• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

परीक्षा केंद्र जाने से पहले यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा अभ्यर्थी के ये है नियम

Desk by Desk
03/10/2020
in Categorized
0
upsc

यूपीएससी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) कल ( रविवार 4 अक्टूबर ) सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 का आयोजन करेगा। सुप्रीम कोर्ट में यूपीएससी द्वारा दायर हलफनामे के मुताबिक यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2020 के लिए 10 लाख से ज्यादा युवाओं ने आवेदन किया है। सोमवार तक रजिस्टर्ड आवेदकों में से साढ़े छह लाख से ज्यादा (करीब 65 फीसदी) अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर चुके थे। परीक्षा की तैयारी पूरी हो चुकी है।

परीक्षा देश भर के विभिन्न शहरों में 2,569 केंद्रों पर होनी है। सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2020 पहले 31 मई को होनी थी लेकिन कोविड-19 महामारी के चलते आयोग ने इसे स्थगित कर 4 अक्टूबर को निर्धारित कर दिया था। कोरोना काल के बीच आयोजित हो रही परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए कई दिशा-निर्देशों का पालन भी करना होगा।

प्रियंका गांधी बोलीं- योगी जी पीड़िता के परिवार को धमकाना बंद कीजिए

यूपीएससी प्रीलिम्स के दिशानिर्देशों के बारे में –

  • संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने कहा है कि सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों के लिए मास्क या फेस कवर पहनना अनिवार्य है। आयोग ने कहा है कि परीक्षार्थी पारदर्शी बोतलों में सैनिटाइजर भी ला सकते हैं।  बिना मास्क के किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी।
  • परीक्षार्थियों को कोविड-19 के नियमों का पालन करना होगा। उन्हें परीक्षा हॉल/कमरों के साथ परिसरों में भी सामाजिक दूरी का पालन करना होगा।
  • हर केंद्र पर उसकी क्षमता से एक तिहाई परीक्षार्थियों को बैठाया जाएगा।
  • सुबह 9:30 से 11:30 और दोपहर 2:30 से शाम 4:30 तक दो पालियों में परीक्षा का आयोजन होगा।
  • परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले तक ( सुबह की शिफ्ट में 09:20am और दोपहर की शिफ्ट में 02:20pm) ही परीक्षा केंद्र में एंट्री दी जाएगी।
  • परीक्षा के प्रत्येक सत्र में उपस्थित होने के लिए, परीक्षार्थियों को अपने फोटो आईडी कार्ड, जिसका नंबर ई-एडमिट कार्ड पर दिया गया है, साथ लाना होगा।
  • जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा लिखने में मदद के लिए स्क्राइब का ऑप्शन चुना है, तो स्क्राइब के अलग एडमिट कार्ड के साथ ही उसे अनुमति मिलेगी। स्क्राइब के ई-एडमिट कार्ड अलग से जारी किए जाएंगे।
  • सभी परीक्षा केंद्रों में जैमर लगाए जा चुके हैं।
  • अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र के बाहर व अंदर सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रखनी होगी।
Tags: upscupsc civil services examUPSC Civil Services Exam 2020upsc cse 2020upsc exam centerupsc exam center in delhiupsc exam in containment zoneupsc iasUPSC IAS Examupsc instructionsupsc ipsupsc prelims examUPSC prelims guidelinesदिल्ली हाईकोर्टयूपीएससीयूपीएससी परीक्षा केंद्रयूपीएससी प्रारंक्षिक परीक्षायूपीएससी प्रीलिम्सयूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2018यूपीएससी सीएसई परीक्षा
Previous Post

हाथरस दलित विमर्श को देगा आकार

Next Post

विश्वभारती विश्वविद्यालय ने स्नातक और परास्नातक प्रवेश की मेरिट लिस्ट की जारी

Desk

Desk

Related Posts

forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Sawan
Categorized

कब शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना? जानिए सावन सोमवार और पूजा का महत्व

02/06/2026
Peanut
Categorized

मूंगफली से बनाएं ये टेस्टी डिश, कभी भी उठाए इसका लुत्फ

21/05/2026
Next Post
VBU addmission

विश्वभारती विश्वविद्यालय ने स्नातक और परास्नातक प्रवेश की मेरिट लिस्ट की जारी

यह भी पढ़ें

Bada Mangal

मंगलवार के ये उपाय दिलाएंगे मंगल दोष से छुटकारा

17/02/2026
gold-silver-rate

मलमास ने सोना-चांदी की तेजी पर लगाया ब्रेक

16/12/2022
GIDA

1300 करोड़ रुपये के निवेश का मंच बनेगा गीडा का स्थापना दिवस समारोह

26/11/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version