Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इटावा में शर्मसार करने वाली घटना, रिटायर्ड फौजी ने किया कार में दुष्कर्म

forcibly establishes physical relationship

forcibly establishes physical relationship

इटावा। उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के बढपुरा इलाके में दिल्ली से झांसा देकर बुलाई गई महिला के साथ एक सेवानिवृत्त फौजी ने दुष्कर्म किया। परिवारिक परेशानियों को दूर करने के बहाने महिला को दिल्ली से पूजा के बहाने रिटायर्ड फौजी ने बुलाया था। उसके बाद उधर इधर गाड़ी में घुमाते हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। महिला की शिकायत के बाद फौजी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

नोएडा : छत्रसाल स्टेडियम अखाड़े के पहलवानों ने दिखाया दम-खम

पुलिस अधीक्षक नगर प्रशांत कुमार ने शुक्रवार को बताया कि गलत नंबर लगने पर चार माह तक फोन पर बातचीत का सिलसिला चलने के बाद एक सेवानिवृत्त फौजी ने दिल्ली की 45 वर्षीय महिला को झांसा देकर बुलाया और रास्ते में उसके साथ कार में दुष्कर्म किया। एक जगह कार रुकते ही महिला उसके चंगुल से छूटकर पुलिस के पास पहुंची और आप बीती सुनाई। पुलिस ने आरोपी को कार समेत पकड़ लिया है।

प्रतिबंधित सामग्री समेत तीन तस्कर पुलिस ने किए गिरफ्तार

दुष्कर्म की शिकार पीड़ित महिला दिल्ली के भजनपुरा इलाके की रहने वाली है। सेवानिवृत्त फौजी ने इटावा के सहसों क्षेत्र में मंदिर की परिक्रमा लगाने से गृह क्लेश दूर होने का झांसा देकर दिल्ली से उदी बुला लिया। उदी से चकरनगर मार्ग पर कुछ दूरी चलने के बाद सुनसान इलाके में सड़क किनारे कार को खड़ा करके महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद कार लेकर वह चकरनगर पहुंचा और एक दुकान से सामान खरीदने चला गया

Exit mobile version