• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज रामनवमी पर इस विधि से करें पूजा, प्रभु को अर्पित करें ये भोग

Writer D by Writer D
27/03/2026
in धर्म, फैशन/शैली
0
Ram Navami

Ram Navami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदू धर्म में रामनवमी (Ram Navami) का त्योहार बड़ा विशेष है। हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष को रामनवमी मनाई जाती है। दरअसल पौराणिक कथाओं में बताया गया है कि जिस दिन अध्योया के राजा दशरथ के यहां भगवान श्री राम का जन्म हुआ था वो चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि का दिन था। इसलिए चैत्र माह के शुक्ल पक्ष को रामनवमी का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन भगवान की पूजा-अराधना की जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि।

रामनवमी (Ram Navami) की पूजा विधि

राम नवमी (Ram Navami) के दिन प्रात: काल सर्व प्रथम सुबह उठकर स्नान करके साफ वस्त्र पहनने चाहिए। इसके बाद मंदिर की साफ-सफाई करनी चाहिए। फिर भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की प्रतिमा या तस्वीर रखनी चाहिए। पूजा की शुरुआत से पहले हाथ में जल, अक्षत और पुष्प लेकर व्रत का संकल्प लेना चाहिए। भगवान का आह्वान करना चाहिए। फिर भगवान को गंगाजल या शुद्ध जल से स्नान कराना चाहिए। उन्हें नए वस्त्र और आभूषण पहनाने चाहिए। भगवान को फल, फूल, मिठाई, खीर और पंजीरी का भोग लगाना चाहिए। पूजा में तुलसी दल अवश्य ही शामिल करना चाहिए। भगवान के सामने धूप, दीप जलाना चाहिए। भगवान के मंत्रों का जाप करना चाहिए। रामचरितमानस या रामायण का पाठ करना चाहिए। अंत में भगवान की आरती करनी चाहिए।

रामनवमी (Ram Navami) पर लगाएं ये भोग

राम नवमी के दिन भगवान राम को खास तौर पर पंजीरी और खीर का भोग अर्पित किया जा सकता है। इसके अलावा फल, मिठाई, और अन्य भोग भी लगाए जा सकते हैं।

इन मंत्रों का करें जाप

ॐ श्रीरामाय नमः
श्री राम जय राम जय जय राम
ॐ राम ॐ राम ॐ राम ह्रीं राम ह्रीं राम श्रीं राम श्रीं राम
श्री रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे रघुनाथाय नाथाय सीताया पतये नमः
श्री रामचन्द्राय नमः

आरती

श्री राम चंद्र कृपालु भजमन हरण भव भय दारुणम्।

नवकंज लोचन कंज मुखकर, कंज पद कन्जारुणम्।।

कंदर्प अगणित अमित छवी नव नील नीरज सुन्दरम्।

पट्पीत मानहु तडित रूचि शुचि नौमी जनक सुतावरम्।।

भजु दीन बंधु दिनेश दानव दैत्य वंश निकंदनम्।

रघुनंद आनंद कंद कौशल चंद दशरथ नन्दनम्।।

सिर मुकुट कुण्डल तिलक चारु उदारू अंग विभूषणं।

आजानु भुज शर चाप धर संग्राम जित खर-धूषणं।।

इति वदति तुलसीदास शंकर शेष मुनि मन रंजनम्।

मम ह्रदय कुंज निवास कुरु कामादी खल दल गंजनम्।।

मनु जाहिं राचेऊ मिलिहि सो बरु सहज सुंदर सावरों।

करुना निधान सुजान सिलू सनेहू जानत रावरो।।

एही भांती गौरी असीस सुनी सिय सहित हिय हरषी अली।

तुलसी भवानी पूजि पूनी पूनी मुदित मन मंदिर चली।।

दोहा- जानि गौरी अनुकूल सिय हिय हरषु न जाइ कहि।

मंजुल मंगल मूल वाम अंग फरकन लगे।।

रामनवमी (Ram Navami) की कथा

रामनमवी (Ram Navami) की कथा लंका के राजा रावण से प्रारंभ होती है। दरअसल रावण ने ब्रह्मा जी की घोर तपस्या कर उनको प्रसन्न कर लिया था। फिर रावण ने ब्रह्म जी से वरदान मांगा कि वो देवताओं, गंधर्वों, यक्ष और दानवों से मारा न जाए। रावण ने ब्रह्मा जी से यह वरदान मांगा था कि उसे मारना असंभव हो जाए। ब्रह्मा जी ने उसे अमर होने का वरदान तो नहीं, लेकिन उसकी नाभि में अमृत स्थापित कर दिया। ब्रह्मा जी से वरदान पाकर रावण बहुत शक्तिशाली हो गया और उसने चारों ओर आतंक मचा दिया। उसके आतंक के डर से सभी देवता भागे-भागे भगवान विष्णु के पास गए। फिर भगवान विष्णु ने भगवान राम के रूप में कौशल्या माता के गर्भ से जन्म लिया।

Tags: Ram Navami
Previous Post

राम नवमी पर कर लें ये काम, मनचाहे जीवनसाथी की होगी प्राप्ति

Next Post

करें श्री महालक्ष्मी चालीसा का पाठ, धन-संपत्ति की होगी प्राप्ति

Writer D

Writer D

Related Posts

Pimples
Main Slider

बारिश के मौसम में पनपने लगती हैं पिंपल की समस्या, इन उपायों से पाएं छुटकारा

09/07/2026
Banana Cheela
Main Slider

ब्रेकफ़ास्ट बन जाएगा एनर्जी का पावर हाउस, जब प्लेट में आएगी ये डिश

09/07/2026
Lip Balm
Main Slider

गुलाबों से पिंक हो जाएंगे होंठ, घर पर बनाएं लिप बाम

09/07/2026
Dark Circles
फैशन/शैली

डार्क सर्कल्स भगाने के लिए फॉलो करें दादी मां की टिप्स

09/07/2026
Makeup
Main Slider

मानसून में मेकअप करना बड़ा टास्क, इन टिप्स को फॉलो करके पाएं आकर्षक लुक

09/07/2026
Next Post
Maa Lakshmi

करें श्री महालक्ष्मी चालीसा का पाठ, धन-संपत्ति की होगी प्राप्ति

यह भी पढ़ें

Four children drowned in the pond

एक ही परिवार के तीन बच्चों की डूबने से मौत

27/06/2023
Corona epidemic could not stop Karthik Aryan's earning of crores

कोरोना महामारी भी नहीं रोक पाई कार्तिक आर्यन की करोड़ों की कमाई

15/04/2021

यमुना के तटवर्ती गांवों के बाशिंदों को ऊंचाई पर करें विस्थापित : योगी

09/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version