Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

धूमधाम से निकली आदित्य नारायण की बारात, जश्न में डूबा पूरा परिवार

Wedding of Aditya Narayan

Wedding of Aditya Narayan

बॉलीवुड सिंगर आदित्य नारायण की बारात दुल्हन श्वेता अग्रवाल के घर जाने के लिए तैयार हो चुकी है। आदित्य की बारात में दूल्हे आदित्य नारायन समेत पापा उदित नारायण और पूरा परिवार जमकर नाचते रहे हैं।

आदित्य क्रीम कलर की शेरवानी, सिर पर पगड़ी, गले में कुंदन की माला पहने हैंडसम नजर आ रहे हैं। आंखों पर उन्होंने येलो गॉगल्स भी चढ़ा रखा है।

कुछ तस्वीरों में आदित्य मास्क पहने भी नजर आए. जैसे ही ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचने लगे उन्होंने अपना मास्क उतारकर हाथ में रख लिया। आदित्य के अलावा कुछ अन्य बाराती भी मास्क पहने दिखे।

आदित्य के पिता सिंगर उदित नारायण की चेहरे की खुशी भी साफ झलक रही थी। उन्होंने भी अपने बेटे के साथ जमकर कदम से कदम मिलाकर डांस किया। लाइट ऑरेंज कलर की शेरवानी में उदित नारायण भी कमाल के लग रहे थे। उनके चेहरे पर बेटे की शादी की खुशी उनकी मुस्कान और चेहरे की रौनक बता रही थी।

आद‍ित्य की मां दीपा नारायण भी बारात में शामिल थीं। पिंक साड़ी और लाइट जूलरी में दीपा शानदार लग रही थीं। कुछ फोटोज में उन्हें भी बेटे और पति के साथ डांस करते देखा जा सकता है।

अनन्या पांडे सिर्फ इस शख्स को ही करती हैं हग, खोला अपना सीक्रेट

बता दें आदित्य और उनकी गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल की शादी आज यानी 1 दिसंबर को है। शादी से अभी तक दूल्हे की तस्वीर आई है। फैंस को दुल्हन की फोटोज का भी बेसब्री से इंतजार है।

इससे पहले आदित्य के हल्दी और संगीत का वीडियो वायरल हुआ था। इनमें भी आदित्य जमकर थ‍रकते नजर आए थे। अपनी वेडिंग जैसे स्पेशल डे पर आदित्य की यह खुशी और उत्साह लाज‍मी भी है।

कपिल शर्मा शो में चंदन ने गोविंदा को लेकर कृष्णा पर मारा ताना

मालूम हो कि आदित्य ने पिछले महीने ही गर्लफ्रेंड श्वेता के साथ अपने रिलेशन की बात को सार्वजनिक किया था। इसके बाद उनकी शादी की खबर इंटरनेट पर छाई रही। फैंस की ओर से उन्हें ढेरों बधाईयां मिली।

शादी के बाद उनके रोके की तस्वीर भी खूब वायरल हुई थी। गौरतलब है कि श्वेता और आदित्य फिल्म शापित के सेट पर मिले थे। यहीं से उनकी दोस्ती की शुरुआत हुई थी।

Exit mobile version