• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

करें श्री महालक्ष्मी चालीसा का पाठ, धन-संपत्ति की होगी प्राप्ति

Writer D by Writer D
27/03/2026
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Maa Lakshmi

Maa Lakshmi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आज शुक्रवार (Friday) का दिन माता लक्ष्मी (Maa Laxshami) की पूजा के लिए समर्पित है. आज के दिन आपको माता लक्ष्मी को कमल फूल, गुलाब, कमलगट्टा, बताशा, खीर, कुमकुम, फल आदि अर्पित कर पूजा करनी चाहिए. इस दौरान श्री महालक्ष्मी चालीसा (Mahalakshmi Chalisa) का पाठ करना चाहिए. श्री महालक्ष्मी (Shri Mahalakshmi) की कृपा से आपको सुख, संतान, धन, संपत्ति आदि सबकुछ प्राप्त हो सकता है. महालक्ष्मी कार्यों में सफलता प्रदान करने वाली हैं. उनके आशीर्वाद से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं. उनके आशीष से आप पर आया आर्थिक संकट दूर हो सकता है. वे तो रंक को राजा बना देने वाली देवी हैं. आप चाहें तो प्रत्येक दिन श्री महालक्ष्मी चालीसा का पाठ (Shri Mahalakshmi Chalisa) कर सकते हैं.

श्री महालक्ष्मी चालीसा (Shri Mahalakshmi Chalisa)

दोहा

जय जय श्री महालक्ष्मी करूं माता तव ध्यान।

सिद्ध काज मम किजिए निज शिशु सेवक जान।।

चौपाई

नमो महा लक्ष्मी जय माता, तेरो नाम जगत विख्याता।

आदि शक्ति हो माता भवानी, पूजत सब नर मुनि ज्ञानी।।

जगत पालिनी सब सुख करनी, निज जनहित भण्डारण भरनी।

श्वेत कमल दल पर तव आसन, मात सुशोभित है पद्मासन।।

श्वेताम्बर अरू श्वेता भूषणश्वेतही श्वेत सुसज्जित पुष्पन।

शीश छत्र अति रूप विशाला, गल सोहे मुक्तन की माला।।

सुंदर सोहे कुंचित केशा, विमल नयन अरु अनुपम भेषा।

कमल नयन समभुज तव चारि, सुरनर मुनिजनहित सुखकारी।।

अद्भूत छटा मात तव बानी, सकल विश्व की हो सुखखानी।

शांतिस्वभाव मृदुलतव भवानी, सकल विश्व की हो सुखखानी।।

महालक्ष्मी धन्य हो माई, पंच तत्व में सृष्टि रचाई।

जीव चराचर तुम उपजाये, पशु पक्षी नर नारी बनाये।।

क्षितितल अगणित वृक्ष जमाए, अमित रंग फल फूल सुहाए।

छवि विलोक सुरमुनि नर नारी, करे सदा तव जय जय कारी।।

सुरपति और नरपति सब ध्यावें, तेरे सम्मुख शीश नवायें।

चारहु वेदन तब यश गाये, महिमा अगम पार नहीं पाये।।

जापर करहु मात तुम दाया, सोइ जग में धन्य कहाया।

पल में राजाहि रंक बनाओ, रंक राव कर बिमल न लाओ।।

जिन घर करहुं मात तुम बासा, उनका यश हो विश्व प्रकाशा

जो ध्यावै से बहु सुख पावै, विमुख रहे जो दुख उठावै।।

महालक्ष्मी जन सुख दाई, ध्याऊं तुमको शीश नवाई।

निज जन जानी मोहीं अपनाओ, सुख संपत्ति दे दुख नशाओ।।

ॐ श्री श्री जयसुखकी खानी, रिद्धि सिद्धि देउ मात जनजानी।

ॐ ह्रीं- ॐ ह्रीं सब व्याधिहटाओ, जनउर विमल दृष्टिदर्शाओ।।

ॐ क्लीं- ॐ क्लीं शत्रु क्षय कीजै, जनहीत मात अभय वर दीजै।

ॐ जयजयति जय जयजननी, सकल काज भक्तन के करनी।।

ॐ नमो-नमो भवनिधि तारणी, तरणि भंवर से पार उतारिनी।

सुनहु मात यह विनय हमारी, पुरवहु आस करहु अबारी।।

ऋणी दुखी जो तुमको ध्यावै, सो प्राणी सुख संपत्ति पावै।

रोग ग्रसित जो ध्यावै कोई, ताकि निर्मल काया होई।।

विष्णु प्रिया जय जय महारानी, महिमा अमित ना जाय बखानी।

पुत्रहीन जो ध्यान लगावै, पाये सुत अतिहि हुलसावै।।

त्राहि त्राहि शरणागत तेरी, करहु मात अब नेक न देरी।

आवहु मात विलंब ना कीजै, हृदय निवास भक्त वर दीजै।।

जानूं जप तप का नहीं भेवा, पार करो अब भवनिधि वन खेवा।

विनवों बार बार कर जोरी, पुरण आशा करहु अब मोरी।।

जानी दास मम संकट टारौ, सकल व्याधि से मोहिं उबारो।

जो तव सुरति रहै लव लाई, सो जग पावै सुयश बढ़ाई।।

छायो यश तेरा संसारा, पावत शेष शम्भु नहिं पारा।

कमल निशदिन शरण तिहारि, करहु पूरण अभिलाष हमारी।।

दोहा

महालक्ष्मी चालीसा पढ़ै सुने चित्त लाय।

ताहि पदारथ मिलै अब कहै वेद यश गाय।।

Tags: AstrologyAstrology tipsfriday ki pujamaa Lakshmi pujaShri Mahalakshmi Chalisa
Previous Post

आज रामनवमी पर इस विधि से करें पूजा, प्रभु को अर्पित करें ये भोग

Next Post

गर्मियों में बालों का रखे खास ख्याल, फॉलो करें ये टिप्स

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

पीएम पोषण रसोइयों को सम्मानित करेंगे सीएम योगी, देंगे कैशलेस चिकित्सा कार्ड

22/08/2026
UP Cabinet
Main Slider

मातृत्व अवकाश को लेकर बदले नियम, जानिए यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले

22/08/2026
Abhijit Dipke
Main Slider

अभिजीत दीपके मुश्किलों में घिरे, इस मामले में पुलिस ने दर्ज की FIR

22/08/2026
BJP Team
Main Slider

BJP का मिशन 2027! नई टीम को मिला टास्क, युवाओं और Gen Z पर फोकस

22/08/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन पर माताओं, बेटियों और बहनों को दिया फ्री बस यात्रा का उपहार

22/08/2026
Next Post
Hair

गर्मियों में बालों का रखे खास ख्याल, फॉलो करें ये टिप्स

यह भी पढ़ें

सोनू पंजाबन

नाबालिग से जिस्मफरोशी का काम करवाने पर सोनू पंजाबन को 24 साल की कैद

22/07/2020
akhilesh yadav

किसानों को कुचलने वालों को जनता जमानत नहीं देगी : अखिलेश यादव

16/02/2022
37 हजार सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र

यूपी के युवाओं को बड़ा उपहार , योगी सरकार शुरू करेगी ‘मिशन रोजगार’

11/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version