• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हनुमान सेतु मंदिर में प्रसाद लेने पर बवाल, भिखारी ने किया चाकू से हमला; एक की मौत

Writer D by Writer D
16/04/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Hanuman Setu temple

Hanuman Setu temple

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंदिर (Hanuman Temple) बंट रहे प्रसाद को लेने पर बवाल हो गया। लाइन से हटकर प्रसाद लेने पर एक भिखारी ने तीन लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात में एक शख्स की मौत हो गई, वहीं, दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद मंदिर परिसर और आसपास इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने हमले में घायल हुए दोनों युवकों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। हमलावर भिखारी रायबरेली का रहने वाला है। वह भीख मांगने का काम करता है। पुलिस के मुताबिक, मृतक युवक बाराबंकी जिले का रहने वाला है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

मामला लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र के हनुमान सेतु मंदिर (Hanuman Setu Temple) का है। मंगलवार की शाम को मंदिर के सामने बने पार्किंग स्थल में प्रसाद वितरण हो रहा था, जिसे लेने के लिए लोगों की लाइन लगी हुई थी। इसी दौरान कुछ लोग लाइन से हटकर प्रसाद लेने लगे। इस दौरान लाइन में लगने को लेकर विवाद होने लगा। इसी बीच लाइन में लगे रायबरेली के पिंटू उर्फ सुरेंद्र ने तीन लोगों पर चाकू से हमला कर दिया।

इस सूचना पर तत्काल थाना महानगर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कालेज ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जिसमे बाराबंकी निवासी लवकुश की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, दोनों घायलों की पहचान लखनऊ निवासी फरीद और राजन के रूप में हुई है।

प्रेमानंद महाराज की बिगड़ी तबीयत, रात को नहीं निकली पदयात्रा

पुलिस ने आरोपी पिंटू उर्फ सुरेंद्र को हत्या के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने फरीद निवासी-पहाड़पुर चौराहा थाना गुडम्बा लखनऊ की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Tags: Hanuman Setu TempleLucknow News
Previous Post

दुबई से नेपाल जा रही थी फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग

Next Post

पकड़ी गई दामाद को लेकर फरार सास, पति को लेकर उगला चौंकाने वाला राज

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
Next Post
Saas-Damad

पकड़ी गई दामाद को लेकर फरार सास, पति को लेकर उगला चौंकाने वाला राज

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

cm yogi

सीएम योगी ने किया मां गंगा का पूजन, बड़े हनुमान के चरणों में झुकाया शीश

22/11/2025
CTET

CTET सितंबर 2026 का नोटिफिकेशन जारी, जानें डिटेल्स

11/05/2026
Mysterious Disease

चीन के स्कूली बच्चों में तेजी से फैल रही एक रहस्यमय बीमारी, स्कूल बंद करने की तैयारी

23/11/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version