• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘पीड़ित परिवार की करूंगा हर संभव मदद…’, जेल से बाहर आए ‘पुष्पा’

Writer D by Writer D
14/12/2024
in मनोरंजन
0
Allu Arjun

Allu Arjun

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

‘पुष्पा 2’ की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ मामले में गिरफ्तारी के एक दिन बाद साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) जेल से हो गए हैं। उनको तेलंगाना हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद आज (14 दिसंबर) सुबह हैदराबाद सेंट्रल जेल से रिहाई मिल गई। जेल से बाहर आने के बाद अल्लू अर्जुन ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने खुद को कानून का पालन करने वाला नागरिक बताया। साथ ही अभिनेता ने मृतिका के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते उनकी हर संभव मदद करने की बात कही।

दरअसल, 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में ‘पुष्पा 2’ की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ मचने से एक महिला की मौत हो गयी थी। इस मामले में हैदराबाद पुलिस ने शुक्रवार को अभिनेता अल्लू अर्जुन को उनके घर से गिरफ्तार किया था। उनको 14 दिन की रिमांड पर भेजे जाने के बाद उन्हें शुक्रवार को चंचलगुडा सेंट्रल जेल ले जाया गया था। जहां उन्होंने रात बितायी। इसके बाद अभिनेता को अगले दिन यानी आज हाई कोर्ट से जमानत मिल गयी। जेल से बाहर आने के बाद अल्लू अर्जुन ने मीडिया से कहा, “चिंता की कोई बात नहीं है। मैं ठीक हूं। मैं कानून में यकीन रखता हूं। अदालत में यह केस चल रहा है तो मैं बीच में कमेंट नहीं करूंगा। मैं कानून का पालन करने वाला नागरिक हूं। मैं पुलिस के साथ सहयोग करूंगा।”

‘पुष्पा 2’ फिल्म के अभिनेता ने आगे कहा, “जिस महिला की जान गई है उनके परिवार के साथ मेरी संवेदना है। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। मैं परिवार को हर संभव तरीके से सहायता देने के लिए मौजूद रहूंगा और इस कठिन समय में उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करूंगा।” उन्होंने कहा, “जब मैं एक फिल्म देखने गया था, तो अचानक वो घटना घटी। यह जानबूझकर नहीं किया गया था। पिछले 20 सालों से मैं फिल्में देखने के लिए सिनेमाघर जा रहा हूं। यह हमेशा एक सुखद अनुभव रहा है, लेकिन इस बार चीजों ने एक अलग मोड़ ले लिया।” इस दौरान अभिनेता ने अपने फैंस और सपोर्टर्स को धन्यवाद दिया।

जेल के एक घंटे बाद मिल गई ‘पुष्पा’ को बेल

जेल से बाहर निकलने के बाद अल्लू अर्जुन पहले Geetha Arts के ऑफिस पहुंचे, जोकि साउथ इंडिया सिनेमा की एक सबसे बड़ी और पॉपुलर फिल्म प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी है। इसे 1972 में अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद ने शुरू किया था। इसे अभिनेता भी चलाते हैं। यहां से अभिनेता सीधा परिवार के पास अपने घर पहुंचे। उनके घर के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम पहले ही किए गए थे।

Tags: Allu Arjun arrestedAllu Arjun bailallu arjun films
Previous Post

लाल कृष्ण आडवाणी की फिर तबीयत बिगड़ी, अपोलो अस्पताल में एडमिट

Next Post

दिल्ली जाने पर अड़ा किसानों का जत्था, अंबाला में इंटरनेट बंद

Writer D

Writer D

Related Posts

Actor Bharat Kapoor passes away
Main Slider

नहीं रहे दिग्गज एक्टर भरत कपूर, 86 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

27/04/2026
Asha Bhosle
Main Slider

खामोश हुईं सुरों की रानी: आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

12/04/2026
Asha Bhosle
Main Slider

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती

11/04/2026
Salman Khan and Shahrukh Khan attended Rajat Sharma's daughter's wedding
मनोरंजन

रजत शर्मा की बेटी की शादी में पहुंचे ‘करण-अर्जुन, लूट ली महफिल

05/04/2026
Sonam Kapoor
मनोरंजन

बधाई हो! सोनम कपूर बनी मम्मी, दिया दूसरे बेटे को जन्म

30/03/2026
Next Post
Farmers

दिल्ली जाने पर अड़ा किसानों का जत्था, अंबाला में इंटरनेट बंद

यह भी पढ़ें

tapsi punnu

सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती को लेकर तापसी पन्नू ने किया ट्वीट

31/08/2020
बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड

दिल्ली में बिजली वितरण कंपनी अपने ग्राहकों दे रही है छूट

08/08/2020
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 Commonwealth Games 2022

खुशखबरी : कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में महिला क्रिकेट की एंट्री

18/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version