Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

ग्रामीण सेतु परियोजनाओं के निर्माण हेतु 1.09 अरब की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति

उप्र के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में नाबार्ड वित्त पोषित आरआईडीएफ योजना के अन्तर्गत 03 जनपदों यथा बुलन्दशहर, हमीरपुर व प्रतापगढ़ के 03 ग्रामीण सेतु परियोजनाओं के निर्माण (लम्बाई 1304.01 मी0) हेतु रू 01 अरब 09 करोड़ 15 लाख 77 हजार की प्रशासकीय एवं वित्तीय उप्र शासन द्वारा प्रदान की गयी है।

वित्तीय वर्ष 2021-22 में इन 3 ग्रामीण सेतु परियोजनाओं के निर्माण हेतु रू 21 करोड़ 83 लाख 16 हजार की धनराशि उप्र शासन द्वारा अवमुक्त भी कर दी गयी है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।

योगी ने बाढ़ के हालातों का लिया जायजा, बोले- हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है सरकार

जारी शासनादेश में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि नाबार्ड योजनान्तर्गत निर्माणाधीन सेतुओं के गुणवत्तायुक्त निर्माण की प्रगति नियमित समीक्षा कर शासन को उपलब्ध करायी जाय तथा यह भी निर्देश दिये गये हैं कि आवंटित धनराशि का व्यय वित्तीय हस्तपुस्तिकाओं के सुसंगत प्राविधानों एवं समय-समय पर शासन द्वारा निर्गत शासनादेशों के अनुरूप किया जाय।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने निर्देश दिये हैं कि इन कार्यों में वित्तीय नियमों का अक्षरसः अनुपालन सुनिश्चित किया जाय एवं परियोजना को ससमय पूर्ण किया जाय तथा जारी शासनादेशों में उल्लिखित दिशा-निर्देशों का अनुपालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाय।

Exit mobile version