• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खाने के सामान में पड़ जाते हैं कीड़े, तो आजमाए ये उपाय

Writer D by Writer D
25/08/2026
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Semolina

Semolina

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सूजी (Semolina) का इस्तेमाल लगभग हर घर में किया जाता हैं। छोटे बच्चे हो या बड़े सभी का नाश्ता बनता हैं सूजी। इसी के साथ ही सूजी से कई तरह के अन्य व्यंजन भी बनाए जाते हैं। लेकिन अभी गर्मियों का मौसम चल रहा हैं और इस दौरान सूजी (Semolina)में कीड़े पड़ने की समस्या सामने आती हैं। पैकेट खोलने के कुछ दिनों या महीने बाद इनमें घुन या कीड़े लग जाते हैं। जब उसमें कीड़े लग जाते हैं और खाने योग्य नहीं रह जाती, तो इसे फेंकना ही उचित समझा जाता है। इससे आपके पैसे और सामान दोनों का नुकसान होता है। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से सूजी (Semolina) को कीड़ों से सुरक्षित रखा जा सकता हैं और लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में…

धूप में रखें सूजी (Semolina)

सूजी को यदि आप लंबे समय तक बचा कर रखना चाहते हैं तो उसे धूप में रख दें। कीड़े लगने पर सूजी को पहले छान लें और फिर कुछ समय के लिए धूप में रख दें। कीड़े छननी में ही अलग हो जाएंगे। लेकिन आप कुछ समय के लिए उसे धूप में रखकर बीच-बीच में हिलाते रहें। इससे वो उसमें मौजूद कीड़े भाग जाएंगे और फिर उसे छानकर किसी दूसरे डिब्बे में बंद करके रखें।

नीम के पत्ते सूजी (Semolina) में रखें

कीचन में सूजी को अच्छे से एयरटाइट कंटेनर में रखते हैं लेकिन फिर भी रवा में कीड़े लग जाते हैं तो सूजी में नीम के पत्ते डालें। इसके लिए 10-12 नीम के पत्ते साफ करके सूजी में रख दें। ये ध्यान रहे कि नीम के पत्तों में पानी न हो, वह सूखे हुए हों। लगभग आधे घंटे में सूजी के कीडें नीम के कारण भाग जाएंगे। छान कर इस्तेमाल करें।

इलायची का करें इस्तेमाल

सूजी को कीड़ों से बचाने के लिए आप किसी कढ़ाई में इसे भून लें और इसे ठंडा होने पर इसमें 8-10 इलायची डालकर किसी एयर टाइट कंटेनर में रख दें। इससे कीड़े नहीं लगेंगे।

तेज पत्ता

कीड़ों से छुटकारा पाने के लिए तेज पत्ते का इस्तेमाल सबसे अच्छे उपायों में से एक है। तेज पत्तों को कंटेनर्स में सूजी के साथ रखें ये कीड़े होने से तो बचाते ही हैं, साथ ही इन्हें नमी से भी बचाते हैं।

कपूर का इस्तेमाल करें

कपूर कई तरह के कीड़े भगाने में मदद करता है। सूजी में लगे कीड़ों को निकालने के लिए भी कपूर का इस्तेमाल करें। इसके लिए एक बर्तन में सूजी निकाल कर उसके ऊपर एक अखबार फैला लें। कपूर के तीन चार टुकड़ों को अखबार के ऊपर डालें। लगभग आधे घंटे में कपूर की गंथ से कीड़े भाग जाएंगे। फिर छलनी से सूजी छान कर इस्तेमाल कर सकते हैं।

रेफ्रिजरेटिंग

यदि आपको सूजी (Semolina) लंबे समय के लिए इकठ्ठा करके रखना है तो इन्हें आप फ्रिज में स्टोर करके रख दें। इन सभी चीज़ों को रेफ्रिजरेटर में रखने से ये बहुत दिनों तक ताज़ी तो रहेंगी साथ ही इसमें कीड़े भी नहीं लगेंगे।

एयरटाइट कंटेनर

सूजी को बंद करके किसी एयरटाइट कंटेनर में रख दें। ताकि उसमें पानी न जाए और डिब्बे को अच्छे से बंद कर दें। ध्यान रखें कि जब भी सूजी को डिब्बे में बंद करके रखेंगे तो उसमें पानी न हो। पानी पड़ जाने के कारण सूजी में कीड़े लग सकते हैं। सबसे पहले तो जिस डिब्बे में सूजी रखें, उसका ढक्कन पूरी तरह से टाइट होना चाहिए। सूजी को कांच से बने एयर टाइट जार या कंटेनर में ही रखें।
पुदीने की पत्तियां

सूजी (Semolina) को कीड़ों से बचाने के लिए इनमें सूखी पुदीने की पत्तियां रख सकती हैं। पुदीने की खुशबू से इन सामग्रियों में कीड़े नहीं लगते हैं।

Tags: household hackshousehold tipshow to store Semolinakitchen hackskitchen tipstips to Semolina
Previous Post

डिनर में बनाएं आलू की ये चटपटी डिश, देखें रेसिपी

Next Post

ये पांच फल आपको बनाएंगे बेहद खूबसूरत

Writer D

Writer D

Related Posts

Shardiya Navratri
धर्म

नवरात्रि में कलश स्थापना से पहले जुटा लें ये सामग्री, जानें पूरी लिस्ट

11/10/2026
Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Next Post
skin care

ये पांच फल आपको बनाएंगे बेहद खूबसूरत

यह भी पढ़ें

Train

रेलवे लाइन के किनारे मिला व्यक्ति का शव

24/08/2022
संसद का शीतकालीन सत्र winter session of Parliament

संसद का मॉनसून सत्र 14 सितंबर से 1 अक्टूबर तक, कोरोना के चलते दिखेंगे कई बदलाव

25/08/2020
cm yogi

UPPCS-2021 के टॉपर बने प्रतापगढ़ के अतुल, सीएम योगी ने दी बधाई

19/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version