Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

छुट्टी पर आए शिक्षक ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Rape

Rape

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के सौरिख थाना क्षेत्र के एक गांव में होली पर्व पर छुट्टी पर आए शिक्षक ने दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे पिता ने आरोपी शिक्षक को दबोच लिया। शिक्षक की पिटाई करने के बाद परिजनों ने पुलिस को सौंप दिया।

पीड़िता पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं मामले की जानकारी होने पर सीओ छिबरामऊ ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

दबंगों ने दरोगा और पार्षद को पीट-पीट कर किया लहूलुहान, जानें पूरा मामला

दरअसल, सौरिख थाना क्षेत्र के एक गांव रहने वाला रणजीत सिंह पुत्र कृपाल सिंह शिक्षक हैं। वह बहराइच जिला में शिक्षक के पद पर तैनात हैं। बताया जा रहा है कि रणजीत होली पर्व की छुट्टी पर गांव आया है। बीते शनिवार की देर रात शिक्षक गांव में घूम रहा था। इसी दौरान घर में लेटी दलित किशोरी को शिक्षक ने बदनियति से दबोच लिया। आरोप है कि शिक्षक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। चीख पुकार सुनकर किशोरी का पिता मौके पर पहुंच गया। पिता ने शिक्षक को रंगेहाथ दबोच लिया। आक्रोशित परिजनों ने शिक्षक की पिटाई कर दी।

भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पार्क में मिला शव

बाद में परिजनों ने आरोपी शिक्षक को पुलिस को सौंप दिया। पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जानकारी मिलते ही छिबरामऊ सीओ शिव कुमार थापा ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है।

Exit mobile version