• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शिफ्टिंग के दौरान कार पर गिरा बिजली का भारी पोल, बाल-बाल बची शिक्षिका

Writer D by Writer D
05/09/2024
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
A heavy electricity pole fell on the car

A heavy electricity pole fell on the car

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। कानपुर रोड पर एलिवेटेड रोड निर्माण चल रहा है। बुधवार दोपहर में क्रेन से शिफ्टिंग के दौरान हाईटेंशन लाइन का पोल (Electricity Pole) नीचे खड़ी शिक्षिका की कार पर गिर गया। हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कार में शिक्षिका नीलम माया मौजूद नहीं थीं, अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी।

घटना के बाद एनएचएआई के परियोजना निदेशक सौरभ चौरसिया मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एनएचएआई के कंसल्टेंट टीम के लीडर और रोड सेफ्टी एक्सपर्ट को काम से हटा दिया गया। यही नहीं, निर्माण करवा रही पीएनसी कंपनी को सुरक्षा मानकों को पूरा करने तक काम करने से रोक दिया गया है।

यह पहली बार नहीं है जब निर्माण के दौरान सुरक्षा में चूक बरती गई हो। इससे पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं, लेकिन निर्माण में लगी थीन इंजिनियरिंग, टीएनसी और आरवांस कंपनी ने गंभीरता नहीं दिखाई। परियोजना निदेशक के मुताबिक तीनों कंपनियों को नोटिस भेजा गया है। एनएचएआई के कंसल्टेंट के निलंबित टीम लीडर की फर्म को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है। अन्य की भूमिका की जांच की जा रही है।

शिफ्ट करते समय हुआ हादसा

पीएनसी कंपनी सरोजनीनगर और बंथरा इलाके में कानपुर एलिवेटेड रोड का निर्माण कर रही है। बुधवार को पीएनसी और यूपीपीसीएल गौरी स्थित हीरालाल यादव लॉ कॉलेज के पास एलिवेटेड रोड के निर्माण में बाधा बन रहे 1,25,000 वोल्टेज वाली लाइन के खंभे (Electricity Pole) को शिफ्ट कर रही थी। आशियाना निवासी और हीरालाल यादव लॉ कॉलेज की शिक्षिका नीलम माया ने रोज की तरह बुधवार को भी अपनी कार कॉलेज के बाहर गेट के पास खड़ी की थी। निर्माण में लगे कर्मचारियों ने शिक्षिका को टोका भी नहीं। सुबह करीब 11:45 बजे पोल (Electricity Pole) शिफ्टिंग के दौरान अचानक क्रेन का वायर टूट गया। इससे भारी भरकम पोल सीधे कार पर गिरा। हादसा होते ही कर्मचारियों व राहगीरों में भगदड़ मच गई। कई राहगीर बाल-बाल बच गए।

भारत में घुसपैठ कर रहीं बांग्लादेशी मां बेटी पर BSF ने की फायरिंग, 13 साल की हिंदू लड़की की मौत

हादसे की जानकारी पर बड़ी संख्या में राहगीर और कॉलेज के शिक्षक व छात्र मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीएनसी कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान कानपुर से लखनऊ की ओर आने वाली रोड की एक पटरी पर जाम लग गया। पुलिस ने सभी को समझाकर किसी तरह शांत कराया। बाद में पीएनसी अधिकारियों ने अध्यापिका नीलिमा माया को आर्थिक मदद देकर उनसे सुलह कर लिया।

पहले भी हुए हैं कई हादसे

पीएनसी कंपनी की लापरवाही के कारण सरोजनीनगर और बंथरा में अब तक कई हादसे हो चुके हैं। बंथरा इलाके में गर्डर गिरने के साथ ही कई वाहनों के ऊपर लोहे के बड़े-बड़े टुकड़े भी गिरे थे। ऐसी ही एक घटना से बंथरा थाने में तैनात दरोगा भी घायल हो हो गए थे। बावजूद इसके पीएनसी के अधिकारियों-कर्मचारियों की लापरवाही रुक नहीं रही है।

Tags: crime newsLucknow Newsup news
Previous Post

भारत में घुसपैठ कर रहीं बांग्लादेशी मां बेटी पर BSF ने की फायरिंग, 13 साल की हिंदू लड़की की मौत

Next Post

सराफा डकैती कांड: एसटीएफ से मुठभेड़ में ढेर, दूसरा फरार

Writer D

Writer D

Related Posts

yogi government
उत्तर प्रदेश

समाज कल्याण के लिए तत्पर योगी सरकार, त्वरित कार्रवाई से बढ़ा भरोसा

02/05/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

एआई और स्विस तकनीक से लैस हो रहे यूपी के एक्सप्रेसवे, योगी सरकार बना रही ‘स्मार्ट रोड नेटवर्क’

02/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में 5 लाख के पार हुई रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापना

02/05/2026
CM Yogi
Main Slider

औद्योगिक विकास के लिए मिशन मोड में पूरा कराएं इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं: मुख्यमंत्री

02/05/2026
smart prepaid meter
Main Slider

स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था में हुए बड़े बदलाव से 67 लाख से ज्यादा घरेलू उपभोक्ताओं को मिला फायदा

02/05/2026
Next Post
Encounter

सराफा डकैती कांड: एसटीएफ से मुठभेड़ में ढेर, दूसरा फरार

यह भी पढ़ें

beaten

विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

02/03/2022
Road Accident

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, युवक की मौत

22/03/2021
Supreme Court

जब अपराधी सरकारी नौकरी नहीं कर सकता, तो दोषी नेता चुनाव कैसे लड़ सकता है: सुप्रीम कोर्ट

11/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version