• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ईको-सेंसेटिव जोन के प्रस्ताव पारिस्थितिकी संरक्षण एवं स्थानीय जनभावनाओं के बीच संतुलन बनाकर तैयार किये जाएं: प्रमुख सचिव

Writer D by Writer D
15/10/2026
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
देहरादून: प्रमुख सचिव, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन आर.के. सुधांशु की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में राजाजी नेशनल पार्क एवं फूलों की घाटी राष्ट्रीय पार्क के प्रस्तावित ईको-सेंसेटिव जोन के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय उद्यानों के प्रस्तावित ईको-सेंसेटिव जोन के क्षेत्रफल एवं विस्तार, जोनल मास्टर प्लान, निगरानी समिति तथा जोन के अंतर्गत प्रतिबंधित, विनियमित एवं अनुमत गतिविधियों सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रमुख सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रस्तावों के सभी पहलुओं का गहन परीक्षण करते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जोन के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों के संबंध में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) एवं राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (SPCB) के स्तर पर भी आवश्यक कार्यवाही करने तथा संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों से रिपोर्ट प्राप्त कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। राजाजी नेशनल पार्क के प्रस्तावित ईको-सेंसेटिव जोन के संबंध में प्रमुख सचिव ने निर्देश दिए कि इससे जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए आगामी कैबिनेट बैठक में मार्गदर्शन प्राप्त कर लिया जाए। साथ ही, उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के क्रम में विधिक परामर्श प्राप्त करते हुए राज्य की वर्तमान स्थिति के संबंध में एक सप्ताह के भीतर प्रतिउत्तर तैयार कर भेजना सुनिश्चित किया जाए। फूलों की घाटी राष्ट्रीय पार्क के प्रस्तावित ईको-सेंसेटिव जोन की समीक्षा करते हुए प्रमुख सचिव ने क्षेत्र में आवाजाही एवं पर्यटकों की वहन क्षमता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित जिलाधिकारी, पर्यटन विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों से रिपोर्ट प्राप्त कर प्रस्ताव तैयार करने को कहा। प्रमुख सचिव ने कहा कि क्षेत्रों की भौगोलिक परिस्थितियों, पर्यावरणीय संवेदनशीलता तथा स्थानीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावों का समुचित परीक्षण किया जाए। ईको-सेंसेटिव जोन के प्रस्ताव तैयार करते समय पारिस्थितिकी संरक्षण एवं स्थानीय जनभावनाओं के बीच संतुलन बनाए रखा जाए, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय हितों का भी समुचित ध्यान रखा जा सके। बैठक में सचिव वन सी. रविशंकर, पीसीसीएफ (वन्यजीव) श्रीमती नीना ग्रेवाल, सीसीएफ साकेत, निदेशक नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व पंकज कुमार, डीएफओ केदारनाथ रजत सुमन, अपर सचिव अभिषेक रुहेला, अपर निदेशक पर्यटन श्रीमती पूनम चंद सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Tags: Uttarakhand News
Previous Post

कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: मुख्यमंत्री योगी

Next Post

‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, ओपी राजभर का अखिलेश पर निशाना

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Kolkata: दुर्गा पूजा की खुशियों में मातम, पंडाल ढहने से 17 की मौत; 40 घायल

17/10/2026
CM Nayab Singh Saini
राष्ट्रीय

स्वीडन से CM सैनी का एक्शन, धान भीगने पर अधिकारियों को फटकार

17/10/2026
पंजाब

‘गैंगस्टरां ते वार’ के 270वें दिन 500 ठिकानों पर छापे, 175 लोग काबू

17/10/2026
उत्तराखंड

महानवमी पर उत्तराखण्ड में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

17/10/2026
उत्तराखंड

सीएम धामी ने विकास कार्यों और आपदा प्रभावित परिवारों के लिए दी वित्तीय स्वीकृति, संसारी माता मंदिर के जीर्णोद्धार को ₹49.95 लाख मंजूर

17/10/2026
Next Post

‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, ओपी राजभर का अखिलेश पर निशाना

यह भी पढ़ें

IED Blast

मोमबत्ती फैक्ट्री में विस्फोट, 4 महिला कर्मचारियों की मौके पर मौत

18/04/2023

किसान आंदोलन में अब तक 22 किसानों की मौत और कितने अन्नदाताओं को देनी होगी क़ुर्बानी ?

18/12/2020
Radhe-Shyam poster release

‘राधे-श्याम’ का नया पोस्टर रिलीज, प्रभास और पूजा हेगड़े पर फिदा हुए फैंस

11/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version