में हिस्सा लेने वाले पाकिस्तान के 11 खिलाड़ियों को नहीं मिली फ्लाइट में जगह

30/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version