• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अधीर रंजन ने बीजेपी को दी चुनौती, हिम्मत है तो 2024 के चुनाव से पहले PoK छीनकर लाओ

Writer D by Writer D
07/12/2023
in राजनीति, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Adhir Ranjan Choudhary

Adhir Ranjan Choudhary

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र (Winter Session) में गुरुवार को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के बयान पर लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Choudhary) ने पलटवार किया है। चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और अमित शाह (Amit Shah) को हिंदुस्तान का बहादुर बताकर तंज कसा और चुनौती भी दी है। उन्होंने कहा कि पीओके (PoK) से एक सेब लाकर दिखाओ। अगर हिम्मत है तो 2024 के चुनाव से पहले पीओके (PoK) को छीन लो। सारे देश के वोट बीजेपी को मिलेंगे।

बता दें कि एक दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) के मुद्दे के लिए पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) को जिम्मेदार ठहराया था। अमित शाह (Amit Shah) का कहना था कि जम्मू-कश्मीर को नेहरू की दो ‘गलतियों’ के कारण नुकसान उठाना पड़ा। पहला- युद्धविराम की घोषणा करना और दूसरा- कश्मीर मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र में ले जाना। उन्होंने कहा कि अगर तीन दिनों के बाद युद्धविराम होता तो पीओके (PoK)  आज भारत का हिस्सा होता। हमारे आंतरिक मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र में लेकर नहीं जाना चाहिए था। इस देश की इतनी सारी जमीन खोना एक बड़ी भूल थी। शाह ने यह भी कहा कि ‘POK हमारा है। उन्होंने कहा कि वहां 24 सीटें आरक्षित हैं।

बीजेपी को किसने रोका? पीओके अपने कब्जा न लो

अमित शाह के बयान पर कांग्रेस नेता हमलावर हैं। अब कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Choudhary) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर सदन में दिनभर चर्चा होनी चाहिए। यह कोई छोटा मसला नहीं है। हिंदुस्तान के आम लोगों को भी पता चलना चाहिए। मान लीजिए कि नेहरू ने गलती कि जैसे कि अमित शाह कह रहे हैं। बीजेपी और अमित शाह दशकों से यह शिकायत करते आ रहे हैं। जब 2019 में अनुच्छेद 370 हटाया गया था तो सदन के अंदर अमित शाह कह रहे थे कि पीओके सियाचीन सब कश्मीर का हिस्सा हैं और वापस लाने का दावा करते थे।मोदी सरकार के 10 साल हो गए हैं। अटल जी सरकार के 6 साल गुजर गए। बीजेपी को किसने रोका? हिंदुस्तान में दो बहादुर हैं- मोदी जी और अमित शाह जी। इन दोनों बहादुर को किसने रोका कि पीओके अपने कब्जा न लो।

तेलंगाना में शुरू हुआ कांग्रेस राज, रेवंत रेड्डी बने नए मुख्यमंत्री

चौधरी (Adhir Ranjan Choudhary) ने कहा कि कम से कम पीओके (PoK)  से एक सेब लाकर तो दिखाओ और कहो कि हां, हमने करके दिखाया है। पीओके (PoK)  का सीना चीरकर चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर बन रहा है। इस मसले पर मोदीजी और अमित शाह क्यों चुप्पी साधे हैं। जी-7, जी-20, शंघाई समिट में जाते हो, क्यों नहीं प्रयास किया जा रहा है। पीओके (PoK)  छीनकर लाकर दिखाओ। जो कांग्रेस नहीं कर पाई, वो काम करके दिखाओ। वहां से कम से कम एक सेब तो लाया करो। यहां बड़ी-बड़ी बहादुरी करते हैं। लद्दाख में अतिक्रमण हो चुका है। गलवान की घटना सबको पता है।

2024 के चुनाव से पहले पीओके छीनकर लाओ, सारे हिंदुस्तान के वोट तुम्हें मिलेंगे

उन्होंने पूछा कि तब हमारे प्रधानमंत्री क्या कर रहे थे। उनको याद दिलाना चाहते हैं। दम है या हिम्मत है, दोनों बहादुर हैं देश के… ये बहादुरी की बातें करते हैं… HUMPTY DUMPTY दोनों जाकर पीओके (PoK)  छीनकर हमारे कब्जे में लाएं। क्योंकि सदन के अंदर बात कहकर गए थे। 1993 में इस पर ऑल पार्टी रिजोलेशन भी लाया गया था। चुनाव 2024 में है। चुनाव के पहले पीओके (PoK)  छीनकर लाओ। सारे हिंदुस्तान के वोट तुम्हें मिलेंगे।

Tags: Adhir Ranjan Choudharyamit shahloksabha election 0224parilament winter sessionPoK
Previous Post

80 मदरसों ने कहां खर्च किए 100 करोड़? योगी सरकार ने शुरू की जांच

Next Post

यूपी बोर्ड परीक्षा तारीखों का ऐलान, यहां देखें पूरी डेटशीट

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

गढ़वाल और कुमाऊं में स्थापित होंगे ‘स्पिरिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन’ : सीएम धामी

13/03/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

कौशल बढ़ाते रहें युवा, अवसरों की कोई कमी नहीं: ए के शर्मा

13/03/2026
Rajnath Singh
Main Slider

योगी सरकार ने लखनऊ को बनाया वर्ल्डक्लास सिटी: रक्षा मंत्री

13/03/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

लखनऊ अब वाकई ‘मुस्कुराइए आप लखनऊ में हैं’ का प्रतीक बना: सीएम योगी

13/03/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखण्ड के वित्तीय प्रबंधन को राष्ट्रीय स्तर पर मिली सराहना : सीएम पुष्कर

13/03/2026
Next Post
UP Board

यूपी बोर्ड परीक्षा तारीखों का ऐलान, यहां देखें पूरी डेटशीट

यह भी पढ़ें

prasiddh krishna

India Vs England : चौथे टेस्ट के लिए तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा इंग्लैण्ड रवाना

01/09/2021
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव का नतीजा? The result of the presidential election in America?

अमेरिका चुनाव परिणाम : जो बिडेन ने कहा- हम जीत रहे हैं, ट्रंप बोले- डेमोक्रेट्स का जनमत पर डाका

04/11/2020
UP Assembly

ऐतिहासिक फैसला: देश में पहली बार उप्र विधानसभा का एक दिन होगा महिला सदस्यों के नाम

18/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version