Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

नोएडा : छत्रसाल स्टेडियम अखाड़े के पहलवानों ने दिखाया दम-खम

chhatrasaal

chhatrasaal

नयी दिल्ली। छत्रसाल स्टेडियम अखाड़े के पहलवानों ने नोएडा में संपन्न हुई सीनियर नेशनल फ्री-स्टाइल चैंपियनशिप में धूम मचाते हुए कुल 13 पदक जीते। पद्मभूषण से सम्मानित महाबली सतपाल और दो बार के ओलम्पिक पदक विजेता सुशील कुमार ने इन पहलवानों का छत्रसाल स्टेडियम अखाड़े में स्वागत किया और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रतिबंधित सामग्री समेत तीन तस्कर पुलिस ने किए गिरफ्तार

57 किग्रा में अमन कुमार ने रजत पदक जीता जबकि 57 किग्रा में राहुल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 61 किलो में नवीन कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 65 किलो में सरवन कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 70 किलो वर्ग में विशाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और स्वर्ण जीता। 70 किलो में करण कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 74 किलो में अमित धनखड ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 79 किलो में प्रदीप खत्री ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

आम बजट से पहले घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट, 589 अंक लुढ़का

86 किलो प्रदीप चाहर ने प्रथम स्थान और स्वर्ण पदक जीता। 86 किलो में दीपक कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 97 किलो में मोनू कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 97 में आशीष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 125 किलो वर्ग में सुमित पहलवान ने प्रथम स्थान और स्वर्ण पदक प्राप्त किया। यह सभी खिलाड़ी छत्रसाल स्टेडियम में रहकर आधुनिक तकनीकों के साथ दो बार के ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार की देखरेख में अभ्यास करते हैं। यह दिल्ली राज्य का एकमात्र अखाड़ा है जिसने कुश्ती फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में पदक जीते हैं।

Exit mobile version