• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ऊर्जा मंत्री के गांव में आकाशीय बिजली का कहर, एक महिला की मौत

Writer D by Writer D
05/07/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मऊ
0
Lightning

lightning

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मऊ। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) के गांव काझाखुर्द में मंगलवार की सायं बरसात के बीच आकाशीय बिजली (Lightning) गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक महिला झुलस गई।

आकाशीय बिजली (Lightning) की भेंट चढ़ी मीला देवी (50) सरायलखंसी थाना क्षेत्र के काझाखुर्द गांव निवासी चंद्रजीत यादव की पत्नी थी। वह मंगलवार की शाम करीब चार बजे हंसुआ लेकर जानवरों के लिए बाजरा काटने के लिये खेत गई थी। वह बाजरा काट ही रही थी, इसी दौरान गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने लगी। इसी दौरान कड़ाके की आवाज के साथ आकाशीय बिजली (Lightning) ने मीला को ही चपेट में ले लिया। और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सुधा पत्नी कृष्णानंद यादव झुलस गई। उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां अब वह खतरे से बाहर है।

मृतक महिला के पति चंद्रजीत यादव फालिज के शिकार हैं। वह भी दो साल से बेड पर हैं। पत्नी ही उनकी सेवा और समय पर दवा आदि खिलाती थी। पहले से ही परेशान हाल परिवार की महिला मुखिया के असमय काल कवलित होने की घटना से पूरा गांव गमगीन है।

आकाशीय बिजली की चपेट में आकर वृद्ध की मौत ,युवती झुलसी

मृतका के घर बुधवार की सुबह से ही शोक व्यक्त करने गांव के लोग चंद्रजीत के घर पर जमा होने लगे। मां की मौत की खबर पाकर गाजियाबाद से घर आ रहे बेटों के पहुंचने के बाद शव का अंतिम संस्कार किया जायेगा। प्रदेश के ओहदेदार मंत्री के गांव में दैवीय आपदा से महिला की मौत होने के बाद भी प्रशासनिक अमला का मौके पर न पहुंचना लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

Tags: Lightningmau newsup newsआकाशीय बिजली
Previous Post

पेशाब कांड के आरोपी प्रवेश शुक्ला के घर पर चला बुलडोजर

Next Post

बड़े बकायेदारों से वसूली के लिए रात में भी उन्हें करें फोन, मुनादी भी कराएं: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

Semolina
फैशन/शैली

खाने के सामान में पड़ जाते हैं कीड़े, तो आजमाए ये उपाय

29/04/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

अनुपमा जायसवाल जी पार्टी की एक कर्मठ और समर्पित नेत्री: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद

28/04/2026
CM Dhami
Main Slider

“अब नारी चुप नहीं रहेगी”—मुख्यमंत्री की मशाल यात्रा से चेतावनी

28/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

पीएम मोदी नए भारत के निर्माता, ‘विरासत से विकास’ को दी नई रफ्तार: योगी

28/04/2026
CM Dhami
Main Slider

मदरसों के बच्चों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने का काम किया गया : मुख्यमंत्री धामी

28/04/2026
Next Post
AK Sharma

बड़े बकायेदारों से वसूली के लिए रात में भी उन्हें करें फोन, मुनादी भी कराएं: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

Parthiv Patel said Kohli will have to face these challenges

पार्थिव पटेल बोले कोहली को इन चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा

14/06/2021
Fierce fire in medical store

मेडिकल स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों की दवाएं जलकर राख

14/08/2023
Rice Noodles

हक्का नूडल्स के साथ बनाएं विकेंड स्पेशल, मिनटों में करे तैयार

09/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version