• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

होमगार्ड के घर हुई चोरी का खुलासा, भांजा गिरफ्तार

Writer D by Writer D
20/10/2022
in उत्तर प्रदेश, एटा, क्राइम
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एटा। होमगार्ड के घर से हुई लाखों की चोरी का कोतवाली देहात थाना पुलिस ने दूसरे दिन बुधवार को खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार (Arrested) किया है। घटना को मुंह बोले भांजे ने अंजाम दिया था।

कोतवाली देहात के ग्राम नगला गलू निवासी सतीश कुमार यादव होमगार्ड है। इन दिनों वह 112 पीआरवी कोतवाली देहात में चालक के तौर पर तैनात है। होमगार्ड ने पुलिस को बताया था कि 17 अक्टूबर की रात अज्ञात चोरों ने घर से सोने-चांदी के आभूषण और नगदी तथा रिवाल्वर चोरी कर ले गए हैं। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।

कोतवाली देहात प्रभारी सुनील कुमार और स्वाट टीम प्रभारी शंभूनाथ ने पुलिस फोर्स के साथ मिलकर ग्राम गहेरी निवासी मंजेश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के पास से एक लाइसेंसी रिवाल्वर, छह कारतूस 32 बोर व पांच कारतूस 12 बोर, 18 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर सहित अन्य चीजें बरामद की हैं।

पूछताछ में अभियुक्त मंजेश ने स्वीकारा कि वह दूर के रिश्ते में होमगार्ड का भांजा लगता है। अग्निवीर परीक्षा देने के लिए काफी समय से सतीश के घर पर रुका हुआ था। सतीश और उसका परिवार मंजेश पर काफी विश्वास करता था। इसी विश्वास का फायदा उठाकर उसने चोरी की घटना को अंजाम दे डाला। इस चोरी के खुलासे में डॉग स्क्वायड टीम में तैनात डॉग एडमिन उर्फ राजा की अहम भूमिका रही है।

Tags: etah news
Previous Post

दलित किशोरी के साथ तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Next Post

20 अक्टूबर राशिफल: आज इनको हो सकता है धनलाभ

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

भर्ती में न सिफारिश, न भ्रष्टाचार, सिर्फ योग्यता का सम्मान: सीएम योगी

07/05/2026
CM Yogi changed his social media DP
Main Slider

डीपी में ‘सिंदूर’ और कवर पर ‘ब्रह्मोस’ से सीएम योगी ने दी ‘दुश्मन’ को चेतावनी

07/05/2026
Mathura police Encounter
उत्तर प्रदेश

मथुरा में यूपी पुलिस की बड़ी स्ट्राइक, एनकाउंटर में बावरिया गिरोह के दो कुख्यात बदमाश ढेर

07/05/2026
A bus full of labourers fell into a canal in Kanpur.
उत्तर प्रदेश

कानपुर में बड़ा हादसा, मजदूरों से भरी बस नहर में गिरी

07/05/2026
CM Yogi inaugurated the first phase of Census-2027
Main Slider

सही जनगणना से ही सुनिश्चित होगा समग्र और समावेशी विकास: मुख्यमंत्री योगी

07/05/2026
Next Post
3 planets will transit

20 अक्टूबर राशिफल: आज इनको हो सकता है धनलाभ

यह भी पढ़ें

JIPMER

JIPMER में निकाली भर्ती, 30 मार्च तक कर सकते आवेदन

11/03/2022
Lok Sabha Election

इस बार राजधानी में उम्मीदवार नहीं डाल सकेंगे खुद को अपना वोट

23/02/2022
cm yogi

उप्र में कोरोना पूरी तरह से नियंत्रित, हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना होगा : योगी

23/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version