• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UP ATS की बड़ी कार्रवाई: घुसपैठियों को छिपाने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 11 करोड़ की विदेशी फंडिंग उजागर

Writer D by Writer D
09/11/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, नोएडा
0
UP Ats arrested farhan nabi siddiqui from noida

UP Ats arrested farhan nabi siddiqui from noida

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश ATS ने ग्रेटर नोएडा के कासना क्षेत्र से फरहान नबी सिद्दीकी (Farhan Nabi Siddiqui) नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एटीएस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग कासना स्थित एक निजी कंपनी के माध्यम से धार्मिक उन्माद फैलाने वाली किताबों को छापने और वितरण करने का काम कर रहे हैं। साथ ही इस काम के लिए विदेश से हवाला और अन्य गैरकानूनी माध्यमों से पैसे मिलने की जानकारी भी मिली थी।

जांच में सामने आया कि फरहान नबी सिद्दीकी (Farhan Nabi Siddiqui) , नासी तोर्बा और कुछ अन्य व्यक्तियों ने एम/एस इस्तांबुल इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड, एम/एस हकीकत वक्फी फाउंडेशन, और एम/एस रियल ग्लोबल एक्सप्रेस लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड नाम से कंपनियां बनाई थीं। इन कंपनियों के जरिए ‘हकीकत प्रिंटिंग प्रकाशन’ नाम के प्रिंटिंग प्रेस से ऐसी किताबें प्रकाशित की जा रही थीं, जो धार्मिक और सामाजिक समूहों के बीच उन्माद फैलाने वाली थीं।

एटीएस की जांच में यह भी पता चला कि इन कंपनियों को तुर्की और जर्मनी से हवाला के जरिए करोड़ों रुपये भेजे गए। फरहान नबी विदेशी नागरिकों को, विशेष रूप से तुर्की और जर्मनी से आने वाले लोगों को बिना किसी आधिकारिक सूचना के अपने परिसर में ठहराता था। इतना ही नहीं, फरहान पर अवैध रूप से भारत में आए बांग्लादेशी नागरिकों को शरण देने के भी आरोप लगे हैं।

जांच में खुलासा हुआ कि फरहान और उसके सहयोगियों ने हवाला के जरिए मिले लगभग 11 करोड़ रुपये की धनराशि का उपयोग उत्तर प्रदेश के अमरोहा और पंजाब में मदरसों, मस्जिदों और कंपनियों के नाम पर जमीन खरीदने में किया।

एटीएस ने इन गंभीर आरोपों के आधार पर एम/एस इस्तांबुल इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के सह-निदेशक फरहान नबी सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश में जुटी गई है। साथ ही हवाले के जरिए विदेश से आने वाली फंडिंग की भी गहन जांच की जा रही है।

Tags: UP ATS
Previous Post

दिल्ली की हवा फिर हुई जहरीली’, कई इलाकों में AQI 400 पार

Next Post

भारती सिंह ने पहनी लाखों की घड़ी, प्रियंका चोपड़ा ने दिया ऐसा रिएक्शन

Writer D

Writer D

Related Posts

Jitendra Mishra
Main Slider

दोबारा अंदर आने नहीं देंगे… राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा मीडिया पर भड़के

04/09/2026
CJP spokesperson Ashutosh Ranka meets Akhilesh Yadav.
Main Slider

अखिलेश यादव से CJP प्रवक्ता की बंद कमरे में मुलाकात, बैठक ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस

04/09/2026
home guard
Main Slider

यूपी में होमगार्ड भर्ती PET की तारीख बदली, अब 14 सितंबर से होगी परीक्षा

04/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग का किया लोकार्पण, नक्काशीदार स्तंभों के पास मंत्री संग ली सेल्फी

04/09/2026
Ninth board meeting of UP Braj Teerth Vikas Parishad under the chairmanship of CM Yogi
Main Slider

वृंदावन परिक्रमा मार्ग को बनाएं सुरक्षित, इस्तेमाल हों बारिश में न फिसलने वाले पत्थर: मुख्यमंत्री

04/09/2026
Next Post
Priyanka Chopra-Bharti Singh

भारती सिंह ने पहनी लाखों की घड़ी, प्रियंका चोपड़ा ने दिया ऐसा रिएक्शन

यह भी पढ़ें

sutapa

आज है दिवंगत अभिनेता इरफान खान की पत्नी का जन्मदिन

24/01/2021

निर्वाचन आयोग ने नवनिर्वाचित सदस्यों के नाम एवं उनके सम्बद्ध दल की सूची राज्यपाल को सौंपी

11/03/2022
Plane Crashes

म्यांमार सेना का विमान मिजोरम सीमा में क्रैश, छह घायल

23/01/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version