• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘राम और राष्ट्र पर समझौता नहीं किया जा सकता’, कांग्रेस से निष्कासित किए जाने पर आचार्य प्रमोद कृष्णम का रिएक्शन

Writer D by Writer D
11/02/2024
in राजनीति, उत्तर प्रदेश, संभल
0
Acharya Pramod Krishnam

Acharya Pramod Krishnam

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

संभल। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के कुछ दिनों बाद आचार्य प्रमोद कृष्णम (Acharya Pramod Krishnam) को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया। शनिवार को एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि कांग्रेस अध्यक्ष ने ‘प्रमोद कृष्णम को तुरंत छह साल की अवधि के लिए पार्टी से निष्कासित करने के उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है’। इसमें कहा गया कि यह निर्णय ‘अनुशासनहीनता की शिकायतों और पार्टी के खिलाफ बार-बार सार्वजनिक बयानों’ के बाद लिया गया।

कांग्रेस से निष्कासित किए जाने के बाद आचार्य प्रमोद कृष्णम (Acharya Pramod Krishnam) की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में राहुल गांधी को टैग करते हुए लिखा, ‘राम और राष्ट्र पर समझौता नहीं किया जा सकता’। बता दें कि प्रमोद कृष्णम लगातार सार्वजनिक मंचों पर खुलकर राहुल गांधी का विरोध करते थे और प्रियंका गांधी का पक्ष लेते थे। उनकी मांग थी कि कांग्रेस की कमान प्रियंका के हाथों में दी जानी चाहिए, तभी पार्टी का कायाकल्प संभव है। बीते कुछ दिनों से वह भाजपा के प्रति सहानुभूति भी दिखा रहे थे।

पार्टी लाइन से इतर जाकर आचार्य प्रमोद कृष्णम (Acharya Pramod Krishnam) ने राम मंदिर पर भाजपा का समर्थन किया था। उन्होंने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का बहिष्कार करने के कांग्रेस के फैसले की खुलकर आलोचना की थी और इसे दुर्भाग्यपूर्ण फैसला बताया था। वह रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने 22 जनवरी को अयोध्या भी गए थे।

आचार्य प्रमोद कृष्णम् का कांग्रेस से 39 साल पुराना साथ छूटा, पार्टी ने किया निष्कासित

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें 19 फरवरी को कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह में संभल आने का निमंत्रण दिया था। वह कल्कि धाम के पीठाधीश्वर भी हैं।

आचार्य प्रमोद कृष्‍ण (Acharya Pramod Krishnam) ने विपक्षी गठबंधन को लेकर भी तंज कसा था। प्रमोद कृष्णम ने मीडिया से बातचीत में कहा था, ‘INDIA ब्लॉक बचा ही कहां है। जन्म होते ही यह गठबंधन बीमार होकर आईसीयू में चला गया। इसके बाद पटना में नीतीश कुमार ने इसका अंतिम संस्कार कर दिया। जयंत चौधरी जल्द ही INDIA ब्लॉक का श्राद्ध कर देंगे’।

Tags: Acharya Pramod Krishnamcongressdelhi newsNational newssambhal newsup news
Previous Post

आचार्य प्रमोद कृष्णम् का कांग्रेस से 39 साल पुराना साथ छूटा, पार्टी ने किया निष्कासित

Next Post

जय श्री राम के नारों के साथ अयोध्या रवाना हुईं यूपी की सरकार

Writer D

Writer D

Related Posts

Samrat Chaudhary
Main Slider

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, कल लोकभवन में लेंगे शपथ

14/04/2026
PM Modi's love for Uttarakhand was evident in his speech.
Main Slider

मोदी के भाषण में दिखा उत्तराखंड प्रेम, लोकल कनेक्ट ने जीता दिल

14/04/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने कहा, सहारनपुर से दिल्ली व देहरादून की यात्रा अब बेहद कम समय में होगी पूरी

14/04/2026
minimum wage
Main Slider

सोशल मीडिया पर 20,000 न्यूनतम वेतन की खबर भ्रामक, सरकार ने जारी किया स्पष्टीकरण

14/04/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

‘संभव’ बना जनता का सशक्त हथियार, ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने दिलाया त्वरित न्याय

14/04/2026
Next Post
Ramlalla

जय श्री राम के नारों के साथ अयोध्या रवाना हुईं यूपी की सरकार

यह भी पढ़ें

CM Dhami

सीएम धामी ने विद्यार्थियों के साथ ‘परीक्षा पर चर्चा 2024’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

29/01/2024
jharkhand school

सीबीएसई बोर्ड ने जारी किए सैंपल पेपर, पेपर को हल करने के लिए मिलेंगे 90 मिनट

03/09/2021
planes collide

एयर शो के दौरान दो सैन्य विमान टकराए, छह लोगों की मौत

13/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version