Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आलिया के इंस्टाग्राम लाइव में गलती से दिख गए उनके बॉयफ्रेंड रणवीर

Aaliya's Instagram Live accidentally showed her boyfriend Ranveer

Aaliya's Instagram Live accidentally showed her boyfriend Ranveer

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी सक्रिय रहती हैं। वे अपने रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चें में बनी रहती हैं। वे बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर के साथ रिलेशन में हैं। वे बॉलीवुड इंडस्ट्री का मोस्ट फेमस कपल में से एक हैं।  ये कपल लगभग दो-तीन साल से एक दूसरे को डेट कर रहा है और दोनों लिव-इन में भी रहे हैं। रणबीर कपूर इन दिनों आलिया के घर पर ही रहते हैं।

हालांकि पिछले साल कोरोना काल में ये कपल एक साथ जरुर रह रहा था लेकिन इस बार भी खबरें कुछ ऐसी ही हैं। दरअसल, हाल ही में आलिया भट्ट ने अपना इंस्टाग्राम लाइव किया था जिसकी अब एक झलक सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। ऐसे में अब इस लाइव सेशन में गलती से रणबीर कपूर की भी एक झलक दुनिया के सामने आ गई।

वुमन सेंट्रिक फिल्म में काम करने वाली हैं अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह

लाइव सेशन के दौरान फैंस ने रणबीर कपूर को खोज लिया और मजेदार कॉमेंट किए। आलिया भट्ट इंस्टाग्राम लाइव सेशन में जानवरों और नेचर के प्रति अपने प्यार पर बोल रही हैं। इस दौरान वह हाथी देखने की बात करती है, उनके पीछे शीशे में एक रिफ्लेक्शन दिखाई देता है। आलिया भट्ट के फैंस का मानना है कि रणबीर कपूर ही हैं। वहीं कैमरे पर एक्ट्रेस बात करती रहीं। इसके बाद फैंस ने कॉमेंट करना शुरू कर दिया।

आपको बता दें पिछले महीने ये कपल कोरोना वायरस का शिकार हुआ था। हालांकि कोरोना की जंग जीतने के बाद ये कपल मालदिव छुट्टियों पर गए था। दोनों की शादी की खबरें भी जोरो पर है कहा जा रहा है कि जल्द से जल्द ये कपल शादी करने वाला है। वर्कफ्रंट की बात करें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पहली बार डायरेक्टर अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में इन दोनों के अलावा अमिताभ बच्चन, डिंपल कपाड़िया, मौनी रॉय और अक्किनेनी नागार्जुन महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

 

Exit mobile version