Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपना पूरे घर का कराया सैनिटाइजेशन

Actress Shilpa Shetty gets her entire house sanitized

Actress Shilpa Shetty gets her entire house sanitized

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अक्सर सुर्खियों में रहती है। वे आए दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। लेकिन हाल ही में शिल्पा के घर कोरोना महामारी ने हमला बोल दिया था। जिसके बाद वे सब आइसोलेट हो गए थे। लेकिन वे अपने परिवार को लेकर बहुत सजग रहती हैं। आप सभी को बता दें कि बीते दिनों उनके परिवार के सदस्यों को कोरोना संक्रमण हो गया था लेकिन अब सभी ने कोरोना को मात दे दी है। जी हाँ, उनके पति राज कुंद्रा, दोनों बच्चों वियान और समीशा सहित अन्य सदस्यों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था लेकिन अब सभी ठीक हो चुके हैं। जिससे वे अब अपने पूरे घर को सैनिटाइज करा रहीं हैं।

संकेत भोसले ने सुगंधा मिश्रा को खास अंदाज में किया बर्थडे विश

उन्होंने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया की जा रही है। इस वीडियो में दो लोग नजर आ रहे हैं जो कि घर को सैनिटाइज कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर कर अदाकारा ने कैप्शन में लिखा- ‘कोविड से ठीक होने के बाद सैनिटाइजेशन। शुक्रिया @Reliable_Shield बेहतरीन सर्विस के लिए।’ आप सभी को याद हो तो बीते दिनों ही शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा ने अपने बेटे वियान का जन्मदिन मनाया। ऐसे में जन्मदिन के मौके पर उन्होंने उसे शानदार सरप्राइज दिया था।

 

Exit mobile version