• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी के सभी 17 नगर निगमों में बीजेपी की जीत से सीएम योगी गदगद

Writer D by Writer D
13/05/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में मिली प्रचंड और ऐतिहासिक विजय को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन का परिणाम बताया है। प्रदेश बीजेपी मुख्यालय पर शनिवार को पत्रकारवार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने इसे विराट विजय बताते हुए डबल इंजन सरकार के सुशासन, विकास और भयमुक्त वातावरण को मिला जनादेश बताया। सीएम योगी (CM Yogi) ने टीम यूपी को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत, सरकार और संगठन के समन्वय, प्रधानमंत्री के सुयोग्य और यशस्वी नेतृत्व तथा मार्गदर्शन में यूपी निकाय चुनाव में बीजेपी ने अबतक की सबसे बड़ी विजय प्राप्त की है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने कहा कि प्रदेश के सभी 17 नगर निगमों में पहली बार बीजेपी एक साथ पूर्ण बहुमत के साथ विजय प्राप्त करने में सफल हुई है। इन 17 नगर निगमों में से 3 नये गठित हुए थे, जिनमें अयोध्या, मथुरा-वृंदावन और शाहजहांपुर हैं। शाहजहांपुर में पहली बार नगर निगम के चुनाव हुए हैं। इन सभी 17 नगर निगमों में पांच लाख से लेकर 50 लाख की आबादी निवास करती है। इतनी बड़ी आबादी की जनता को प्रदेश के अंदर बुनियादी सुविधाएं और स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के विजन को डबल इंजन सरकार ने आगे बढ़ाया है, आज का ये जनादेश आप सबके सामने है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने कहा कि प्रदेश के अंदर 200 नगर पालिकाएं हैं। इनमें 199 में चुनाव संपन्न हुए हैं। 2017 में बीजेपी 60 नगर पालिकाओं में जीत हासिल कर सकी थी। इस बार दोगुने से ज्यादा सीटें हमें प्राप्त हो रही हैं। इसी तरह नगर पंचायतों में भी अभूतपूर्व सफलता मिल रही है। सीएम ने बताया कि नगर निगम मे कुल 1420 वार्डों में पार्षदों के लिए चुनाव हुआ है। पिछली बार के मुकाबले हमारे दोगुने से अधिक पार्षद जीत रहे हैं। ऐसे ही नगर पालिका में भी इस बार हमारे दोगुने से अधिक पार्षद जीतने जा रहे हैं। वहीं नगर पंचायतों में भी हम काफी बड़ी संख्या में जीतकर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने नगर निकायों में निवास करने वाले मतदाताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनका जनादेश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार के सुशासन, विकास और भयमुक्त वातावरण को मिला जनादेश है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने यूपी की दो विधानसभाओं छानबे और स्वार पर हुए उपचुनाव में सहयोगी पार्टी अपना दल (एस) को मिली जीत के लिए भी मतदाताओं को हृदय से बधाई दी है। उन्होंने प्रदेश में सकुशल चुनाव संपन्न कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग, प्रदेश मशीनरी और सभी राजनीतिक दल को भी धन्यवाद दिया। सीएम ने कहा कि संगठन की व्यूह रचना से ये परिणाम प्राप्त हुआ है। सरकार मतदाताओं को भरोसा दिलाती है कि विकास और सुशासन की जनता की अपेक्षाओं पर हम पूरी तरह से खरे उतरेंगे।

27 साल के सपा के वर्चस्व पर योगी के विकास ने लगाया ब्रेक

इस अवसर पर दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथ ही बीजेपी प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, संगठन महामंत्री धर्मपाल मौजूद रहे। इसके साथ ही सहयोगी दल निषाद पार्टी और अपना दल (एस) के नेतागण भी मौजूद रहे।

सीएम (CM Yogi)  ने ट्वीट कर दी मतदाताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने निकाय चुनाव में प्रचंड विजय पर सोशल मीडिया के जरिए भी भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने इसे विराट विजय बताते हुए कहा है कि यह जी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन एवं डबल इंजन सरकार की जनपक्षीय, विकासपरक एवं सर्वसमावेशी नीतियों के प्रति प्रचंड जन विश्वास को प्रदर्शित करती है।

पूरा यूपी योगी मय

मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा कि उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय पर यूपी बीजेपी के सभी समर्पित व कर्मठ कार्यकर्ताओं एवं सुशासन प्रिय उत्तर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई। यह विराट विजय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन एवं डबल इंजन सरकार की जनपक्षीय, विकासपरक एवं सर्वसमावेशी नीतियों के प्रति प्रचंड जन-विश्वास को प्रदर्शित करती है। राज्य में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए सभी प्रदेश वासियों का हृदयतल से अभिनंदन।

Tags: cm yogiLucknow Newsnikay chunav 2023nikay chunav result
Previous Post

27 साल के सपा के वर्चस्व पर योगी के विकास ने लगाया ब्रेक

Next Post

यह जीत सभी कर्मियों की जनसेवा, मेहनत और पुरुषार्थ का परिणाम: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

एक लाख नौकरियों के लक्ष्य को मिली रफ्तार, शिक्षा में 17 हजार से अधिक पदों पर भर्ती

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने 17 हजार करोड़ से बदली यूपी की जेलों की सूरत

08/10/2026
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने किया नाबार्ड द्वारा आयोजित सेब महोत्सव 3.0 का शुभारम्भ

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

राज्यसभा के बाद विधान परिषद और विधानसभा में भी भाजपा की जीत तय : केशव प्रसाद मौर्य

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

दलितों, वंचितों की प्रखर आवाज थे रामविलास पासवानः मुख्यमंत्री

08/10/2026
Next Post
AK Sharma

यह जीत सभी कर्मियों की जनसेवा, मेहनत और पुरुषार्थ का परिणाम: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

IIT delhi prequirement

दिल्ली में ग्रेजुएट के लिए जूनियर असिस्टेंट की भर्तियां

11/11/2020
Governor Anandiben

पीएम मोदी से राज्यपाल आनंदीबेन ने की मुलाकात

26/07/2023
Animals

घर में रखें ये प्रतिमाएं, छप्पर फाड़ कर होगी धन की बरसात

18/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version