• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

श्रीराम मंदिर भूमि पूजन में आदिशक्ति शीतला धाम की मिट्टी होगी समाहित

Desk by Desk
31/07/2020
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, जौनपुर, धर्म
0
राम मंदिर निर्माण

श्रीराम मंदिर भूमि पूजन में आदिशक्ति शीतला धाम की मिट्टी होगी समाहित

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जौनपुर। अयोध्या में पांच अगस्त को श्रीराम मंदिर के लिए होने वाले भूमि पूजन में आदिशक्ति मां शीतला धाम की मिट्टी व आदिगंगा गोमती नदी का जल भी समाहित होगा।

गुरुवार को यहां की मिट्टी व जल के साथ ही जिले के अन्य ऐतिहासिक देवस्थलों से मिट्टी लेकर विश्व हिदू परिषद के कार्यकर्ता अयोध्या रवाना हुए। इस दौरान जय श्रीराम के शंखनाद के बीच भक्तों में गजब का उत्साह देखने को मिला। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या से सटे जौनपुर में रामलला मंदिर निर्माण को लेकर लोगों में उत्साह दिख रहा है।

माँ बिन्ध्यवासिनी से राम मंदिर शिलान्यास के लिए अयोध्या भेजी गयी मिट्टी और जल

विश्व हिदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रमुख धार्मिक स्थलों से मिट्टी का संग्रह किया। सबसे पहले जिलाध्यक्ष डा. राकेश दुबे के नेतृत्व में कार्यकर्ता जयघोष करते हुए मां शीतला चौकिया धाम पहुंचे। यहां पुजारी जय नारायण पंडा के हाथों से पवित्र मिट्टी व जल प्राप्त करने के बाद सूरज घाट श्रीराम जानकी मंदिर के महंत नरसिंह दास से मिट्टी व जल लिया।

यहां से जत्था बड़े हनुमान मंदिर से मिट्टी व महंत रामरतन दास से आशीर्वाद प्राप्त कर जिला उपाध्यक्ष डा. आरपी सिंह, पंडित आनंद शर्मा, जिलामंत्री जन्मेजय तिवारी, जिला सहमंत्री शंभू शर्मा, जिला सह मीडिया प्रभारी गंगेश चौबे, नगर अध्यक्ष राकेश सिंह सुक्खू, सिरकोनी प्रखंड अध्यक्ष राजीव चौबे के नेतृत्व में अयोध्या के लिए रवाना हुए।

20 सालों से इस लड़की ने पहन रखा है हेलमेट, तो हो गयी इस बीमारी की शिकार

विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने जनपदवासियों से आह्वान किया कि पांच अगस्त को सभी छोटे-बड़े देवालयों को सजाकर घर-घर दीपावली मनाएं। सभी अपने-अपने घरों में आराध्य देव भगवान श्रीराम के साथ ही अन्य देवी-देवताओं का पूजन करें। पुष्प समर्पित करें और आरती उतारें। इसके साथ ही अपने घर, मोहल्ले, गांव, बाजार, मठ -मंदिर में साज-सज्जा करें। लोगों प्रसाद का वितरण कर सूर्यास्त के बाद दीप जलायें।

Tags: 24ghante online.comAdi Shakti Sheetla Dham soilBhoomi Pujan in Bhumi PujanRam temple constructionभूमि पूजनभूमि पूजन कार्यक्रमभूमि पूजन में आदिशक्ति शीतला धाम की मिट्टीराम मंदिर निर्माण
Previous Post

श्रीरामजन्मभूमि परिसर में तीन अगस्त से पंचांग पूजन का होगा शुभारम्भ

Next Post

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति उम्मीदवार हरमन कैन का निधन, कोरोना वायरस से थे संक्रमित

Desk

Desk

Related Posts

Aadhar
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने दी ग्रामीणों को बड़ी राहत, 6 जिलों की 110 ग्राम पंचायतों में आधार सेवाएं शुरू

29/07/2026
The Yogi government will conduct two vaccination drives in August.
उत्तर प्रदेश

परिषदीय स्कूलों के बच्चों को मिलेगा दोहरा सुरक्षा कवच, अगस्त में दो बड़े टीकाकरण अभियान चलाएगी योगी सरकार

29/07/2026
Sandeep Singh
उत्तर प्रदेश

स्कूल बंद करने के आरोप पर अखिलेश को संदीप सिंह का जवाब, ‘PDA नहीं, Propaganda Delivery by Akhilesh’

29/07/2026
Cattle
उत्तर प्रदेश

अब प्रतियोगिता से निखरेंगी गोशालाएं, उत्कृष्ट मॉडल को मिलेगा पुरस्कार

29/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

प्रदेश भर में हो स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन : मुख्य सचिव

29/07/2026
Next Post
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति उम्मीदवार हरमन कैन का निधन

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति उम्मीदवार हरमन कैन का निधन, कोरोना वायरस से थे संक्रमित

यह भी पढ़ें

यूपी बोर्ड up board

यूपी बोर्ड ने नहीं जारी की केंद्र निर्धारण नीति, परीक्षा के आयोजन में होगा बिलम्ब

24/11/2020
rukul preet singh

ड्रग्स केस में नाम आने के बाद रकुल प्रीत सिंह पहुंचीं दिल्ली हाईकोर्ट

17/09/2020

यूपी के छह लोगों को मिलेगा उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान

23/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version