Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आगरा में मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, 5 लोगों की डूबने से मौत

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। मूर्ति विसर्जन के दौरान कई लोग नदी में डूब गए। यहां मूर्ति विसर्जन के दौरान दो सगे भाइयों समेत पांच लोगों की डूबने से मौत हो गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही डीएम और एसपी घटनास्थल पर पहुंच गए। जानकारी के मुताबिक, पांचों मृतक एक ही गांव (जगनेर) भवनपुरा के रहने वाले थे।

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक शुरू, आगामी विधानसभा चुनावों पर मंथन संभव

बता दें कि, आगरा के एक गांव में दशहरा के दिन मूर्ती विसर्जन किया जा रहा था। पार्वती नदी से विसर्जन के लिए काफी लोग जुटे थे। वहीं, आगरा के SSP मुनिराज ने बताया कि, नदी में विसर्जन के दौरान कुछ लोग अधिक गहराई में चले गए, इससे उनकी डूबने से मौत हो गई।

साथ ही, SSP ने बताया कि, पुलिस द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया हैं। पांचों लोगों के शव बरामद कर लिए गए। जान गंवाने वाले सभी एक ही गांव के हैं। हादसे से गांव में हाहाकार मचा हुआ है।

Exit mobile version