• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

13 मंडलों से फूलन देवी की मूर्तियों को प्रशासन ने किया जब्त, जानें पूरा मामला

Writer D by Writer D
24/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, औरैया, क्राइम, ख़ास खबर, जौनपुर, प्रयागराज, बांदा, भदोही, वाराणसी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के 13 मंडलों में फूलन देवी की प्रतिमा स्थापित करने के विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के मंसूबे फिलहाल पूरे होते दिखाई नहीं दे रहे हैं। बिहार से लाई गईं फूलन देवी की मूर्तियां जिला प्रशासन ने जब्त कर ली हैं।

बिहार की एनडीए सरकार में साझेदार वीआईपी ने ऐलान किया था कि 25 जुलाई को 13 मंडलों की 18 विधानसभाओं में फूलन देवी की मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। पर परमिशन न होने के कारण मूर्तियां जब्त करके अलग-अलग थानों में पहुंचा दी गई हैं। आपको बता दें कि 25 जुलाई 2001 को दिल्ली में फूलन देवी की गोली मारकर हत्या की गई थी। वीआईपी इस तारीख को शहादत दिवस के रूप में मनाना चाहती है।

वीआईपी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव रमेश चन्द्र केवट ने बताया कि मिर्जापुर, भदोही, जौनपुर, औरैया, वाराणसी, बांदा और प्रयागराज में लाई गईं मूर्तियां पुलिस ने जब्त कर ली हैं। बांदा और बलिया में भी पुलिस और वीआईपी के कार्यकर्ताओं के बीच बातचीत चल रही है। बार-बार कहे जाने के बावजूद मूर्तियां वापस नहीं की जा रही हैं।

बिहार सरकार में मंत्री और वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी के भाई संतोष सहनी ने बताया कि अलग-अलग शहरों में मूर्तियां स्थापित करने के लिए 15 जुलाई से ही परमिशन मांगी गई है। लेकिन अभी तक मिली नहीं है। उन्होंने कहा कि परमिशन तो नहीं ही दी गई, ऊपर से मूर्तियां भी जब्त कर ली गई हैं। ये बहुत गलत है। वीआईपी के लोटनराम निषाद ने बताया कि लखनऊ में भी पुलिस ने बातचीत के लिए बुलाया है।

बता दें कि 13 मंडलों की 18 विधानसभाओं में फूलन देवी की मूर्तियां वीआईपी के द्वारा लगाई जानी थीं। पूर्व सांसद फूलन देवी की 20वीं पुण्यतिथि को पार्टी शहादत दिवस समारोह मनाना चाहती थी। फूलन देवी सपा की सांसद थीं।

वीआईपी निषादों की पार्टी मानी जाती है। इसके अध्यक्ष मुकेश सहनी अपने आप को सन ऑफ मल्लाह कहलाना पसंद करते हैं। यूपी चुनाव से पहले वीआईपी तमाम कार्यक्रमों के जरिये निषाद वोटबैंक को साधना चाहती है, जो प्रदेश में बड़ी संख्या में हैं। इसी नजरिए से इस कार्यक्रम को भी देखा जा रहा है। मुकेश सहनी बिहार की नीतीश सरकार में पशुपालन और मत्स्य विभाग के मंत्री हैं। इस सरकार में भाजपा भी शामिल है।

बता दें कि फिरोजाबाद के टूंडला, प्रयागराज के प्रयागराज पश्चिम, आजमगढ़ की बांसडीह, बस्ती के मेहदावल, चित्रकूट की तिंदवारी, अयोध्या की अयोध्या सदर व कादीपुर, गोरखपुर के चौरी चौरा व पनियारा, औरैया, लखनऊ, उन्नाव के बांगरमऊ, मेरठ के सरधना, मिर्जापुर की मिर्जापुर सदर व ज्ञानपुर, मुजफ्फरनगर के मुजफ्फरनगर सदर, वाराणसी की रोहनिया और शाहगंज विधानसभा में मूर्तियां लगाया जाना तय किया गया है।

Tags: crime newsphoolan deviup news
Previous Post

चाचा ने नाबालिग भतीजी का गला रेतकर की हत्या, सामने आई यह वजह

Next Post

पति धारदार हथियार से पत्नी की हत्या, थाने में पहुंच कर किया आत्मसमर्पण

Writer D

Writer D

Related Posts

kvs class 1 admission
Main Slider

KVS में एडमिशन का इंतजार खत्म! 9 अप्रैल को आएगी क्लास 1 लिस्ट

05/04/2026
women e-rickshaw pilots
उत्तर प्रदेश

यूपी में तैयार हो रही महिला ई रिक्शा पायलटों की फौज

05/04/2026
Raghav Chadha
Main Slider

पेश है एक छोटा सा ट्रेलर… राघव चड्ढा ने वीडियो से AAP नेताओं पर बोला हमला

05/04/2026
ISIS agent Rizwan Ahmed arrested in Kushinagar
Main Slider

कुशीनगर में ISIS का साया: जेल से निकलते ही बुना मौत का जाल

05/04/2026
Akhilesh
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, सकुशल लौटा अखिलेश

04/04/2026
Next Post
murder

पति धारदार हथियार से पत्नी की हत्या, थाने में पहुंच कर किया आत्मसमर्पण

यह भी पढ़ें

जनसंघ के संस्थापक दीनदयाल जी के प्रपौत्र चन्द्रशेखर उपाध्याय से मिले संघ दिग्गज !

03/07/2021
जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय

जिला बेसिक शिक्षा : 150 शिक्षकों के मूल शैक्षिक अभिलेख गायब,  जांच में जुटी पुलिस

06/09/2020
Nayab Singh Saini

शपथ ग्रहण से पहले नायब सैनी ने शुरू किया जनता दरबार

13/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version