Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

किसानों को देशद्रोही कहने वाला देश भक्त नहीं हो सकता : प्रियंका

priyanka gandhi

priyanka gandhi

कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर अपने स्तर से हर संभव प्रयास कर रही है। जबकि कांग्रेस ने कृषि कानूनों का खुला विरोध कर किसानों को साधने के लिए पश्चिमी यूपी में 10 फरवरी से जय जवान-जय किसान अभियान के तहत किसान महापंचायत का आगाज कर दिया है।

इस बीच सहारनपुर में कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी  ने कृषि कानूनों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्‍होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जो 3 कृषि कानून बनाए हैं वो राक्षस रूपी कानून हैं और यह किसानों को मारना चाहते हैं। यह कानून भाजपा के नेतृत्व के पूंजीपति मित्रों के लिए जमाखोरी के दरवाजे खोलेगा। हमारी सरकार बनेगी तो यह कानून खत्‍म हो जाएंगे।

इसके साथ प्रियंका गांधी ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार बनेगी तो कानून आपको पीसने के लिए नहीं बल्कि मदद के लिए बनेंगे। हम आपके जीवन के साथ राजनीति नहीं करेंगे। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि 1955 में जवाहरलाल नेहरू ने जमाखोरी के खिलाफ कानून बनाया था, लेकिन इस कानून को भाजपा सरकार ने खत्म कर दिया है। यह नया कानून ‘अरबपतियों’ की मदद करेगा और वह किसानों की उपज का मूल्य तय करेंगे। इसे साथ प्रियंका ने कहा कि किसानों को देशद्रोही कहने वाला और उसका मजाक उड़ाने वाला कतई देश भक्त नहीं हो सकता।

अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से तीन कोरोना मरीजों की मौत, मचा हड़कंप

सहारनपुर किसान महापंचायत के दौरान कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर भी जोरदार हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि पीएम मोदी के 56 इंच के सीने में छोटा सा दिल है, जो किसानों के बजाए अपने खरबपति दोस्तों के लिए धड़कता है। इसके साथ उन्होंने कहा जिसने रेलवे और कई सरकारी उपक्रम बेच दिए उस पर अब देशवासी भरोसा नहीं कर सकते हैं। इसके अलावा कांग्रेस महासचिव ने गन्ना किसानों की बात करते हुए कहा कि किसानों का 15 हजार करोड़ रुपये भुगतान नहीं दिया गया। जबकि 16 हजार करोड़ में अपने लिए दो जहाज खरीद लिए और 20 हजार करोड़ रुपये संसद भवन के सुंदरीकरण के लिए खर्च कर रहे हैं। मगर आपके 15000 करोड रुपए का बकाया आज तक आपको नहीं मिला। वह किसानों का दिल नहीं समझ रहे हैं।

प्रियंका ने कहा कि किसानों का दिल इस देश की धरती के लिए धड़कता है क्योंकि इस धरती को वह सींचता है. इस धरती से उसकी जान जुड़ी हुई है। इस धरती से ही किसान ने देश को आत्मनिर्भर बनाया है। यही किसान का बेटा सीमा पर सुरक्षा करते हुए देश के लिए अपनी जान देता है। उसी किसान का बेटा एक जवान बनकर प्रधानमंत्री की सुरक्षा करता है, मगर हमारे प्रधानमंत्री को उनके दर्द का एहसास नहीं है। इसके साथ उन्होंने आरोप लगाया कि यह तीनों कृषि कानून इस तरह बनाए गए हैं कि मंडियां समाप्त हो जाएं और किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य बिल्कुल भी ना मिले। कानून रद्द होने तक उनके पार्टी इनके खिलाफ संघर्ष करती रहेगी।

‘भाबी जी घर पर हैं’ सीरियल में आएगा ट्विस्ट, अनीता भाभी का सामने आएगा नया चेहरा

बता दें कि कृषि कानूनों का खुला विरोध करने के बाद कांग्रेस ने पश्चिमी यूपी में 21 फरवरी तक किसान आंदोलन से जुड़े 27 जिलों की 134 तहसीलों में किसान महापंचायत करने का फैसला किया है। जबकि इसकी शुरुआत सहारनपुर की किसान महापंचायत से हुई है।

Exit mobile version