Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

महाभारत के ‘नंद’ फेम एक्टर रसिक दवे का निधन

Rasik Dave

Rasik Dave

मुंबई। जानी -मानी अभिनेत्री केतकी दवे के पति और अभिनेता रसिक दवे (Rasik Dave ) का निधन हो गया है। वो 65 साल के थे। रिपोर्ट्स के अनुसार वह किडनी संबंधित समस्या से जूझ रहे थे और लगभग 15 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। बीती रात किडनी फेल होने से अभिनेता का निधन हो गया।

रसिक दवे (Rasik Dave ) टेलीविजन जगत के जाने -माने अभिनेता थे। उन्होंने टीवी शो संस्कार – धरोहर अपनों की…में करसनदास धनसुखलाल वैष्णव का रोल प्ले किया था। उन्होंने टीवी सीरियल महाभारत में नंद का रोल प्ले किया था जिसे साल 1980 में टीवी पर प्रसारित और कई बार रीटेलीकास्ट किया गया।

साल 2006 में वह मशहूर डांस शो नच बलिये 2 में अपनी पत्नी केतकी दवे के साथ हिस्सा लिया था। इसके अलावा रसिक देव ने हिंदी और गुजराती की कई धारावाहिक और फिल्मों में अभिनय किया था और अपनी खास पहचान बनाई थी।

पुलिस स्टेशन बना जंग का आखाडा, पुलिसकर्मियों के बीच जमकर चले लात-घूंसे

उनके निधन से उनके परिवार के साथ -साथ मनोरंजन जगत में भी शोक की लहर फ़ैल गई है। रसिक दवे अपने पीछे अपनी पत्नी व दो बच्चों को छोड़ गए हैं। उनका निधन मनोरंजन जगत की गहरी क्षति है।

Exit mobile version