• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘भगोड़े’ अब्बास अंसारी की इस राज्य में मिली लास्ट लोकेशन, छापेमारी शुरू

Writer D by Writer D
26/09/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मऊ, लखनऊ
0
Abbas Ansari

Abbas Ansari

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ/मऊ। उत्तर प्रदेश के बांदा जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के फरार विधायक बेटे अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) की लोकेशन पंजाब में मिली है। जांच एजेंसियों को अब्बास अंसारी की आखिरी लोकेशन पंजाब में मिली। इसके बाद से अब्बास अंसारी की तलाश में पंजाब में कई जगह पर छापेमारी की जा रही है। पिछले कई महीनों से अब्बास अंसारी फरार चल रहे हैं।

जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी का बेटा अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) फरार है। 25 अगस्त को एमपी-एमएलए कोर्ट ने अब्बास अंसारी को भगोड़ा घोषित कर दिया था क्योंकि वह कोर्ट में सरेंडर नहीं कर रहा था। उन पर आर्म्स एक्ट और प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) सहित अन्य मामले दर्ज हैं।

गौरतलब है कि पिछले दिनों ही इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच के जस्टिस दिनेश कुमार सिंह की एकल पीठ ने अब्बास अंसारी की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। उससे पहले एमपी/एमएलए की स्पेशल कोर्ट ने पुलिस की अर्जी पर मऊ से विधायक अब्बास अंसारी को भगोड़ा घोषित कर दिया था।

मुख्तार अंसारी के विधायक बेटा अब्बास अंसारी शस्त्र लाइसेंस के दुरुपयोग से जुड़े एक मामले में वांछित है। अब्बास अंसारी की तलाश में लखनऊ पुलिस ने यूपी में अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी करने के साथ ही पंजाब और राजस्थान में भी धरपकड़ की कोशिश की। कोर्ट ने 14 जुलाई को अब्बास अंसारी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था।

आजम खान और बेटे अब्दुल्ला ने वापस किए गनर, बोले- हमें तुम्हारी जरूरत नहीं

अब्बास अंसारी पर लखनऊ पुलिस को बगैर बताए शस्त्र लाइसेंस नई दिल्ली ट्रांसफर कराने का आरोप है। इसी को लेकर कोर्ट ने उसके खिलाफ वारंट जारी किया था। उस पर एक लाइसेंस पर धोखाधड़ी कर कई शस्त्र लेने का भी आरोप है। अब्बास अंसारी के खिलाफ लखनऊ पुलिस ने 12 अक्टूबर 2019 को शस्त्र लाइसेंस को लेकर एक मामला दर्ज किया था।

इसकी जांच के बाद पुलिस ने धारा 467, 468, 471, 420 और आर्म्स एक्ट की धारा 30 के तहत कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया था। एमपी/एमएलए कोर्ट की ओर से अब्बास अंसारी को भगोड़ा घोषित करने के बाद लखनऊ पुलिस ने अब्बास के घर पर नोटिस चस्पा कर दिया था। इसके बाद से ही अब्बास अंसारी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

Tags: Abbas AnsariLucknow Newsmau newsMukhtar Ansariup news
Previous Post

आजम खान और बेटे अब्दुल्ला ने वापस किए गनर, बोले- हमें तुम्हारी जरूरत नहीं

Next Post

अंकिता के सपोर्ट में आए ज़ुबिन और उर्वशी रौतेला, सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ #JusticeForAnkita

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair
Main Slider

प्याज़ के इस्तेमाल से पाए सुन्दर बाल और चमकती त्वचा

04/03/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

तमसा तट पर ऐतिहासिक पहल: 100 वर्ष पुरानी समस्या का हुआ समाधान

03/03/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी के साथ खास होगा गोरखपुर का रंगोत्सव

03/03/2026
160 schoolgirls killed in US-Israeli attack
Main Slider

मातम में डूबा ईरान: एक साथ उठीं 160 मासूमों की अर्थियां, स्कूल हमले ने हिला दी दुनिया

03/03/2026
Manisha Rawat
उत्तर प्रदेश

डबल इंजन सरकार ने बनाया मनीषा रावत को चॉकलेट निर्माता

03/03/2026
Next Post
Ankita

अंकिता के सपोर्ट में आए ज़ुबिन और उर्वशी रौतेला, सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ #JusticeForAnkita

यह भी पढ़ें

arrested

चरस तस्कर शरीफ उर्फ लंगड़ा चढ़ा पुलिस के हत्थे, चरस बरामद

01/09/2021
Arrested

शुआट्स विश्वविद्यालय के दो अधिकारी हुए गिरफ्तार

04/02/2023
Peanut Burfi

इस राखी पर अपने हाथ से बनी मिठाई से करें भाई का मुंह मीठा, देखें ये रेसिपी

17/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version