• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अमेरिका चुनाव परिणाम : जो बिडेन ने कहा- हम जीत रहे हैं, ट्रंप बोले- डेमोक्रेट्स का जनमत पर डाका

Desk by Desk
04/11/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, नई दिल्ली
0
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव का नतीजा? The result of the presidential election in America?

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव का नतीजा?

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। अमेरिका की सत्ता किसके पास होगी, इसके लिए अमेरिकी नागरिकों ने मतदान कर दिया है। कोरोना महामारी संकट के बीच संयुक्त राज्य अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के चयन के लिए यह मतदान हुआ है। इस चुनावी जंग में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार और पूर्व उपराष्ट्रपति जो बिडेन चुनौती दे रहे हैं। चुनाव के हालिया रुझानों में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बिडेन को बढ़ोत्तरी मिलती दिख रही है। वहीं, ट्रंप फिलहाल पिछड़ते हुए नजर आ रहे हैं। दूसरी तरफ, ट्रंप आज रात देश को संबोधित करने वाले हैं।

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 83.13 लाख के पार, 76.56 लाख मरीज रोगमुक्त

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर डेमोक्रेटिक पार्टी पर आरोप लगाया है कि हम जीत हासिल कर रहे हैं, लेकिन वे (डेमोक्रेट्स) जनमत पर डाका डालने की कोशिश कर रहे हैं। हम उन्हें ऐसा नहीं करने देंगे। मतदान खत्म होने के बाद वोट नहीं डाले जा सकते। हालांकि, ट्विटर की तरफ से इस ट्वीट को ब्लॉक कर दिया गया है और गलत जानकारी देने का आरोप लगाया है।

We are up BIG, but they are trying to STEAL the Election. We will never let them do it. Votes cannot be cast after the Polls are closed!

— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) November 4, 2020

‘मेहंदी’ फेम एक्टर फराज खान का लंबी बीमारी के बाद निधन, पूजा भट्ट ने दी जानकारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 213 इलेक्टोरल वोट्स हासिल हुए हैं। इस तरह वह अपने प्रतिद्वंद्वी डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन से आगे हो गए हैं। बिडेन को फिलहाल 210 इलेक्टोरल वोट्स हासिल हुए हैं। बहुमत के लिए 270 इलेक्टोरल वोट्स की जरूरत होती है।

US President #DonaldTrump races ahead of #JoeBiden with 213 electoral votes following Florida and Texas win. Biden at 210: Reuters#USElections2020
(file pic) pic.twitter.com/NGWpz0E2pd

— ANI (@ANI) November 4, 2020

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फ्लोरिडा और आयोवा में जीत हासिल हुई है। राष्ट्रपति बनने के लिए बहुमत का आंकड़ा 270 है। जो बिडेन को 205 इलेक्टोरल वोट्स मिले हैं। वहीं, ट्रंप के खाते में 171 इलेक्टोरल वोट्स आए हैं।

US President Donald Trump wins Florida and Iowa

Joe Biden at 205, Trump at 171 ( the winning mark is 270): Reuters
(file pic) pic.twitter.com/LACzMZvqWt

— ANI (@ANI) November 4, 2020

ट्रंप-बिडेन ने किए जीत के दावे

चुनावी नतीजों से पहले जो बिडेन ने संवाददाता सम्मेलन करते हुए कहा कि हम जहां हैं, उसे लेकर हम खुश हैं। विस्कॉन्सिन और मिशीगन को लेकर खुशी हो रही है। जब तक पूरे बैलट की गिनती नहीं हो जाती है, चुनाव खत्म नहीं होगा। उन्होंने कहा, भरोसा रखिए साथियों हम लोग जीतने वाले हैं।

वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर कहा है कि वह जल्द ही एक बड़ा बयान देने वाले हैं। ट्रंप ने कहा है कि हम ऊंचाई पर जा रहे हैं, लेकिन वे (डेमोक्रेट्स) जनमत पर डाका डालने की कोशिश कर रहे हैं। हम उन्हें ऐसा नहीं करने देंगे। मतदान खत्म होने के बाद वोट नहीं डाले जा सकते।

Tags: donald trumpJoe BidenKamala harrisMike Penceus election 2020 resultsus election in hindius election liveUS election resultsus election results 2020us election votingUS ElectionsUs presidential election 2020us presidential results 2020us voting updatesWorld Hindi NewsWorld News in Hindiअमेरिका चुनावअमेरिका चुनाव 2020अमेरिका चुनाव परिणामअमेरिका चुनाव लाइवअमेरिकी चुनाव
Previous Post

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 83.13 लाख के पार, 76.56 लाख मरीज रोगमुक्त

Next Post

डॉन अबू सलेम के भाई पर यूपी पुलिस कसेगी शिकंजा,खंगाल रही है लखनऊ में संपत्ति का ब्योरा

Desk

Desk

Related Posts

Ganesh Chaturthi
Main Slider

रोजाना करें इस चालीसा का पाठ, जीवन से दूर होंगी विघ्न-बाधाएं

13/09/2026
Main Slider

मायावती का बड़ा फैसला, आनंद के बेटे नहीं बेटी संभालेंगी BSP का मिशन

12/09/2026
Main Slider

ब्रिक्स व सहयोगी देशों से बढ़े यूपी के रिश्ते, ₹47,484 करोड़ का निर्यात

12/09/2026
Main Slider

पीएम मोदी के साथ सत्ता की वंश परंपरा थी न विरासत, तप-साधना और संघर्ष से बनाई पहचान : मुख्यमंत्री योगी

12/09/2026
Main Slider

मायावती का बड़ा फैसला, आनंद कुमार के बेटों को BSP में नहीं मिलेगा कोई पद

12/09/2026
Next Post
डॉन अबू सलेम Don Abu Salem

डॉन अबू सलेम के भाई पर यूपी पुलिस कसेगी शिकंजा,खंगाल रही है लखनऊ में संपत्ति का ब्योरा

यह भी पढ़ें

Road Connectivity

CM योगी मंगलवार को करेंगे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का हवाई सर्वे

09/08/2021
upsc

परीक्षा केंद्र जाने से पहले यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा अभ्यर्थी के ये है नियम

03/10/2020

अगली फसल के लिए खाद-बीज आदि किसानों को उपलब्ध कराए : सहगल

17/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version