Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

26 उंगलियों के साथ बच्ची ने लिया जन्म, लोग बोले धौलागढ़ देवी का अवतार

Baby Girl

Baby Girl born with 26 fingures

जयपुर। राजस्थान के डीग जिले में एक नवजात (Baby Girl) सुर्खियों में है। इसकी वजह ये है कि उसकी 26 उंगलियां हैं। दोनों हाथों में 7-7 और 6-6 उंगलियां दोनों पैरों में हैं। परिजन बेटी को धोलागढ़ देवी का अवतार मान रहे हैं। खुशी मना रहे हैं। नवजात (Baby Girl) को देखने वालों की भीड़ लगी हुई है। अब जानते हैं कि इस मामले में डॉक्टरों का क्या है।

दरअसल, कामा कस्बे के गोपीनाथ मोहल्ले में रहने वाले गोपाल भट्टाचार्य की 8 महीने की गर्भवती पत्नी सरजू देवी (25 साल) को बीती रात प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल ले जाया गया। गोपाल सीआरपीएफ में हेड कांस्टेबल है और इन दिनों घर आया हुआ है।

धौलागढ़ देवी का अवतार मान रहा परिवार

जब पत्नी ने बच्ची (Baby Girl) को जन्म दिया तो चिकित्सक भी कुछ देर के लिए हैरान रह गए। इसकी वजह ये थी कि बच्ची की 26 उंगलियां हैं। इससे महिला और उसका परिवार बहुत खुश है। परिवार बेटी (Baby Girl) को धौलागढ़ देवी का अवतार मान रहा है।

मात्र ढाई घंटे में Asia Cup का चैंपियन बना भारत, सिराज ने अकेले किया श्रीलंका का काम तमाम

कामा अस्पताल के चिकित्सक डॉ बीएस सोनी ने बताया यह बहुत रेयर मामला है। 26 उंगलियां होने से किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं है। मगर, ये जेनेटिक विसंगति के चलते हो जाता है। बच्ची बिल्कुल स्वस्थ है। महिला की ये दूसरी बेटी है।

Exit mobile version