• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पंचगव्य से बनेगी स्किन केयर, बायोगैस से फर्राटा भरेंगी गाड़ियां

Writer D by Writer D
26/07/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Biogas

Biogas

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की महत्वाकांक्षी योजना “गो सेवा से समृद्धि” अब प्रदेश की अर्थव्यवस्था, पर्यावरण और ग्रामीण जीवनशैली को एक नई दिशा देने जा रही है। पहली बार पंचगव्य से सौंदर्य उत्पाद, जैविक कीटनाशक और बायोगैस (Biogas) जैसे नवाचारों का समावेश करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है। इसके अंतर्गत प्रदेशभर में अनेक परियोजनाएं प्रारंभ की जा रही हैं, जो पारंपरिक आस्था को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आय के नए अवसर प्रदान करेंगी। पंचगव्य से स्किन केयर बनाने, बायोगैस से वाहन चलाने और जैविक उत्पादों से हरित खेती की परिकल्पना को अब सीएम योगी के नेतृत्व में साकार किया जा रहा है। प्राथमिक स्तर पर अयोध्या, गोरखपुर, वाराणसी, चित्रकूट, कानपुर, आगरा, बरेली, झांसी से इसकी शुरुआत होने जा रही है।

प्रदेश के 08 जिलों में इस तरह शुरू हो रही नवाचार आधारित परियोजनाएं

प्रदेशभर में विभिन्न नवाचारों पर आधारित परियोजनाएं प्रारंभ की जा रही हैं। ये परियोजनाएं गोवंश संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीण नवाचार को नई पहचान दिलाएंगी।

गोरखपुर– ड्यूल फीड बायोगैस संयंत्र (Biogas Plant) की स्थापना
आगरा– पंचगव्य आधारित स्किन केयर यूनिट
अयोध्या– जैविक कीटनाशक निर्माण इकाई
बरेली– बायो फेंसिंग एवं सोलर शेड परियोजना
चित्रकूट– बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए चारा बैंक
कानपुर– ‘अर्बन काऊ एडॉप्शन’ मॉडल
वाराणसी– गंगा बेसिन कार्बन ऑफसेट प्रोजेक्ट
झांसी– कैक्टस आधारित मिक्स्ड बायोगैस अनुसंधान केंद्र

हर गोशाला से आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम

प्रदेश की 75 चयनित गोशालाओं में प्रति वर्ष 25 लाख रुपए की स्व-अर्जन क्षमता विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। यह नवाचार किसानों और पशुपालकों के लिए एक स्थायी आर्थिक मॉडल प्रस्तुत करेगा। इससे गोशालाएं सिर्फ संरक्षण केंद्र नहीं, बल्कि उत्पादन और शोध केंद्र के रूप में कार्य करेंगी।

गो सेवा से ग्रामीणों को मिलेगा नया जीवन

गोवंश आधारित योजनाएं सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव भी बन रही हैं। गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने बताया कि गो आधारित उत्पादों से किसानों और ग्रामीणों को कम लागत में अधिक लाभ मिलेगा। पंचगव्य, बायोगैस, जैविक कीटनाशक और बायो फेंसिंग (Biogas) से गांवों में नई आर्थिक ऊर्जा का संचार होगा।

सीएम योगी का ग्राम-ऊर्जा मॉडल लाएगा बदलाव

मुख्यमंत्री के ग्राम-ऊर्जा मॉडल से गांवों की सूरत बदलने जा रही है। गांवों में बायोगैस संयंत्र, पंचगव्य आधारित उत्पादों और जैविक खाद-कीटनाशकों के संयंत्र स्थापित कर स्वच्छ ऊर्जा, कृषि सुधार और रोजगार का नया रास्ता खोला जाएगा। बायोगैस (Biogas) के जरिए वाहन चलाए जा सकेंगे। इसकी पूरी कार्ययोजना बनाई जा रही है। इससे एलपीजी की खपत में कमी आएगी और पर्यावरण की भी सुरक्षा होगी।

गो सेवा के जरिए भविष्य की अर्थव्यवस्था का खाका तैयार

सीएम योगी ने स्पष्ट किया है कि गो सेवा को अब सिर्फ परंपरा से हटकर आर्थिक विकास, नवाचार और पर्यावरणीय संतुलन से भी जोड़ा जाएगा। इससे उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भरता की राह पर और मजबूती से आगे बढ़ेगा। गो सेवा आयोग के ओएसडी डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि पंचगव्य आधारित उत्पादों के निर्माण से प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव आएगा।

Tags: Yogi News
Previous Post

पुनर्वास लैण्डफ्राड पर डीएम दून ने की सीबीसीआईडी जांच की शासन को संस्तुति; सख्ते में आवंटन तंत्र

Next Post

जीरो पावर्टी की पहली लाभार्थी रूबी का बनने लगा सपनों का आशियाना

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आजम खान से मिलने पहुंचे सपा प्रमुख, परिवार से भी करेंगे मुलाकात

22/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा केस: हजरतगंज कोतवाली में हाथ हिलाती दिखी श्रद्धा दुबे, वीडियो वायरल

22/10/2026
Main Slider

10 दिन तक ठिकाने बदलती रही श्रद्धा दुबे, नागपुर में गिरफ्तारी के बाद लखनऊ पहुंची

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

एशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने बढ़ाया यूपी का मान, सीएम योगी ने दी बधाई

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में परिषदीय शिक्षा की गुणवत्ता को नई गति, शिक्षक संकुल बैठकों से संवरेगा शिक्षण

21/10/2026
Next Post
Zero Poverty Campaign

जीरो पावर्टी की पहली लाभार्थी रूबी का बनने लगा सपनों का आशियाना

यह भी पढ़ें

champat rai

अब चंपत राय ने की राहुल गांधी की तारीफ, कह दी ये बड़ी बात

03/01/2023
arrested

135 किलो चांदी के साथ पांच गिरफ्तार

30/01/2022

सब्जी मंडी इलाके में पांच मंज़िला इमारत गिरी, राहत-बचाव कार्य जारी

13/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version