• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

घर में घुसकर किशोरी से दुराचार का प्रयास करने वाला गिरफ्तार

Writer D by Writer D
24/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, लखनऊ
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। किशोरी को घर में अकेला पाकर उसके साथ अश्लील हरकतें और दुराचार का प्रयास करने के शोहदे को नगराम पुलिस ने गिरफ्तार किया। किशोरी के चीखने-चिल्लाने पर आरोपित उसे जानमाल की धमकी देते हुए भाग निकला था।

थाना प्रभारी नगराम ने बताया कि पीडि़त किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। रविवार को पीडि़त की पुत्री घर में अकेली थी। इसी दौरान आरोपित उसके घर में जबरन घुस गया। आरोपित ने घर में अकेला पाकर किशोरी को दबोच लिया।

उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा और दुराचार का प्रयास किया। खुद को असहाय पाकर किशोरी चीखने लगी। आवाज सुनकर मौके पर स्थानीय लोग पहुंच गए। इस पर आरोपित किशोरी को गर्म तेल डालकर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला था। पीडि़त पिता के घर पहुंचने पर किशोरी ने आप-बीती बताई थी। पीडि़त पिता ने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

बेकाबू ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, भारतीय जनता युवा मोर्चा के दो नेताओं की मौत

मंगलवार सुबह नगराम पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए ग्राम समेसी माइनर के पास पहले से ही घेराबन्दी कर ली थी। कुछ ही देर में मौके पर आरोपित पहुंच गया। इलाके में भारी पुलिस बल देखकर आरोपित भागने लगा। इस पर पुलिस टीम ने आरोपित को दौड़ाकर दबोच लिया।

पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम ग्राम शंकर खेडा समेसी नगराम निवासी चेतराम उर्फ जिजऊ बताया है। आरोपित के खिलाफ पास्को एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है।

Tags: Lucknow News
Previous Post

महिला को ब्लैकमेल करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल से मिले अश्लील वीडियो

Next Post

दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइकों का जखीरा बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

De Tan
Main Slider

फेस पैक से पाएं खूबसूरत चेहरा

14/06/2026
Puja Ghar
Main Slider

पूजा घर से बनी रहेगी सकारात्मक ऊर्जा, जानें कैसा हो मंदिर

14/06/2026
Asthma
Main Slider

इन संकेतों को ना करें नजरअंदाज, करते हैं इस बड़ी बीमारी की ओर इशारा

14/06/2026
Horseshoe
Main Slider

घर में लगाएं ये एक चीज, नहीं होगी किसी चीज की कमी

14/06/2026
Biogas plant
उत्तर प्रदेश

गो संरक्षण विशेष: उत्तर प्रदेश में गांवों के एक लाख घरों में लगेंगे मिनी बायोगैस प्लांट

13/06/2026
Next Post
thieves arrested

दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइकों का जखीरा बरामद

यह भी पढ़ें

Burnt

दोस्त की मौत से आहत युवक जलती चिता में कूदा, मच गई चीख पुकार

27/05/2023
Mohammad Kaif Nickname Sachin

सचिन तेंदुलकर ने दी मोहम्मद कैफ को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई

02/12/2020
स्पीकर ओम बिरला

स्पीकर ओम बिरला की सांसदों से भावुक अपील- सदन की गरिमा बनाए रखे

19/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version