• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मौत का पेट्रोल! टैंकर से रिसा तेल तो जान दांव पर लगाकर टूट पड़े लोग

Writer D by Writer D
28/03/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
Petrol Tanker

Petrol Tanker

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के कानपुर में थाना गुजैनी इलाके के एलिवेटेड नेशनल हाईवे पर देर रात एक पेट्रोल टैंकर (Petrol Tanker) हादसे का शिकार हो गया। टैंकर से पेट्रोल का रिसाव शुरू होते ही मदद करने के बजाय स्थानीय लोग बर्तन, बाल्टी और ड्रम लेकर पेट्रोल लूटने के लिए हाईवे पर दौड़ पड़े।

घटना के अनुसार, बांदा निवासी ड्राइवर मुन्ना एचपीसीएल (HPCL) के रायपुर डिपो से पेट्रोल (Petrol) लोड कर शिवराजपुर जा रहा था। गुजैनी एलिवेटेड पुल पर टैंकर अचानक खराब हो गया, जिसे ड्राइवर ने हाईवे के किनारे खड़ा कर दिया। मुन्ना ने कंपनी को सूचना दी और मौके पर मिस्त्री मरम्मत कर ही रहे थे कि पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने टैंकर के पिछले हिस्से में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टैंकर का किनारा क्षतिग्रस्त हो गया और पेट्रोल का रिसाव (Leakage) शुरू हो गया।

पेट्रोल (Petrol) लूट का खेल

ड्राइवर मुन्ना ने बताया कि रिसाव रोकने के लिए उसने स्थानीय लोगों से एक बाल्टी मांगी थी ताकि बहते पेट्रोल को रोका जा सके। लेकिन जैसे ही लोगों को पता चला कि बाल्टी में भरा जा रहा तरल पदार्थ पेट्रोल है, खबर आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते हाईवे पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोग अपने घरों से बड़े-बड़े ड्रम, पानी की टंकियां और बाल्टियां लेकर पहुंच गए। ड्राइवर के बार-बार मना करने और खतरे की चेतावनी देने के बावजूद लोग जान जोखिम में डालकर रिसाव वाले हिस्से से पेट्रोल भरने में जुटे रहे।

पुलिस और फायर ब्रिगेड ने घेरा इलाका

हालात बेकाबू होते देख ड्राइवर ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। थाना गोविंद नगर इंस्पेक्टर रिकेश कुमार सिंह पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को वहां से खदेड़ा। चूंकि हाईवे पर काफी मात्रा में पेट्रोल फैल गया था, इसलिए आग लगने के डर से तुरंत ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया।

मौके पर पहुंचे एचपीसीएल के अधिकारियों ने पहले टैंकर की मरम्मत कर रिसाव रोकने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस की निगरानी में दूसरा टैंकर बुलाया गया और क्षतिग्रस्त टैंकर से पेट्रोल को रिफिल करने का काम शुरू किया गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए मौके पर तैनात रहीं।

पुलिस का कहना है कि पेट्रोल जैसे ज्वलनशील पदार्थ के पास इस तरह की लूटपाट करना न सिर्फ अवैध है बल्कि आत्मघाती भी है। गोविंद नगर पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर उन लोगों को चिन्हित किया जा रहा है जो कानून का उल्लंघन कर पेट्रोल चोरी में शामिल थे। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags: kanpur newsup news
Previous Post

दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

Next Post

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ की सुनामी , लगातार तोड़ रही रिकॉर्ड

Writer D

Writer D

Related Posts

money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Animals
Main Slider

इन जानवरों को खिलाने-पिलाने से दूर होती हैं जीवन की बाधाएं, मजबूत होते हैं ये ग्रह

03/05/2026
kalava
Main Slider

कितने दिन के बाद बदलना चाहिए कलावा, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

03/05/2026
dark chin
Main Slider

ठुड्डी का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

03/05/2026
Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

03/05/2026
Next Post
Dhurandhar 2

बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2: द रिवेंज' की सुनामी , लगातार तोड़ रही रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें

CM योगी की सुरक्षा ड्यूटी से लौटे पुलिसकर्मी ने खुद को मारी गोली, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

20/11/2021
जर्जर बैरक की छत ढही

संतकबीरनगर : मेंहदावल थाने में जर्जर बैरक की छत ढही, बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी

11/10/2020
sharara suits

स्टाइल और फैशन सेंस से चहेती एक्ट्रेस ने पहने ये खूबसूरत शरारे

15/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version