• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी करेगा 22,000 मेगावॉट सौर ऊर्जा उत्पादन- योगी आदित्यनाथ

Writer D by Writer D
08/03/2025
in उत्तर प्रदेश, नोएडा, राजनीति
0
CM Yogi gave impetus to the solar energy revolution

CM Yogi gave impetus to the solar energy revolution

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गौतमबुद्धनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को गौतमबुद्धनगर में आवाडा ग्रुप की 5 गीगावॉट इंटीग्रेटेड सोलर मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कंपनी की 1.5 गीगावॉट सोलर मॉड्यूल मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट का लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2070 तक कार्बन उत्सर्जन के नेट जीरो लक्ष्य को हासिल करने के विजन को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने 22,000 मेगावॉट सौर ऊर्जा उत्पादन का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसको लेकर प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के साथ आगे बढ़ रही है।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि क्लीन और ग्रीन एनर्जी आज की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गई है। ग्लोबल वार्मिंग के दुष्परिणामों का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि एनसीआर में सर्दियों में गैस चैंबर जैसी स्थिति और देश-दुनिया में बाढ़ जैसी आपदाएं पर्यावरण असंतुलन का परिणाम हैं। उन्होंने कहा कि असंतुलित विकास और संसाधनों के अनियोजित उपयोग ने इन समस्याओं को जन्म दिया है। सीएम योगी ने कहा कि यूरोप के देश, सऊदी अरब, फ्रांस, जापान जैसे देशों में आई आपदाएं ग्लोबल वार्मिंग की गंभीरता को दर्शाती हैं, जो भविष्य में खाद्य संकट, बीमारियों और अस्तित्व के संकट को जन्म दे सकती हैं।

बीते 8 वर्षों में प्रदेश में 4 करोड़ से अधिक एलईडी बल्ब वितरित किए गए- मुख्यमंत्री

उन्होंने (CM Yogi) अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) की पहल का उल्लेख किया, जिसके तहत भारत ने 2070 तक कार्बन उत्सर्जन को शून्य करने का लक्ष्य रखा है। योगी ने बताया कि उत्तर प्रदेश ने 22,000 मेगावॉट सौर ऊर्जा उत्पादन का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है। पिछले आठ वर्षों में राज्य ने शहरी क्षेत्रों में पारंपरिक स्ट्रीट लाइट्स को एलईडी लाइट्स से बदलकर ऊर्जा संरक्षण में क्रांतिकारी कदम उठाया है।

4 करोड़ से अधिक एलईडी बल्ब वितरित किए गए, जिससे लोगों की बिजली खपत और नगर निगम के खर्च में कमी आई है। इसके साथ ही सिंगल-यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध और सौर नीति को मजबूत करने से राज्य में सौर ऊर्जा उत्पादन 267 मेगावॉट से बढ़कर लगभग 5,000 मेगावॉट तक पहुंच गया है। बुंदेलखंड में सौर ऊर्जा परियोजनाओं को बढ़ावा देना भी इस दिशा में एक बड़ा कदम है।

सीएम योगी (CM Yogi) ने अयोध्या को देश की पहली सौर सिटी बनाने की योजना का भी जिक्र किया, जहां श्री राम जन्मभूमि के प्रभु श्रीराम के विराजमान होने के बाद सूर्यवंशी राजधानी को सौर ऊर्जा से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि गौतमबुद्धनगर में आवाडा ग्रुप की 1.5 गीगावॉट सोलर मॉड्यूल मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट का लोकार्पण और ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-16 में 5 गीगावॉट इंटीग्रेटेड सोलर मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट का शिलान्यास इस दिशा में मील का पत्थर है।

योगी (CM Yogi) ने बताया कि यह 1.5 गीगावॉट यूनिट पूरी तरह से स्वचालित है, जहां स्थानीय लोगों को रोजगार के व्यापक अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की सौर नीति के तहत निवेशकों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है, जिससे राज्य सौर ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा।

Tags: Yogi News
Previous Post

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की कुलपति ने दी राज्यपाल को शुभकामनाएं

Next Post

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गाँव की महिलाओं को विधायक ने किया सम्मानित

Writer D

Writer D

Related Posts

EV Charging
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में पब्लिक ईवी चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर में यूपी देश में तीसरे स्थान पर

26/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

जालसाजी कर 944 हेक्टेयर जमीन बैंकों में गिरवी रख ऋण लेने वाली दो कंपनियों पर योगी सरकार का शिकंजा, आवंटन रद्द कर वापस ली सारी भूमि

26/08/2026
1070 helpline issued to help citizens of Uttar Pradesh stranded in Nepal
Main Slider

नेपाल में फंसे उत्तर प्रदेश के नागरिकों की मदद के लिए 1070 हेल्पलाइन जारी

26/08/2026
UP becomes the state with the youngest bus fleet in the country.
उत्तर प्रदेश

देश की सबसे युवा बस फ्लीट वाला राज्य बना उत्तर प्रदेश

26/08/2026
CM Yogi
Main Slider

स्नातक में पढ़ने वाली 50 हजार बेटियों को स्कूटी अक्टूबर-नवंबर में: मुख्यमंत्री

26/08/2026
Next Post

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गाँव की महिलाओं को विधायक ने किया सम्मानित

यह भी पढ़ें

mike pompeo

चीन को दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बनाने की है जिनफिंग की चाहत: पोंपियो

10/12/2020
CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री बिलासपुर जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

05/09/2024
Amitabh Bachchan

आज 81 साल के हुए बॉलीवुड के ‘शहंशाह’

11/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version