• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एयर शो के दौरान दो सैन्य विमान टकराए, छह लोगों की मौत

Writer D by Writer D
13/11/2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
planes collide

planes collide

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

डलास। अमेरिका के डलास में शनिवार को एयर शो के दौरान दो सैन्य विमान आपस में टकरा (Planes Collide) गए, जिसके बाद उनमें आग लग गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। विमानों के टकराने के बाद आसमान में धुएं का गुबार दिखाई दिया। दोनों विमानों में 6 लोग मौजूद थे। घटना के बाद आपातकालीन कर्मचारी डलास हवाई अड्डे पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य में जुट गए।

पूर्व सैनिक दिवस के मौके पर आसमानी करतब का आयोजन करने वाली कंपनी और दुर्घटनाग्रस्त विमान की कंपनी कॉमेमोरेटिव एयर फोर्स की प्रवक्ता लियाह ब्लॉक ने बताया कि बी-17 फ्लाइंग फोर्ट्रेस बमवर्षक विमान में चालक दल के पांच सदस्य और पी-63 किंग कोबरा लड़ाकू विमान में एक व्यक्ति सवार थे। यह घटना दोपहर करीब एक बजकर 20 मिनट पर शहर के मुख्य इलाके से लगभग 16 किलोमीटर दूर डलास एक्जिक्यूटिव एयरपोर्ट पर हुई। दुर्घटना के बाद आपात सहायता कर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए।

विमानों को टकराते हुए देखने वाले प्रत्यक्षदर्शी एंथनी मोनटोया ने बताया कि मैं वहां खड़ा हुआ था। मैं पूरी तरह हैरान रह गया और कुछ समझ नहीं पाया। आसपास के सभी लोग हांफ रहे थे। सब फूट-फूट कर रो रहे थे। सब सदमे में थे। डलास के मेयर एरिक जॉनसन ने कहा कि राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने हवाई अड्डे को अपने नियंत्रण में ले लिया है। स्थानीय पुलिस और अग्निशमन विभाग सहायता प्रदान कर रहे हैं।

एयर शो के दौरान 2 लड़ाकू विमानों के बीच भीषण टक्कर, हवा में उड़ गए परखच्चे

ट्विटर पर पोस्ट किए गए कई वीडियो में दो विमान तेजी से नीचे की ओर उतरने से पहले हवा में टकराते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में विमान में आग लगने और आसमान में धुएं का गुबार दिखाई दे रहा है। फिलहाल एफएए और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Tags: # world newsair showinternational NewsPlanes Collidetexsas
Previous Post

इसलिए सरल-सहज है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Next Post

AAP नेता का हाई वोल्टेज ड्रामा, MCD चुनाव टिकट न मिलने पर चढ़ गए टॉवर पर

Writer D

Writer D

Related Posts

Keir Starmer
Main Slider

ब्रिटिश प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा

22/06/2026
Twin blasts trigger panic in Pakistan's Bannu
अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान के बन्नू में दोहरे धमाकों से दहशत, सात लोगों की मौत, कई घायल

20/06/2026
Nino Guerrero, leader of the notorious gang Tren de Aragua
Main Slider

अमेरिका की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक! वेनेजुएला में खूंखार गैंग का सरगना ढेर

13/06/2026
US confirms attack on MT Marywex
अंतर्राष्ट्रीय

MT मैरीवेक्स पर अमेरिकी हमले की पुष्टि, सभी 24 भारतीय नाविक सुरक्षित

09/06/2026
Private plane crashes during take-off
अंतर्राष्ट्रीय

डोमिनिकन रिपब्लिक में टेक-ऑफ के दौरान प्राइवेट जेट क्रैश, दो अमेरिकी पायलटों की मौत

08/06/2026
Next Post
MCD Election

AAP नेता का हाई वोल्टेज ड्रामा, MCD चुनाव टिकट न मिलने पर चढ़ गए टॉवर पर

यह भी पढ़ें

ठंडा महीना अक्टूबर 2020

इतिहास के 58 साल का सबसे ठंडा महीना रहा October 2020, जानिए पूरा मामला

31/10/2020
Burnt Alive

पति की डांट से क्षुब्ध महिला ने लगाई आग, मौत

10/04/2023
belly fat

तेजी से बढ़ता फैट होगा कम, तो डाइट से इन्हे कर दें आउट

04/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version