• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जिंदगी रही तो फिर मिलेंगे, नहीं तो ऊपर मिलेंगे… आजम खान को सताया एनकाउंटर का डर

Writer D by Writer D
27/10/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, रामपुर
0
Kapil Sibbal-Azam Khan

Kapil Sibbal-Azam Khan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री आजम खान (Azam Khan) ने सीतापुर जेल में बिताए अपने दिनों का एक दर्दनाक किस्सा साझा किया है। उन्होंने कहा कि जेल में रहते हुए उन्हें सबसे ज्यादा डर अपने बेटे अब्दुल्ला आजम (Abdullah Azam) के एनकाउंटर का सताने लगा था। आजम ने यह बातें कपिल सिब्बल के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान कही। हाल ही में जेल से रिहा हुए आजम खान (Azam Khan) इन दिनों रामपुर स्थित अपने आवास पर हैं। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा आया जब उन्हें लगा कि शायद उनका बेटा जिंदा वापस नहीं लौटेगा।

तीनों को एक ही जेल में रखा, फिर बाद में कर दिया अलग

आजम खान (Azam Khan) ने बताया कि शुरू में उन्हें, उनकी पत्नी और बेटे को एक ही जेल में रखा गया था, लेकिन कुछ समय बाद तीनों को अलग-अलग जेलों में भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि यह उस वक्त की बात है जब मुझे और मेरे बेटे को सीतापुर जेल से दूसरी जेल में शिफ्ट किया जा रहा था। आजम के अनुसार, रात के करीब तीन बजे अचानक पुलिस अधिकारियों ने उन्हें सोते से जगा दिया और कहा कि ट्रांसफर किया जा रहा है। वह बोले कि यह ऐसा अनुभव था जिसका दर्द हर पिता महसूस कर सकता है।

आजम खान (Azam Khan) ने बताया कि जब उन्हें जेल से बाहर निकाला गया, तो उन्होंने देखा कि उनके लिए एक गाड़ी तैयार थी और बेटे अब्दुल्ला के लिए दूसरी गाड़ी। यह देखकर उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि आप मेरे बेटे को अलग गाड़ी में क्यों ले जा रहे हैं? उसे मेरे साथ भेजिए। इस पर अधिकारियों ने कहा कि दोनों की जेलें अलग हैं, इसलिए दोनों को अलग-अलग भेजा जाएगा। आजम ने फिर पूछा कि मेरे बेटे को किस जेल में भेजा जा रहा है? लेकिन अधिकारियों ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया और कहा कि वहां पहुंचने पर उन्हें पता चल जाएगा।

‘मुझे डर सताने लगा कि कहीं उसे मार न दिया जाए’

आजम खान (Azam Khan) ने भावुक होते हुए बताया कि उस रात जब उन्होंने अपने बेटे से गले मिलकर विदा ली, तो उनके दिल में गहरी आशंका थी। उन्होंने कहा कि मैं जेल में रहते हुए एनकाउंटरों की खबरें सुन रहा था। जब मैंने देखा कि मेरे बेटे को मुझसे अलग किया जा रहा है, तो मुझे डर सताने लगा कि कहीं उसे मार न दिया जाए।

उन्होंने बताया कि उस वक्त उन्होंने बेटे अब्दुल्ला से कहा कि बेटे, जिंदगी रही तो मिलेंगे, नहीं रही तो ऊपर मिलेंगे। आजम खान ने कहा कि बेटे से अलग होने के बाद उनकी सारी रात बेचैनी में बीती। उन्हें अगले दिन तक चैन नहीं मिला, जब तक यह खबर नहीं मिली कि अब्दुल्ला सुरक्षित हैं।

वह वक्त उनके जीवन का सबसे कठिन दौर था

आजम खान (Azam Khan) ने बताया कि बाद में पता चला कि उनके बेटे अब्दुल्ला को हरदोई जेल भेजा गया था। जबकि वह खुद दूसरी जेल में थे। उन्होंने कहा कि वह वक्त उनके जीवन का सबसे कठिन दौर था। एक पिता के रूप में वह उस दर्द को कभी नहीं भूल सकते। उन्होंने कहा कि मुझे डर था कि अगर मेरे बेटे के साथ कुछ हो गया, तो मैं कभी खुद को माफ नहीं कर पाऊंगा। उस वक्त बस यही दुआ थी कि मेरा बेटा सही सलामत रहे।

जेल से रिहाई के बाद आजम खान (Azam Khan) फिलहाल रामपुर स्थित अपने घर पर रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि जेल में बिताए दिनों ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया। राजनीति और सत्ता के खेल से ऊपर इंसानियत और परिवार का महत्व अब उन्हें और गहराई से समझ में आया है। उन्होंने कहा कि जेल के अनुभव ने उनकी सोच बदल दी है। अब वह सिर्फ अपने परिवार और जनसेवा पर ध्यान देना चाहते हैं।

Tags: azam khanRampur News
Previous Post

मेरी नहीं, सरकार और योगी जी की अर्थी निकालो… विवादित बयान के बाद CMS सस्पेंड

Next Post

ICU में भर्ती हुए श्रेयस अय्यर, पसलियों में लगी गंभीर चोट

Writer D

Writer D

Related Posts

Shivling
Main Slider

सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाने से पहले जान लें सही विधि

04/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

अवैध खनन पर योगी सरकार का डिजिटल प्रहार, IMSS से 24 घंटे निगरानी और कड़े एक्शन

03/08/2026
UPSIDA
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की औद्योगिक विकास पर बड़ी पहल, यूपीसीडा का 2026-27 का दोगुना बजट मंजूर

03/08/2026
Ayodhya
अयोध्या

सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुई रामनगरी, सरयू से शिवालयों तक उमड़ा आस्था का सैलाब

03/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

ऐसा कोई सवाल नहीं जिसका जबाब न हो… विपक्ष को आईना दिखाते हुए बोले केशव मौर्य

03/08/2026
Next Post
Shreyas Iyer

ICU में भर्ती हुए श्रेयस अय्यर, पसलियों में लगी गंभीर चोट

यह भी पढ़ें

E-cigrette

नया शोध: ई-सिगरेट के हैं शौकीन तो हो जाएं सावधान

28/06/2021
Sahara

सहारा के ऑफिस से ED को मिली 2.98 करोड़ रुपये नकदी, 700 फर्जी कंपनियों के दस्तावेज

05/07/2024
uddhav thakrey

… गिर गई महाराष्ट्र सरकार, उद्धव ठाकरे ने सीएम पद से दिया इस्तीफा

29/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version